MI vs LSG LIVE Updates: वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. हार्दिक पांड्या बाहर हैं. जबकि टीम की कमान सूर्या के हाथों में है. मुंबई से न्योता पाने के बाद लखनऊ सुपर जॉयंट्स पहले बैटिंग कर रही है.
आज के मैच में रोहित शर्मा आज के मैच में खेल रहे हैं. इसके साथ ही मुंबई की प्लेइंग इलेवन में ट्रेंट बोल्ट की जगह कार्बिन बोश आए हैं. जबकि लखनऊ भी दो बदलाव के साथ उतरी है. मुकुल को बाहर होना पड़ा है और उनकी जगह इंग्लिश आए हैं. प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज के मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. 2 जीत और 7 हार के साथ. तो लखनऊ की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. टीम ने 8 मैच खेले हैं और 2 जीत और 4 अंकों के साथ वह प्वॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं. (Live Scorecard)
ऐसी हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
MI vs LSG LIVE Score, IPL 2026 LIVE Cricket Scorecard Updates, Straight from Wankhede Stadium, Mumbai
MI vs LSG LIVE Score, IPL 2026: लखनऊ की बैटिंग शुरू
लखनऊ ने शुरू की बल्लेबाजी, मार्श और इंगलिस क्रीज पर
MI vs LSG Live Score: रोहित इन- हार्दिक आउट
टॉस के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक फिट नहीं है ऐसे में वो आज के मैच में बाहर है. कार्यवाहक कप्तान सूर्या. साथ ही उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा आज के मैच में खेल रहे हैं. रोहित इम्पैक्ट सब हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.
MI vs LSG Live Score: टॉस का समय
टॉस का टाइम हुआ. आज मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव आ रहे हैं. लगता है कि हार्दिक पांड्या आज नहीं खेल रहे हैं. थोड़ी देर में हमें कारण पता चल जाएगा.
MI vs LSG LIVE Score: सीजन बीत गया लेकिन प्लेइंग XI नहीं मिली
मुंबई ने मौजूदा सीजन में 9 मैच खेले हैं और 23 खिलाड़ियों को आजमा लिया है. कहना गलत नहीं होगा कि सीजन खत्म होने को आया है और टीम को अभी तक अपनी परफेक्ट प्लेइंग इलेवन नहीं मिली है और टीम का प्रदर्शन इस ओर इशारा करता है.
MI vs LSG LIVE Score: लखनऊ के 48 करोड़ स्वाहा!
ऋषभ पंत और निकोलस पूरन, इन दोनों की एक सीजन के लिए आईपीएल सैलरी 48 करोड़ हैं. लेकिन दोनों इस सीजन टीम की सबसे कमजोर कड़ी हैं. मौजूदा सीजन में पंत का 27 और पूरन का 10 का एवरेज है. LSG के बैटिंग लाइन-अप में बड़े बदलाव की ज़रूरत है, जो अगले साल के ऑक्शन में हो सकता है.
MI vs LSG LIVE Score: रेयान रिकेल्टन पर टिकी मुंबई
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस सीजन रेयान रिकेल्टन पर निर्भर है. वह टीम के लिए मौजूदा समय में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 37 रन बनाए थे. उन्होंने 7 पारियों में अभी तक 49.5 की औसत से 178 रन बनाए हैं. जबकि दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज नमन धीर हैं. जिनके नाम 9 पारियों में 233 रन हैं.
MI vs LSG LIVE Score: क्या रोहित खेलेंगे आज?
सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या रोहित शर्मा आज का मुकाबला खेल रहे हैं या नहीं. ताजा तस्वीरों में दिखा कि रोहित आए और उन्होंने पिच का मुआयना किया है. प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे? थोड़ी देर में हमें इसका पता चल जाएगा.
MI vs LSG LIVE Score: कैसी रहेगी पिच
दीप दासगुप्ता और एरॉन फिंच ने प्रसारणकर्ता के लिए पिच रिपोर्ट पेश करते हुए कहा,"लाल मिट्टी की पिच पर काफ़ी घास है. यह एक हाई-स्कोरिंग वेन्यू रहा है. इस पर बस थोड़ी सी घास है, और यह अच्छी हरी घास भी है, इसलिए उम्मीद करें कि शुरुआत में थोड़ी मूवमेंट होगी. विकेट पर थोड़ी नमी है. स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिलेगी. कुल मिलाकर, ऐसा लग रहा है कि यह एक शानदार बैटिंग विकेट होने वाला है. हमने इस सीज़न में और पहले भी यही देखा है. बैटिंग के लिए सच में अच्छी सरफेस है और वह घास टॉपसॉइल को सही रखती है, जिससे बैटिंग करना बहुत बेहतर हो जाता है. टॉस जीतकर टीम बैटिंग करना चाहेगी."
MI vs LSG LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बात अगर मुंबई और लखनऊ के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो दोनों के बीच अभी तक सिर्फ 8 मैच हुए हैं और लखनऊ ने 6 बार जीत दर्ज की है जबकि मुंबई सिर्फ 2 मौकों पर जीत पाई है. लखनऊ की कोशिश एक बार फिर मुंबई को हार का स्वाद चखाने की होगी.
MI vs LSG LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, राज बावा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी
MI vs LSG LIVE Score: आज बड़ा मुकाबला
वानखेड़े में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला खेला जाना है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए आज के मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है.