- जॉर्डन के करक में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की
- इस गोलीबारी में सात लोग मारे गए और चालीस से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है
- सरकार ने 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही
जॉर्डन में एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान शुक्रवार को बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, ये गोलीबारी राजधानी अम्मान से लगभग 180 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित करक के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई. जॉर्डन के पेट्रा समाचार एजेंसी के अनुसार, देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है.
जॉर्डन के सरकारी टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में दो बंदूकधारी नजर आ रहे हैं, जिनके हाथों में पिस्तौल है. वे चर्च की ओर बढ़ते हैं और गोलियां चलाते हैं. इसके बाद एक तीसरा व्यक्ति, जिसके पास सेमी-ऑटोमैटिक राइफल जैसी कोई चीज है, वहां आता है और गोलीबारी शुरू कर देता है. फिर तीनों चर्च की ओर दौड़ पड़ते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो फुटेज में चर्च के फर्श पर टूटे हुए कांच और खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
BREAKING: New footage shows the moment Islamists entered a church in Jordan and began slaughtering worshippers. Six have been confirmed dead, with dozens more injured. https://t.co/piHLcVnhd0
— Eyal Yakoby (@EYakoby) October 23, 2026
चर्च के अंदर मौजूद शोक मनाने वालों में से एक, डोरघम हलासा ने बताया कि अंतिम संस्कार शुरू होने के 15 मिनट बाद ही भारी गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे. हलासा ने कहा, "यह एक बहुत ही डरावनी स्थिति थी, जिसमें भारी गोलीबारी हो रही थी." उन्होंने खुद तो बंदूकधारियों को नहीं देखा, लेकिन बताया कि अन्य लोगों ने चार बंदूकधारियों को देखने की बात कही है.
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह हमला "अज्ञात हमलावरों" द्वारा किया गया था, लेकिन यह नहीं बताया गया कि क्या कोई हमलावर पकड़ा गया या मारा गया. बयान में कहा गया है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है.

जॉर्डन के स्वास्थ्य मंत्री इब्राहिम अल-बुदौर ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है. किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने 'X' पर कहा, "जॉर्डन करक को निशाना बनाने वाली इस आतंकवादी घटना के दोषियों को सबसे कड़ी सजा देगा." उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफ़र हसन ने करक में एक सुरक्षा बैठक के दौरान कहा कि यह हमला आतंकवादी विचारधारा और अंध कट्टरपंथ का नतीजा है. उन्होंने कहा कि हमलावरों को सजा दी जाएगी और जो लोग कट्टरपंथ को बढ़ावा देना चाहते हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
वहीं लेबनान, सीरिया, मिस्र और ओमान सहित पूरे क्षेत्र से इन हत्याओं की निंदा की गई. काहिरा में, सुन्नी मुस्लिम जगत के प्रमुख धार्मिक संस्थान 'अल-अजहर' के ग्रैंड इमाम, अहमद अल-तैयब ने शुक्रवार की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इसे एक .जघन्य आतंकवादी हमला करार दिया.

इराक के विदेश मंत्री फ़ुआद हुसैन ने जॉर्डन के अपने समकक्ष से बात की. उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इराक, जॉर्डन के साथ पूरी तरह खड़ा है.
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक अंतिम संस्कार के दौरान इस हमले की निंदा करते हुए इसे बेहद जघन्य बताया. उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, "महासचिव ने यह भी मांग की है कि इस हमले के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को ढूंढा जाए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए."
इसे भी पढ़ें: जॉर्डन की चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, 7 की मौत, कई घायल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं