विज्ञापन

राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों के बाद ममता बनर्जी और स्टालिन से फोन पर बात की

केरल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF), दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली. कांग्रेस गठबंधन को केरल में सफलता मिली है.

राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों के बाद ममता बनर्जी और स्टालिन से फोन पर बात की
राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से चुनाव परिणाम पर चर्चा की है.
  • राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद ममता बनर्जी और एमके स्टालिन से बातचीत की
  • पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में ममता बनर्जी और स्टालिन की पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है
  • केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे ने वाम मोर्चे को हराकर बहुमत प्राप्त कर लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ममता बनर्जी तथा एमके स्टालिन से परिणाम को लेकर बात की. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले टीवीके नेता विजय को भी बधाई दी. हालांकि, विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी से इस बार चुनाव में कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ था और दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. राहुल गांधी ने खुद चुनावी रैलियों में ममता बनर्जी पर सियासी हमले किए थे.

रमेश ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘आज शाम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ममता बनर्जी जी और एमके स्टालिन से चुनाव नतीजों को लेकर बातचीत की. उन्होंने विजय को भी फोन करके बधाई दी.''

कांग्रेस केरल में जीत गई

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में स्टालिन की पार्टी द्रमुक को हार का सामना करना पड़ा है. ये दोनों दल ‘इंडिया' गठबंधन के घटक हैं.  कांग्रेस को इस चुनाव में केरल में सफलता मिलती दिख रही है. केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन को बहुमत मिल चुका है. 10 साल से सत्ता में रही लेफ्ट सत्ता से बाहर हो गया है. वहीं बीजेपी भी केरल में अपनी उपस्थिति बढ़ाती नजर आ रही है. मालूम हो कि राज्य में 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है. केरल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF), दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली. 

तो राहुल गांधी ने क्यों फोन किया

चुनाव में ममता बनर्जी और स्टालिन अपने-अपने इकलौते राज्य खो बैठे हैं. वहीं कांग्रेस की कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तेलांगाना के बाद अब केरल में चौथी सरकार बनने जा रही है. ऐसे में राहुल गांधी एक बार फिर से ममता बनर्जी और स्टालिन को साध कर रखना चाह रहे हैं. इसके पीछे कारण ये है कि संसद के दोनों सदनों में इन दोनों के अच्छी खासी संख्या में सांसद हैं. लोकसभा में टीएमसी के 29 सांसद हैं. राज्यसभा में टीएमसी के 17 सांसद हैं और वो बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है. वहीं स्टालिन की पार्टी द्रमुक के लोकसभा में 22 सांसद हैं. राज्यसभा में डीएमके के 10 सांसद हैं. ऐसे में भले ही ममता बनर्जी और स्टालिन चुनाव हार गए हैं, मगर अभी संसद में मजबूत स्थिति में हैं. कांग्रेस इनके बगैर संसद में बीजेपी पर कोई दबाव नहीं बना पाएगी. इसीलिए राहुल गांधी ने दोनों नेताओं से बातकर बातचीत जारी रखने का संदेश दिया है. 

ये भी पढ़ें-

कोई भी फाइल... सभी विभागीय सचिवों को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव का आदेश

बंगाल में अब बीजेपी राज, आखिर ममता बनर्जी को कैसे दी मात, टीएमसी क्यों नहीं समझ पाई?

बंगाल में जीत बीजेपी की 'घरवापसी', जहां से रखी गई नींव, वहीं बनने जा रही सरकार-समझिए क्यों भावुक कार्यकर्ता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com