विज्ञापन

'राहुल गांधी बैलेट से नहीं, बुलेट से सत्ता चाहते हैं', गिरिराज सिंह का हमला; विदेशी दौरों की फंडिंग भी पूछी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने राहुल से विदेश यात्राओं की फंडिंग का हिसाब मांगा है.

'राहुल गांधी बैलेट से नहीं, बुलेट से सत्ता चाहते हैं', गिरिराज सिंह का हमला; विदेशी दौरों की फंडिंग भी पूछी
गिरिराज सिंह और राहुल गांधी. (फाइल फोटो)
IANS
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया. उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की फंडिंग, विश्वविद्यालयों में लगाए गए नारों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए. 

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक चुनावों के जरिए सत्ता हासिल करने के बजाय अव्यवस्था के माध्यम से सत्ता तक पहुंचना चाहते हैं. उन्होंने राहुल गांधी से पिछले 12 सालों में किए गए विदेश दौरों के खर्च, टिकट की व्यवस्था और विदेश में हुई मुलाकातों का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की.

राहुल गांधी पर क्या-क्या बोले गिरिराज सिंह?

गिरिराज सिंह ने कहा कि दुनिया के कई देशों में छात्रों के आंदोलन देखने को मिल रहे हैं, लेकिन वहां विपक्ष के नेता 'जंगली बंदरों' की तरह बर्ताव नहीं कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में बढ़ती राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर व्याकुल हैं और बैलेट के बजाय बुलेट से सत्ता हासिल करना चाहते हैं. राहुल गांधी एक संवैधानिक पद पर हैं, इसलिए उन्हें पिछले 12 सालों में किए गए विदेश दौरों की फंडिंग के बारे में जानकारी देनी चाहिए. 

उन्होंने सवाल किया कि इन यात्राओं के टिकट का खर्च किसने उठाया और राहुल गांधी विदेश में किन-किन लोगों से मिले.

यह भी पढ़ें | परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा

राहुल गांधी जवाब नहीं देंगे तो...

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि यदि राहुल गांधी इन सवालों का जवाब नहीं देते हैं, तो इससे विदेशी ताकतों के प्रभाव में काम करने को लेकर संदेह पैदा होगा.

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से राहुल गांधी की सत्ता हासिल करने की बेचैनी बढ़ गई है. प्रधानमंत्री मोदी चुनावों में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जबकि राहुल गांधी की पार्टी कई राज्यों में सत्ता हासिल करने में पीछे रह गई है. जिन राज्यों में कांग्रेस लंबे समय से सत्ता में नहीं पहुंच पाई है, वहां भी पार्टी की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है. गिरिराज सिंह ने इसे राहुल गांधी की राजनीतिक घबराहट का उदाहरण बताया.

'कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रहे'

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की दीवारों पर लिखे गए कथित 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील इमाम' जैसे नारों का मुद्दा उठाते हुए गिरिराज सिंह ने सवाल किया कि इन्हें किसने लगाया. 

उन्होंने इन नारों को शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शन से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि देश के भीतर कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि मामले की जांच होने पर सच्चाई सामने आएगी. गिरिराज सिंह ने जामिया से जुड़े कुछ लोगों पर शरजील इमाम को रिहा कराने की कोशिश करने और अदालत से संबंधित प्रदर्शनों में नारे लगाने के आरोप भी लगाए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Giriraj Singh, Giriraj Singh Rahul Gandhi, BJP Vs Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com