टीम इंडिया के जिस स्टार खिलाड़ी के कमबैक का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था, उसने जब चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी की तो कुछ खास कमाल नहीं कर सका. हम बात कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार की, तेज गेंदबाद के न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले अच्छे नहीं रहे हैं. पहले टी20 में 49 रन लुटाने वाले भुवनेश्वर ने दूसरे मैच में 50 रन खर्च कर दिए. दो मैच में वह सिर्फ एक विकेट ले सके, अनुभव और स्विंग के लिए पहचाने जाने वाले इस गेंदबाज के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पुरानी लय हासिल करने की है.
दो मैच, 99 रन और सिर्फ एक विकेट
भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में चार ओवर में 49 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किया. दूसरे मुकाबले में भी उनकी गेंदबाजी में सुधार नहीं दिखा. उन्होंने चार ओवर में 50 रन खर्च किए और एक विकेट लिया. इस तरह दो मैच में उनके खाते में कुल 99 रन और एक विकेट रहे. यानी दूसरे मैच में भी वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले मैच में सीफर्ट ने बिगाड़ा हिसाब
पहले टी20 में भुवनेश्वर ने गेंदबाजी की शुरुआत अच्छी की थी. उनके पहले ओवर में केवल चार रन बने, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उन पर हमला बोल दिया. टिम सीफर्ट ने उनके दूसरे ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 17 रन बटोर लिए. पारी के आखिरी ओवर में भी भुवनेश्वर महंगे साबित हुए और 14 रन दे बैठे. न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की नाबाद 82 रन की पारी की बदौलत 225 रन बनाए. भुवनेश्वर की शुरुआत भले ही किफायती रही, लेकिन वह उस लय को बरकरार नहीं रख सके.
दूसरे मैच में भी नहीं बदली कहानी
दूसरे टी20 में भारतीय गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड को 180 रन पर रोकने की चुनौती थी. भुवनेश्वर ने चार ओवर में 50 रन दिए. उन्होंने एक विकेट जरूर लिया, लेकिन रन रोकने में नाकाम रहे. इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 33 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव ने 30 रन देकर एक विकेट हासिल किया. भुवनेश्वर की तुलना में इन दोनों गेंदबाजों ने बेहतर कंट्रोल दिखाया. भारत ने यह मुकाबला चार विकेट से जीता, लेकिन भुवनेश्वर की गेंदबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बनी रही.
अनुभव है, लेकिन पुरानी धार कहां?
भुवनेश्वर कुमार की पहचान नई गेंद से स्विंग हासिल करने और डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी की रही है. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में वह इन दोनों मोर्चों पर प्रभाव नहीं छोड़ सके. पहले मैच में उनकी गेंदों पर बड़े शॉट लगे, तो दूसरे मुकाबले में भी वह रन गति पर लगाम नहीं लगा पाए.
हालांकि, दो मैच के आधार पर उनके पूरे प्रदर्शन पर अंतिम फैसला देना जल्दबाजी होगी. चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 में वापसी के बाद उन्हें लय हासिल करने का मौका देना जरूरी है. लेकिन आगे के मुकाबलों में भुवनेश्वर को अपनी लाइन-लेंथ और रन रोकने की क्षमता में सुधार करना होगा. विकेट लेने के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी करना भी उनकी वापसी को सफल बनाने के लिए उतना ही जरूरी होगा.
| प्रदर्शन | पहला T20I | दूसरा T20I |
| ओवर | 4 | 4 |
| रन | 49 | 50 |
| विकेट | 0 | 1 |
| इकॉनमी | 12.25 | 12.50 |
| कुल रन | 99 | |
| कुल विकेट | 1 |
भुवनेश्वर कुमार का गेंदबाजी करियर
भुवनेश्वर कुमार का गेंदबाजी करियर सभी फॉर्मेट में शानदार रहा है. उसने 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट, 121 वनडे में 141 विकेट और 90 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 91 विकेट अपने नाम किए हैं. टेस्ट क्रिकेट में 26.10 की औसत और 2.95 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए उसने चार बार पांच विकेट हॉल लिए, जबकि वनडे में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/42 रहा.
टी20 क्रिकेट में भी उसने 23.93 की औसत और 7.11 की इकॉनमी से लगातार प्रभाव छोड़ा. आईपीएल में यह गेंदबाज और भी घातक साबित हुआ, जहां 206 मैचों में 226 विकेट लेकर वह लीग के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल है. आईपीएल में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 रहा और उसने कई मौकों पर अपनी टीम को अकेले दम पर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई.
चार साल बाद वापसी पर क्या बोले भुवनेश्वर कुमार?
भारतीय तेज गेंदबाज ने बताया कि राष्ट्रीय टीम से चार साल दूर रहने के दौरान उन्होंने कभी भी भारतीय जर्सी पाने की जिद नहीं की. उन्होंने वापसी से पहले के इस दौर में अपने परिवार की अहम भूमिका का जिक्र किया. क्राइस्टचर्च में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में भुवनेश्वर कुमार की भारत की प्लेइंग 11 में वापसी हुई. 2022 के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए यह उनका पहला मैच था. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, लगभग चार साल बाद उन्हें टीम में वापस बुलाया गया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी एक वीडियो में, भुवनेश्वर ने राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी के सफर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे बिना किसी उम्मीद के 'वर्तमान' में जीने की सोच ने पिछले 3-4 सालों में उनके नजरिए को आकार देने में मदद की. उन्होंने कहा, 'परिवार... वैसे तो परिवार के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है, लेकिन इसका श्रेय उन्हें भी जाता है. शायद यह सुनकर हैरानी हो, लेकिन हमने एक दिन भी इस बारे में बात नहीं की कि भारत में वापसी कैसे होगी. मुझे लगता है कि इसमें परिवार की बहुत बड़ी भूमिका रही.'
उन्होंने आगे कहा,'मैंने खुद से कोई उम्मीदें नहीं पालीं. मुझे लगता है कि पिछले 3-4 सालों में मेरे साथ चीजें इसी तरह हुईं. कोई उम्मीद नहीं, बस अपना काम करते रहो. अक्सर हम 'वर्तमान' में जीने की बात करते हैं. भविष्य के बारे में न सोचें. अभी मैं इसी मानसिक स्थिति में हूं. पिछले 3-4 सालों में ऐसा ही हुआ है. मैं जानता हूं कि मैं देश के लिए नहीं खेला, लेकिन इस दौरान मैंने जो कुछ भी किया, उससे एक इंसान के तौर पर मुझमें जो परिपक्वता (maturity) आई, उसने मुझे बस वर्तमान में जीना सिखाया.' पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद, भारत अब 27 अक्टूबर को 2-0 की बढ़त के साथ तीसरे T20I में उतरेगा.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! एशिया कप राइजिंग स्टार्स का शेड्यूल जारी, इस तारीख पर टिकी नजर
यह भी पढ़ें- 112 रन पर गिर गए थे 6 विकेट, फिर दूसरे T20I में तिलक और नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से कुछ यूं छीन ली जीत
यह भी पढ़ें- 'पहले की तरह कोई मेहनत नहीं करना चाहत...', कपिल देव ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं