लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में एक पति हैवान बन गया और अपनी पत्नी को सरेआम बेरहमी से पीटने लगा. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पति पहले पत्नी को थप्पड़ मारता है फिर बालों से पकड़कर उसे सड़क पर फेंक देता है और लातों से बुरी तरह मारता है. आरोप है कि पति थार की मांग कर रहा था, पत्नी जब उसकी बात नहीं मानी तो लाचार महिला को राक्षक की तरह पीटने लगा और उसे बुरी तरह घायल कर दिया.
CCTV फुटेज सामने आने के बाद क्या हुआ?
सड़क पर हो रही इस हैवानियत और महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत घरों से बाहर निकल आए. पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और किसी तरह महिला की जान बचाई. इसके बाद उन्होंने तुरंत महिला के परिजनों को फोन कर हमले की जानकारी दी. पीड़िता ने जगतपुरी चौकी पुलिस को पूरी घटना की शिकायत देते हुए CCTV फुटेज सौंप दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तलाक के केस के दौरान हुई थी मुलाकात
पीड़िता का नाम ट्विंकल है जो अपना सैलून चलाती है. वहीं आरोपी पति रितीश शर्मा मेडिकल लाइन में काम करता है. रितीश के माता-पिता नहीं हैं और वह अकेला ही रहता था इसलिए यह उसकी पहली शादी थी.
वहीं ट्विंकल की यह दूसरी शादी है. करीब 2 साल पहले ट्विंकल का अपने पहले पति से तलाक हुआ था जिससे उसका एक 7 साल का बेटा भी है. तलाक के केस के दौरान ही उसकी मुलाकात रितीश से हुई थी. दोनों की दोस्ती हुई और पिछले साल नवंबर में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत के लिए दोनों जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में रह रहे थे.
शादी के 3 महीने बाद ही शुरू कर दी थार की मांग
शादी के महज 3 महीने बाद ही रितीश ने अपने शौक पूरे करने के लिए पत्नी से थार गाड़ी की मांग शुरू कर दी. चूंकि लड़के के माता-पिता नहीं हैं इसलिए यह कोई पारंपरिक दहेज का मामला नहीं था बल्कि रितीश का अपना लालच था. थार को लेकर घर में रोज क्लेश होने लगा. विवाद बढ़ा तो एक बिचौलिए के जरिए समझौता करवाया गया जिससे कुछ दिन के लिए मामला शांत हो गया.
परेशान होकर पड़ोसियों के घर गई
थार की मांग बंद होने के कुछ महीने बाद ही रितीश ने बाइक मांगनी शुरू कर दी. घटना वाले दिन बाइक को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि परेशान होकर ट्विंकल खुद को बचाने के लिए पड़ोसियों के पास चली गई. लेकिन रितीश वहां भी पहुंच गया और सरेआम उसे पीटना शुरू कर दिया. सड़क पर घसीटकर मारने की यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें- ईसाई परिवार पर हमला, धर्म बदलने के नाम पर बेटी के साथ रेप तक की धमकी, बजरंग दल के 13 लोगों पर FIR
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं