बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा "जनता ऐसा करने वालों को सबक सिखा देगी" नीतीश के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार बीजेपी प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा, "हमने एनडीए के अंतर्गत 2020 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था. जनादेश जेडीयू और बीजेपी के लिए था. हमने ज्यादा सीटें जीती थीं लेकिन नीतीश कुमार को सीएम बनाया. आज जो कुछ हुआ है,वह बिहार के लोगों और बीजेपी के साथ धोखा है."
Bihar | We fought the 2020 polls together under NDA, the mandate was for JD-U and BJP, we won more seats despite that, Nitish Kumar was made the CM. Whatever happened today is a betrayal of Bihar's people & the BJP: Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal pic.twitter.com/VUL5OVvizT
— ANI (@ANI) August 9, 2022
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उधर, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने एनडीए से अलग होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर नीतीश कुमार को ‘‘अवसरवादी'' करार दिया और कहा कि बिहार को ‘‘धोखा'' देने वाले उसके विकास की राह में रोड़े अटकाना चाहते हैं. गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार सुबह जेडीयू विधायकों और सांसदों की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था. नीतीश ने दोपहर करीब चार बजे राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और अपना त्यागपत्र सौंप दिया. नीतीश जब राजभवन पहुंचे तो उसके बीच समर्थकों की भारी भीड़ 'जिंदाबाद' के नारे लगा रही थी. जेडीयू की विधायक दल की बैठक में नीतीश ने बीजेपी पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया. साथ ही उनकी पार्टी तोड़ने की तोहमत भी मढ़ी.नीतीश कुमार बाद में तेजस्वी यादव से मिलने के लिए बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के लिए निकल गए.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 243 सीटों में से नीतीश की पार्टी JDU ने 45 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि BJP ने 77 सीटों पर विजय हासिल की थी. JDU के कम सीटें जीतने के बावजूद BJP ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया था और प्रदेश की कमान उनको सौंपी थी. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल ने 79 सीटें और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि हम को 4 सीटें मिली थी. बहुमत का आंकड़ा 122 है.
* ""पड़ोसी ने परेशान करने के लिए पालीं चींटियां"- महिला ने की शिकायत, पुलिस दुविधा में 'किस दफा में करे कार्रवाई'
* श्रीकांत त्यागी का अपराध से रहा है पुराना नाता, इसके खिलाफ धारा 307 समेत दर्ज हैं कुल नौ मामले
* घोषणा के बावजूद उद्धव ठाकरे ने अब तक MLC पद से आधिकारिक रूप से नहीं दिया है इस्तीफा
"मुझे कोई जानकारी नहीं"; बिहार की राजनीतिक उथल-पुथल पर शाहनवाज हुसैन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं