अक्सर लड़ाई-झगड़े, मारपीट, हत्या,बलात्कार जैसे मामले थाने में दर्ज होते हैं, लेकिन रायपुर सिविल लाइन थाने में चींटियों के पालने और उससे परेशानी होने की अनोखी शिकायत दर्ज हुई है. अब पुलिस दुविधा में है कि इस शिकायत पर कौन-सी दफा के तहत कार्रवाई की जाए.
सिविल लाइन थाने के राजातालाब क्षेत्र की निवासी जाहिदा बेगम ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पड़ोसी जुम्मन खान ने चींटियां पाल रखी हैं, जिससे उसे और उसके परिवार को परेशानी हो रही है।.जाहिदा का आरोप है जुम्मन खान उसके घर के बाहर बेलनाकार टैंक बनाया है, जिसमें वह शक्कर डालता है. इससे चींटियां उसके घर में आती हैं और परेशान करने के मकसद से वह चींटियों को पाला रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं जुम्मन खान का कहना है कि जीव की सेवा करने की मकसद से सालों से वो चींटियों को शक्कर देता आया है. ये उसकी दिनचर्या में है कि हर दिन सुबह शाम शक्कर चींटियों को खाना डालता है.
थाने में शिकायत आने पर एडिशनल एसपी रायपुर सुखनंदन राठौर का कहना है कि शिकायत आई है. पुलिस टीम को निर्देशित किया है कि आपसी सहमति से मामले को खत्म किया जाए.
ये Video भी देखें- श्रीकांत त्यागी के घर चला बुलडोजर, सोसाइटी के लोगों ने मनाया जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं