- नर्मदा प्रगति पथ एक्सप्रेसवे के लिए काम तेज हो गया है, जमीन का सर्वे शुरू होगा.
- यह मध्य प्रदेश के सबसे लंबे हाईवे में शामिल हैं, जिस पर DPR तैयार हो रही है.
- नर्मदा एक्सप्रेसवे बनने से जबलपुर शहर सीधा सूरत तक कनेक्ट हो जाएगा.
नर्मदा प्रगति पथ एक्सप्रेसवे के जरिए एमपी के जबलपुर से गुजरात के सूरत के बीच का सफर महज 12 घंटे में पूरा हो जाएगा. 906 किलोमीटर का यह मेगा हाईवे छत्तीसगढ़ बॉर्डर से शुरू होगा और गुजरात बॉर्डर तक जाएगा. इस हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण का सर्वे शुरू हो चुका है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से इसे आखिरी रूप दिया जा रहा है. इस हाईवे के बीच में 3 औद्योगिक कलस्टर भी बनने हैं, इसके लिए भी जमीन का सर्वे शुरू हुआ है. प्री-कंस्ट्रक्शन कार्यों की DPR भी तैयार की जा रही है. इसका पूरा होते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. यह हाईवे एमपी के अमरकंटक छोर से शुरू होकर अलीराजपुर जिले तक जाएगा. जिससे एमपी के एक छोर से दूसरे छोर तक भी हाईस्पीड कनेक्टिविटी होगी.
जबलपुर से सूरत का सफर 12 घंटे में होगा
नर्मदा प्रगति पथ एक्सप्रेसवे की शुरुआत छत्तीसगढ़ बॉर्डर से शुरू होगी और मध्य प्रदेश के बीच से गुजरते हुए गुजरात बॉर्डर तक जाएगी. ऐसे में तीन राज्यों के बीच शानदार कनेक्टिविटी होगी. इसका सबसे ज्यादा फायदा दो बड़े शहर जबलपुर और सूरत को होगा. दोनों शहरों के बीच की दूरी अभी 1050 किलोमीटर है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने से यह दूरी 910 किलोमीटर हो जाएगी. यानि सीधे-सीधे करीब 100 से 140 किलोमीटर की बचत होगी. पहले दोनों शहरों के सफर में 18 से 20 घंटे का समय लगता था. लेकिन अब यह दूरी महज 10 से 12 घंटे में पूरी हो जाएगी.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जबलपुर से सूरत जाने के लिए इसकी शुरुआत जबलपुर बायपास से शुरू होगी जो नरसिंहपुर से होते हुए ओबेदुल्लागंज तक जाएगा. यहां से भोपाल में एंट्री करेगा और बुधनी, नर्मदापुरम, संदलपुर की तरफ मुड़ जाएगा और सीधा इंदौर कनेक्ट कर लेगा. यहां से खंडवा, खरगोन,बड़वानी और झाबुआ से होते हुए एमपी गुजरात बॉर्डर तक जाएगा, यहां से वड़ोदरा होते हुए सूरत का सफर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए होगा.

नर्मदा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू
नर्मदा प्रगति पथ एक्सप्रेसवे पर अब काम तेज हो गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और मध्य प्रदेश सरकार परियोजना पर तेजी से काम कर रही है. प्री-कंस्ट्रक्शन कामों के लिए जैसे विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी (DPR) को अंतिम रूप देना और भूमि चिन्हांकन को तेजी से पूरा करने में जुटे हैं. सरकार की योजना केवल सड़क बनाने तक सीमित नहीं है, इस एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ लॉजिस्टिक्स हब, फूड प्रोसेसिंग पार्क, स्मार्ट सिटी और इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने के लिए जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है. वहीं नर्मदा एक्सप्रेसवे के बीच में लॉजिस्टिक्स हब बनाया जाएगा. यह तीन बड़े शहर जबलपुर, नर्मदापुरम और हरदा के पास बड़े इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स हब के लिए जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है.
एमपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से को करेगा कनेक्ट
नर्मदा एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से को जोड़ेगा. पूर्व में यह छत्तीसगढ़ बॉर्डर अनूपपुर जिले के अमरकंटक से शुरू होकर डिंडौरी, मंडला से होते हुए जबलपुर को कवर करेगा. इसके बाद मध्य में नरसिंहपुर, नर्मदापुरम से होते हुए पश्चिमी हिस्से की तरफ मुड़ेगा. जहां हरदा से आगे जाते हुए खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी और आखिरी तक अलीराजपुर जिले तक जाएगी. यह पूरा ग्रीनफील्ड हाईवे होगा जिस पर गाड़ियां 120 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकेगी.
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा हाईवे
नर्मदा प्रगति पथ एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा हाईवे है. यह मध्य प्रदेश के विकास की नई लाइफलाइन बनने जा रहा है, जो आने वाले समय में राज्य की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल देगा. इस प्रोजेक्ट पर 31000 करोड़ रुपए बजट तय हुआ है. जो 6 लेन ग्रीनफील्ड होगा. ऐसे में अमरकंटक से अलीराजपुर तक यह हाईवे एक तरह से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात को आपस में जोड़ देगा.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली से कटरा 6 घंटे में पहुंचेंगे, दिसंबर में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक एक्सप्रेसवे का 40 KM हिस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं