मुंबई में शनिवार को उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया अपने समर्थकों के साथ मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास स्थित मस्जिद के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे. प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में हथौड़े भी दिखाई दिए. प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किरीट सोमैया और उनके साथ मौजूद कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई.
मस्जिद को लेकर पहले से उठा रहे थे सवाल
सोमैया पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट के पास स्थित इस मस्जिद को लेकर सवाल उठा रहे थे. उनका दावा है कि यह ढांचा अवैध है और संवेदनशील एयरपोर्ट क्षेत्र के करीब होने के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा करता है. उन्होंने इस मुद्दे पर संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग भी की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किरीट सोमैया ने दावा किया कि मस्जिद अवैध है और इस मामले में झूठ बोला जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोई भी कोर्ट नहीं गया है और MMRDA समेत सभी संबंधित अथॉरिटीज ने इसे अवैध घोषित किया है. सोमैया ने कहा कि मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई होकर रहेगी और इसे तोड़ा जाएगा. किरीट सोमैया ने उद्धव ठाकरे, AIMIM, वारिस पठान, शरद पवार और कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये सभी मस्जिद को बचाने का काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि एक दिन ये लोग यहां हरा झंडा लेकर भी आएंगे.
सोमैया ने हथौड़ा लेकर आने की दी थी चेतावनी
गौरतलब है कि बीते 22 अक्टूबर को किरीट सोमैया ने चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे में मस्जिद पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुद हथौड़ा लेकर आएंगे. इतना ही नहीं, किरीट सोमैया ने मस्जिद के गेट पर धरना भी दिया था. तब किरीट सोमैया ने कहा था कि 2014 से पहले इस मस्जिद का नामोनिशान नहीं था. कुछ लोगों ने अचानक बेशकीमती 5 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन पर कब्जा जमा लिया और टिन शेड लगाकर मस्जिद बना दी. इतना ही नहीं पानी और बिजली के अस्थाई कनेक्शन भी ले लिए.
प्रदर्शन से पहले किरीट सोमैया ने चेतावनी दी थी कि यदि संबंधित ढांचे पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह "हथौड़ा रैली" निकालेंगे. इसी क्रम में शनिवार को वह समर्थकों के साथ विरोध दर्ज कराने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
यह भी पढ़ें-
BJP का टिकट चाहिए तो ड्रॉप बॉक्स में डाल आएं आवेदन, बंगाल में पार्टी का नया तरीका; लास्ट डेट भी बताई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं