विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2022

बंगाल में रेलवे ब्रिज पर सेल्फी ने ली 2 युवकों की जान, एक बुरी तरह जख्मी

बंगाल के मिदनापुर में कोसी नदी के रेलवे ब्रिज पर सेल्फी क्लिक करने की कोशिश कर रहे युवक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए. इसमें दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक घायल शख्स को रेलवे पुलिस ने बचा लिया

बंगाल में रेलवे ब्रिज पर सेल्फी ने ली 2 युवकों की जान, एक बुरी तरह जख्मी
Selfie Railway Bridge : बंगाल के मिदनापुर जिले में सेल्फी लेते वक्त हादसा
कोलकाता:

जान जोखिम में डालकर सेल्फी (Selfie) लेने की जिद-जुनून से अक्सर खतरनाक घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इसको लेकर लोग सचेत नहीं हैं. पश्चिम बंगाल में ऐसी ही एक घटना सामने आई है. बंगाल के मिदनापुर में कोसी नदी के रेलवे ब्रिज पर सेल्फी क्लिक करने की कोशिश कर रहे युवक लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए. इसमें दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक घायल शख्स को रेलवे पुलिस ने बचा लिया और उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया.रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर बिस्वजीत बाला ने कहा, हर किसी को रेलवे लाइन के किसी भी हिस्से में चढ़ने से मना किया जाता है, लेकिन तमाम पाबंदियों के बावजूद लोग रेल पटरियों, पुलों और अन्य हिस्सों पर जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने से बाज नहीं आते.

मध्यप्रदेश : नदी पर बने रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

सेल्फी लेने के साथ वो ट्रेन की स्पीड से बेपरवाह होकर समय रहते ट्रैक से हट नहीं पाते और इस तरह के भयावह हादसे सामने आते हैं. घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि युवाओं का एक समूह यहां पिकनिक मनाने आया था और वे रेलवे ट्रैक पर दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहे थे. तभी मिदनापुर से हावड़ा की ओर से आने वाली लोकल ट्रेन आ गई और युवक चपेट में आ गए. इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बुरी तरह से घायल हो गया.

सूचना मिलते ही तत्काल रेलवे पुलिस बल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ये उनके परिवारों को सौंपा जाएगा.

कार डूब रही है: लेकिन पहले, मुझे एक सेल्फी लेने दो!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Selfie Point, Railway Bridge, Midnapore West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com