West Bengal Vidhan Sabha Election Result 2026 Highlights: भारतीय जनता पार्टी का 4 मई को वो अधूरा सपना पूरा हो गया जिसका इंतजार न जाने कितने वर्षों से पार्टी कर रही थी. 2016 में 3,2021 में 77 और अब 2026 में 208 सीटें लाकर भाजपा ने बता दिया कि उसने इन सालों में हार नहीं मानी थी.विपक्ष के मजबूत गढ़ और ममता बनर्जी का अभेद्य किला माने जा रहे पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल कर उन्हें गहरी चोट दी है. ममता बनर्जी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए. ममता के लिए यह चुनाव दोहरा झटका भी लेकर आया. एक तो बंगाल हाथ से चला गया तो दूसरी ओर उनकी खुद की सीट भवानीपुर भी हार गईं.एक वक्त पर उनके सबसे चहेते रहे सुवेंदु अधिकारी ने 2021 में नंदीग्राम में हराने के बाद भवानीपुर में भी उन्हें पटखनी दे दी.ममता दीदी यहां 150000 से ज्यादा वोटों से हार गईं. अब देखना होगा कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद बंगाल का नया सीएम कौन होगा.
यह भी पढ़ें- 2024 से 2026 तक ठीक दो साल में ऐसा क्या बदल गया कि बंगाल में दीदी से मोहभंग हो गया?
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के रुझानों में TVK 110 सीटों पर आगे, बहुमत के लिए 8 सीटों की जरूरत, पिता बोले- ऐतिहासिक जीत
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: 91 लाख नामों की 'सफाई' ने कैसे बदला नतीजा, आंकड़ों में देखें SIR का 'खेला'
Highlights: West Bengal Vidhan Sabha Election Result Highlights
उन्हें बर्खास्त करना राज्यपाल का फर्ज... ममता के बयान पर बोले सीनियर वकील महेश जेठमलानी
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के इस बयान पर कि 'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं,' सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने कहा कि ममता बनर्जी एक ऐसी राजनेता हैं जो सत्ता से चिपके रहने के लिए इतनी बेताब हैं कि उन्हें यह नहीं पता कि गरिमा के साथ पद कैसे छोड़ा जाए. गरिमा के साथ पद न छोड़ने का नतीजा यह होगा कि उन्हें अपमानजनक तरीके से बर्खास्त करना पड़ेगा.
क्योंकि अब अपने खिलाफ आए चुनावी फैसले के बाद, वह चुनावी जनादेश की व्याख्या अपने हिसाब से करने का फ़ैसला कर रही हैं. यह उनका काम नहीं है. ऐसा करना पश्चिम बंगाल की जनता का बहुत बड़ा अपमान है - यह जताना कि वह अपरिहार्य हैं, कि वह कभी हार ही नहीं सकतीं, और अगर वह हारी भी हैं, तो उन कारणों से जिन्हें वह साबित नहीं कर पा रही हैं.
अगर उन्हें सच में लगता है कि वह गलत तरीके से हारी हैं, तो वह सिर्फ सुप्रीम कोर्ट या कलकत्ता हाई कोर्ट जा सकती हैं और याचिका दायर कर सकती हैं. किसी राज्य की CM को सत्ता तभी तक हासिल होती है जब तक राज्यपाल की मर्ज़ी हो. अगर CM गलत तरीके से पद से चिपकी रहती हैं, तो उन्हें बर्खास्त करना राज्यपाल का फर्ज है.
ममता बनर्जी ने नहीं दिया CM पद से इस्तीफा तो क्या होगा? कानून एक्सपर्ट्स से समझिए पूरी बात
टीएमसी की हार के बाद भी ममता बनर्जी ने कहा है कि वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी. लेकिन क्या यह संभव है? इसे लेकर क्या नियम कायदे हैं? एक्सपर्ट्स से समझिए
संविधान में सब लिखा है... ममता बनर्जी के इस्तीफा ना देने के बयान पर बोले सुवेंदु
CM ममता बनर्जी के इस बयान पर कि "मैं इस्तीफ़ा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं," BJP के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "...संविधान में सब कुछ लिखा है. मुझे ज़्यादा कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है."
West Bengal Results 2026: 'बीजेपी को वोट दिया इसलिए TMC वालों ने पीटा'
उत्तर 24 परगना जिले के मदन मोरोल ने कहा कि हमने BJP को वोट दिया था, इसलिए कल देर रात तृणमूल के 40-50 बदमाश आए और हमारे घर में तोड़फोड़ की, साथ ही हमें पीटा भी. पुलिस को सूचना मिलने के बाद, पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे. मैं बहुत डरा हुआ हूं.
मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी... बंगाल चुनाव परिणाम पर बोलीं ममता बनर्जी
मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी... बंगाल चुनाव परिणाम पर बोलीं ममता बनर्जी
West Bengal Results 2026: पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला
4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "लोगों ने जो फैसला लिया है, वह आपके सामने है. मैं इसमें क्या कर सकता हूं? नई सरकारें बनी हैं. अल्लाह करे कि वे लोगों के लिए अच्छा काम करें. यह देश हम सबका है, इसका ख्याल रखें और सब मिलकर तरक्की करें."
West Bengal Results 2026: आप सारी वोटिंग ही खत्म कर देंगे,तो कोई कैसे जीतेगा-बंगाल चुनाव पर केजरीवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश में एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है.जिस तरह भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र को हाईजैक कर उसकी हत्या की है,वह बेहद गंभीर है. पिछले तीन‑चार महीनों से हम बंगाल में हो रही अव्यवस्था देख रहे हैं. यही सब बिहार और महाराष्ट्र में भी किया गया.मैं अपनी ही विधानसभा का उदाहरण देता हूं.जेल जाने से पहले वहां 1 लाख 48 हजार वोट थे.जब मैं वापस आया,तो सिर्फ 1 लाख 6 हजार वोट बचे थे यानी छह महीनों में 42 हजार वोट काट दिए गए.पिछली बार मैं 30 हजार वोटों से जीता था. इस बार 42 हजार वोट रद्द कर दिए गए और मैं 3 हजार वोटों से हार गया. जब आप सारी वोटिंग ही खत्म कर देंगे,तो कोई कैसे जीतेगा? यही अराजकता आज पूरे देश में चल रही है. आज लोकतंत्र गंभीर संकट में है.
West Bengal Results 2026: पश्चिम बंगाल में अमित शाह चुनेंगे बंगाल का सीएम,पर्यवक्षेक बनकर जाएंगे
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल का नया सीएम चुनेंगे.वह पर्यवेक्षक बनकर बंगाल जाएंगे. उनके साथ ओडिशा के सीएम मोहन राम मांझी सह पर्यवेक्षक बनकर जाएंगे.
West Bengal Results 2026: पश्चिम बंगाल की नई सरकार का शपथग्रहण कब,आ गई डेट
पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी ने वहां सरकार बना ली है और अब नई सरकार के शपथग्रहण की डेट भी आ गई है. पश्चिम बंगाल सरकार की नई सरकार 9 मई को शपथ लेगी,यह इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है.
West Bengal Results 2026: TMC हार गई पर हार स्वीकार नहीं कर रही-बीजेपी तेलंगाना अध्यक्ष
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर बीजेपी तेलंगाना अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा,“चुनाव नतीजे यह दिखाते हैं कि देश राष्ट्रवादी ताकतों—बीजेपी की ओर बढ़ रहा है.असम और बंगाल के नतीजे ऐतिहासिक हैं.बंगाल की जनता ने दिखा दिया है कि वह अब तुष्टिकरण की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी.बंगाल के नतीजे यह भी बताते हैं कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी कदम उठाए. SIR के जरिए फर्जी वोट हटाए गए और लोगों ने बिना डर के मतदान किया.तृणमूल कांग्रेस हार चुकी है लेकिन वह इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है और चुनाव आयोग,ईवीएम जैसे मुद्दों पर आरोप लगा रही है.”
West Bengal Results 2026: बंगाल की जनता को उनके दुखों से राहत मिली- बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा
पश्चिम बंगाल चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान हनुमान सभी कष्टों को दूर करते हैं.कल बंगाल की जनता को उनके दुखों से राहत मिली. पूरा भारत सुखी रहे,शांति और समृद्धि बनी रहे और हम सभी मिल‑जुलकर सौहार्द से रहें,यही मेरी कामना है.
#WATCH | Lucknow | BJP MP Dinesh Sharma says, "Lord Hanuman removes all suffering. Yesterday, the people of Bengal were relieved of their suffering. May all of India experience happiness, peace, and prosperity, and may we all live together in harmony..." pic.twitter.com/9ddgyqCkmK
— ANI (@ANI) May 5, 2026
Bengal Election 2026 Result LIVE: 15 हजार वोटों से हारीं ममता
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. मतगणना पूरी होने के बाद ममता बनर्जी 15 हजार वोटों से चुनाव हार गईं, जिससे इस सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला.
Bengal Election 2026 Result LIVE: ममता को पीछे छोड़ 563 वोट से सुवेंदु आगे

2 करोड़ भरोसा कार्ड, 1.96 लाख बैठकें, विशेष गुप्त टीम... समझिए बीजेपी ने बंगाल का किला कैसे जीता | West Bengal Election Bengal Result PM Modi BJP victory in Bengal
बंगाल में पीएम मोदी की 19 सभाएं, अमित शाह की 40 सभाएं और 9 मुख्यमंत्रियों की 101 सभाओं ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया. ब्रिगेड चलो जनसभा में 7.5 लाख की भीड़ ने जीत की नींव रखी.
West Bengal Election Result LIVE : हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया- ममता बनर्जी
TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया. मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था. मैंने हर जगह शिकायत की.
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने… pic.twitter.com/ugbzcDaTFC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
West Bengal Election Result LIVE : यह लूट है, लूट है, लूट है. हम वापसी करेंगे....ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा ने कहा कि भाजपा ने 100 से अधिक सीटें लूटीं. चुनाव आयोग भाजपा का आयोग है। मैंने चुनाव आयोग के प्रमुख और मनोज अग्रवाल से भी शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे हैं. क्या आपको लगता है कि यह जीत है? यह नैतिक जीत नहीं, अनैतिक जीत है. चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से अवैध है. यह लूट है, लूट है, लूट है. हम वापसी करेंगे.
West Bengal Election Result LIVE: हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-NDA की सरकारे हैं. हमारा मंत्र है, 'नागरिक देवो भव:'. हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं और इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है. जनता साफ देख रही है जहां भाजपा वहां गुड गवर्नेंस, जहां भाजपा वहां विकास. आप बीते 2 साल के ट्रेंड को देखिए. हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी, महाराष्ट्र में भाजपा की जोरदार विजय हुई, दिल्ली में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई, बिहार में हमें पहले से भी बड़ी जीत मिली.
'बंगाल विजय' के बाद धोती-कुर्ते में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, दिखा ये खास अंदाज | BJP bumper victory in West Bengal PM Modi reached BJP headquarters wearing famous Bengali dhoti-kurta
पीएम मोदी ने इस दौरान मशहूर बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे थे. अपने पारिधान के जरिए पीएम मोदी एक संदेश दे रहे थे. पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव के दौरान जमकर प्रचार किया था.
