विज्ञापन

'TMC का ही खेला हो गया', CM फड़नवीस बोले- ममता दीदी EVM को दोष दें तो आश्चर्यचकित न हों

Don't Be Surprised if Mamata Didi Blames EVMs, Devendra Fadnavis on Bengal Results: सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि अब भाजपा और एनडीए देश के 78% हिस्से पर शासन कर रहे हैं. देश प्रगति कर रहा है. उन्होंने चुनाव परिणाम को लेकर ममता बनर्जी पर भी तंज कंसा.

'TMC का ही खेला हो गया', CM फड़नवीस बोले- ममता दीदी EVM को दोष दें तो आश्चर्यचकित न हों
Don't Be Surprised if Mamata Didi Blames EVMs Now, Devendra Fadnavis on Bengal Results.

CM Fadnavis Taunts Mamata Banerjee Over Bengal Election Results: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने बंगला चुनाव पर कहा कि खेला होबे कहा जा रह था. लेकिन, यहां तो 200 सीट्स देखकर TMC का ही खेला हो गया. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम देखकर अगर, ममता दीदी ईवीएम को दोष देना शुरू कर दें तो आश्चर्यचकित न हों. 

देश के 78% हिस्से पर भाजपा-एनडीए का शासन  

सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि हम चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हैं कि उनके कार्यों के कारण देश में लोकतंत्र और अधिक समृद्ध हुआ है. अमित भाई, नितिन नबीन, सुवेंदु अधिकारी और हिमंता बिस्वा सरमा ने सराहनीय कार्य किया है. अब भाजपा और एनडीए देश के 78% हिस्से पर शासन कर रहे हैं और भारत प्रगति कर रहा है. 

VIDEO: बंगाल जीत पर रो पड़े BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय, बोले- कितना खुश हूं, बता नहीं सकता 

यह है बंगला का परिणाम 

बता दें कि बंगला विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 में भाजपा 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. पार्टी 205 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी सिर्फ 82 सीटों पर सिमट रही है. कांग्रेस के हाथ सिर्फ दो सीटें लगी हैं. यह आंकड़े 2 मई शाम 7:25 बजे तक हैं.  

बंगाल में BJP... UP में कांग्रेस नेता यादवेंद्र का इस्तीफा, सिंधिया के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

बारामती में 2 लाख वोटों से जीतीं सुनेत्रा पवार

इधर, महाराष्ट्र में हुए उपचुनाव के नतीजों ने सियासी तस्वीर साफ कर दी है. बारामती सीट पर NCP की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को दो लाख से अधिक वोटों से हराया. जीत के बाद सुनेत्रा पवार के बेटे जय पवार ने समर्थकों से जश्न न मनाने की अपील की. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर... 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News,  Maharashtra Political,  Devendra Fadnavis,  West Bengal Election Results 2026, Up Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com