By Election Results 2026: कर्नाटक, नागालैंड, गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर मतगणना के नतीजे आ गए है. इनमें कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी, नगालैंड में कोरिडांग, त्रिपुरा में धर्मनगर और गुजरात में उमरेठ शामिल हैं. इन सीटों पर पिछले महीने मौजूदा विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव हुए थे. गोवा के पोंडा निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 'अमान्य' घोषित कर दिया था.
बारामती ः 2.18 लाख वोटों से जीतीं सुनेत्रा पवार
महाराष्ट्र में बारामती सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. उन्हें 218969 वो मिले हैं. उनके 22 प्रतिद्वंदियों में कोई भी एक हजार वोट भी हासिल नहीं कर पाया. महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद हुए बारामती उपचुनाव (Baramati Bye Election Result) में दिवंगत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख की पत्नी सुनेत्रा पवार उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पार्टी ने बाद में उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली. सुनेत्रा पवार ने कहा कि यह दादा (अजित पवार) के प्रति लोगों का विश्वास और प्यार है जो वोटों के रूप में सामने आ रहा है.
राहुरी सीट:
महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर बीजेपी के अक्षय करदिले ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने एनसीपी (शरद पवार) के गोविंद मोकाटे को 1,12,587 वोटों से हराया है. अक्षय को 140093 वोट मिले, जब कि माकाते को 27,506 वोट ही मिल पाए हैं. महाराष्ट्र के राहुरी में, भाजपा विधायक शिवाजी करदिले की पिछले साल अक्टूबर में हुई मृत्यु के कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था.
कर्नाटक का बागलकोट और दावनगेरे सीट
दावनगेरे दक्षिण सीट से कांग्रेस पार्टी के समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन ने 5708 वोटों से जीत दर्ज कर ली है. उन्हें कुल 69578 वोट मिले. वहीं बागलकोट से कांग्रेस नेता एच.वाई. मेती ने 22332 वोटों से जीत हासिल की है.
गुजरात के उमरेठ सीट पर बीजेपी की जीत
उमरेठ सीट पर बीजेपी के हर्षद भाई गोविंदभाई परमार ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने कांग्रेस के भृगराज सिंह चौहान को 30 हजार वोटों से हराया है.
नॉर्थ ईस्ट की 2 सीटें भगवामय
नगालैंडः यहां की कोरीदांग सीट पर बीजेपी के दाउचियार इमचेन ने जीत हासिल कर ली है.
त्रिपुराः यहां धर्मनगर सीट पर उपचुनाव में बीजेपी के जाहर चक्रवर्ती ने जीत का परचम लहराया है.
यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: DMK, AIADMK या विजय की TVK, तमिलनाडु चुनाव में कौन मारेगा बाजी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं