चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पहली पूरक मतदाता सूची जारी की है अंतिम मतदाता सूची में लगभग साठ लाख नाम विचाराधीन के रूप में चिह्नित किए गए थे जिनकी जांच चल रही थी सात सौ पांच न्यायिक अधिकारियों को मतदाता नामों को रखने या हटाने के फैसले के लिए नियुक्त किया गया था