बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में अपने करियर के एक खास पहलू पर खुलकर बात की. कॉकटेल 2 में उन्होंने पहली बार बिकिनी सीन किया. उन्होंने करीब 12 साल के फिल्मी सफर के बाद यह कदम उठाया. कृति ने साफ कहा कि अगर यह मौका छह-सात साल पहले मिला होता तो शायद वह इसे करने के लिए तैयार नहीं होतीं. उन्होंने बताया कि फिल्मों में किसी किरदार को निभाने के लिए सिर्फ एक्टिंग काफी नहीं होता. खुद पर भरोसा और बॉडी के साथ सहज महसूस करना भी जरूरी है, खासकर जब कोई सीन कलाकार को असहज लगे. कृति के मुताबिक अब वह अपनी बॉडी के साथ कहीं ज्यादा कंफॉर्टेबल महसूस करती हैं, इसलिए यह सही समय पर आया.
पहले नहीं कर पाती बिकिनी शूट
कृति ने समिट में कहा- मैं खुद की सबसे बड़ी क्रिटिक हूं. मेरे लिए अगर मुझे लगता है कि अगर मैंने बेस्ट नहीं किया तो मुझे परेशान करता है. लेकिन 12 साल बाद मैंने बिकिनी सीन किया और यह सही टाइम पर मेरे पास आया. आपको अपनी स्किन में कम्फर्टेबल होना चाहिए. 6-7 साल पहले शायद आता तो मैं कर नहीं पाती.'
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
#NDTVWorldSummit | "I love when my films get polarised views. I got so many long messages for 'Tere Ishq'. It made you feel something. Love it or hate it. I feel movie watching is a personal experience. It is subjective. Art is like that. Art is meant to be felt and perceived. I'm my biggest critic": Actor @kritisanon #NDTVWorldSummit2026 @PadmajaJoshi @TJhumroo
— NDTV (@ndtv) October 23, 2026
एक्ट्रेस बॉलीवुड में ग्लैमर और बोल्ड सीन आम हैं, लेकिन हर कलाकार अपनी स्पीड से आगे बढ़ता है. उन्होंने पुरानी बात याद दिलाई कि शुरुआत में टू-पीस पहनाने को लेकर वह सहज नहीं थीं. अब अनुभव और समय के साथ यह बदलाव आया. उन्होंने कहा कि एक्टिंग के साथ-साथ मानसिक तैयारी भी उतनी ही जरूरी है. जब कलाकार खुद को पूरी तरह तैयार महसूस करे तभी ऐसा अच्छा सीन बनता है. कृति का यह बयान कई युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा बन सकता है जो दबाव में जल्दबाजी नहीं करना चाहते.
समय के साथ आत्मविश्वास बढ़ा
2014 में हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली कृति ने इस दौरान कई शानदार किरदार निभाए. मिमी जैसी फिल्मों में उन्होंने नेशनल अवॉर्ड भी जीता. कॉकटेल 2 में एली का किरदार उनके लिए नया चुनौती भरा अनुभव बना. उन्होंने साफ किया कि यह कोई जल्दबाजी वाला फैसला नहीं था. समय के साथ आत्मविश्वास बढ़ा और बॉडी के लिए पॉजिटिव नजरिया बना, तभी वह इस सीन को करने में सक्षम महसूस हुईं.
यह भी पढ़ें | AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं