विज्ञापन

बंगाल में आधी रात को जारी हुई पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, कितने नाम रखे और कितने हटाए गए?

Bengal Voter List : यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि इनमें से कितने नाम पहली पूरक सूची में रखे गए और कितने हटाए गए हैं. कई लोगों ने बताया कि सूची उपलब्ध तो कराई गई थी, लेकिन उसे डाउनलोड नहीं किया जा सका.

बंगाल में आधी रात को जारी हुई पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, कितने नाम रखे और कितने हटाए गए?
बंगाल में पूरक मतदाता सूची जारी.
  • चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पहली पूरक मतदाता सूची जारी की है
  • अंतिम मतदाता सूची में लगभग साठ लाख नाम विचाराधीन के रूप में चिह्नित किए गए थे जिनकी जांच चल रही थी
  • सात सौ पांच न्यायिक अधिकारियों को मतदाता नामों को रखने या हटाने के फैसले के लिए नियुक्त किया गया था
कोलकाता:

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत ‘विचाराधीन' श्रेणी में रखे मतदाताओं के मामलों की सुनवाई के आधार पर सोमवार देर रात पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट यानी कि पूरक मतदाता सूची जारी की. अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बूथ की सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देर रात करीब 11.55 बजे जारी की गई. देखने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में कितने लोगों के नाम रखे गए हैं और कितने हटाए गए हैं.

सप्लीमेंट्री लिस्ट में किन वोटर्स ने नाम शामिल?

चुनाव आयोग द्वारा 28 फरवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में लगभग 60 लाख नामों को ‘विचाराधीन' के रूप में चिह्नित किया गया था. इसके बाद, इन नामों को मतदाता सूची में रखा जाए या हटाया जाए, यह निर्धारित करने के लिए 705 न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया गया था. पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिनके मामलों का निर्णय इन न्यायिक अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने शाम को कहा था कि अब तक लगभग 29 लाख नामों की जांच की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में BLO की कार्डियक अरेस्ट से मौत, बेटी बोली- पिता पर SIR का काफी दबाव था

कितने नाम लिस्ट में रखे और कितने हटाए?

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि इनमें से कितने नाम पहली पूरक सूची में रखे गए और कितने हटाए गए हैं. कई लोगों ने बताया कि सूची उपलब्ध तो कराई गई थी, लेकिन उसे डाउनलोड नहीं किया जा सका. अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे न्याय प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, और भी पूरक सूचियां प्रकाशित की जाएंगी.

इनपुट-भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal News, West Bengal SIR, Bengal Supplementary Voter List, Bengal Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com