विज्ञापन

‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन

एलाइन ने बताया कि यह पूरी तरह नया क्षेत्र है. इससे फिल्म बनाने का तरीका आसान बनेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई एक्टर्स का इस्तेमाल एआई फिल्मों में होना चाहिए, न कि इंसानी फिल्मों में.

‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन
NDTV

दुनिया की पहली एआई एक्ट्रेस टिली नॉरवुड और उनकी निर्माता एलाइन वैन डेर वेल्डन ने आज नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में हिस्सा लिया. पार्टिकल 6 की फाउंडर और सीईओ एलाइन वैन डेर वेल्डन ने साफ कहा कि एआई फिल्म इंडस्ट्री लोगों की नौकरियां छीनने के बजाय नई नौकरियां पैदा करेगी. एलाइन ने बताया कि यह पूरी तरह नया क्षेत्र है. इससे फिल्म बनाने का तरीका आसान बनेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई एक्टर्स का इस्तेमाल एआई फिल्मों में होना चाहिए, न कि इंसानी फिल्मों में.

एआई फिल्म इंडस्ट्री के लिए कितना खतरा

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह इंसानी फिल्म इंडस्ट्री के लिए खतरा बन सकता है, जैसा चीन में माइक्रो-ड्रामा के आने के बाद हुआ था, तो एलाइन ने जवाब दिया, 'हां, यह उभरती हुई फिल्म इंडस्ट्री है. एआई फिल्म बनाने के लिए बहुत ज्यादा लोगों की जरूरत पड़ती है. एक्टर्स, कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स और प्रोडक्शन डिजाइनर्स सब एआई के साथ काम करते हैं. इसलिए अभी तक पूरी तरह एआई से बनी फीचर फिल्म नहीं आई है. हमें इस नए इंडस्ट्री के लिए वर्कफोर्स को फिर से तैयार करना होगा. इससे बहुत सारी नौकरियां बनेंगी और मौजूदा नौकरियां नहीं जाएंगी.'

इंसान एक्टर की जगह नहीं लेगा एआई

एलाइन खुद एक्ट्रेस, यूट्यूबर और 12 साल से प्रोडक्शन कंपनी चला रही हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई कभी इंसान एक्टर की जगह नहीं ले सकता. लेकिन एक्टर होने के नाते वह समझती हैं कि कुछ कहानियां पारंपरिक तरीके से नहीं कही जा सकतीं. ऐसे मामलों में एआई एक्टर मददगार साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें | नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTVWorldSummit2026, Tilly Norwood, Tilly Norwood Ai Actor, Aline Van Der Velden, NDTV World Summit 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com