West Bengal Election Result LIVE:' किसी भी दफ्तर से जरूरी दस्तावेज़ न हटाए जाएं'- बंगाल के मुख्य सचिव का आदेश
'किसी भी दफ्तर से जरूरी दस्तावेज़ न हटाए जाएं'- बंगाल के मुख्य सचिव का आदेश#ResultsWithNDTV | #WestBengalResults | @sucherita_k | @SyyedSuhail | @manogyaloiwal pic.twitter.com/IiUaVny54Q
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के मुख्य चुनाव एजेंट सूर्यनिल दास ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने मोबाइल फोन के साथ और बिना ID कार्ड के परिसर में घुस गईं. चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि ID कार्ड पर QR कोड होगा, जिसे काउंटिंग हॉल में जाने देने से पहले स्कैन किया जाएगा. जब उनके पास ID कार्ड था ही नहीं तो उन्हें अंदर कैसे जाने दिया गया? उन्हें फोन कैसे ले जाने दिया गया? मतगणना तब तक नहीं होगी जब तक जिम्मेदारी तय नहीं की जाती कि यह किसने किया? बंगाल पुलिस अपनी जिम्मेदारी भूल चुकी है... ममता बनर्जी नियमों का उल्लंघन कर रही हैं.
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के मुख्य चुनाव एजेंट सूर्यनिल दास ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने मोबाइल फोन के साथ और बिना ID कार्ड के परिसर में घुस गईं। चुनाव… pic.twitter.com/hJeycuSHAJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
West Bengal Election Result LIVE: जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता सुजॉय गोराई भावुक हो गए
बाराबनी सीट जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सुजॉय गोराई भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि हर चुनाव के बाद तृणमूल कार्यकर्ता हमें पीटते थे. हमें 15 दिनों तक घर से दूर रहना पड़ता था. यह बयान बंगाल में जमीनी स्तर पर होने वाले राजनीतिक संघर्ष की एक सशक्त झलक पेश करता है.
West Bengal Election Result LIVE: देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहा हूं-PM मोदी
पश्चिम बंगाल और असम चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. यह अभूतपूर्व है. जब वर्षों की मेहनत सफलता में तब्दील होती है, तो लोगों के चेहरों पर जो खुशी दिखती है, वही खुशी मैं आज देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहा हूं.
West Bengal Election Result LIVE: भाटपाड़ा में भाजपा का दबदबा कायम, टीएमसी फिर पीछे
पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा सीट पर संपन्न चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है. इस सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने जीत दर्ज की. नतीजों के साथ ही नॉर्थ 24 परगना की यह अहम सीट एक बार फिर राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई है. भाजपा उम्मीदवार पवन कुमार सिंह ने 22,807 वोटों के अंतर से टीएमसी के अमित गुप्ता को चुनाव हराया. ईसीआई के अनुसार, यहां भाजपा प्रत्याशी को 61,683 वोट और टीएमसी को 38,876 वोट मिले.
West Bengal Election Result LIVE: हाई-प्रोफाइल सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, आसनसोल दक्षिण में अग्निमित्रा पॉल की जीत
पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कब्जा बरकरार रखा है. यहां से पार्टी की उम्मीदवार और मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने 2026 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार इस सीट पर कब्जा जमाया है.
Bengal Result 2026 LIVE: सपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन. यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है. यह TMC के ‘भय’ के ऊपर PM मोदी पर ‘भरोसे’ की जीत है. मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है.
Bengal Election Result LIVE: शशि पांजा 14, 633 वोट के अंतर से हारीं
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शशि पांजा उत्तर कोलकाता की श्यामपुकुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा चक्रवर्ती से 14, 633 वोट के अंतर से हारीं.
पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा! : PM मोदी
PM मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा! पश्चिम बंगाल विधानसभा के 2026 के चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे. जनता की शक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई है. मैं पश्चिम बंगाल के प्रत्येक नागरिक को नमन करता हूं जनता ने भाजपा को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. हम ऐसी सरकार प्रदान करेंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करे.
The Lotus blooms in West Bengal!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 4, 2026
The 2026 West Bengal Assembly Elections will be remembered forever. People's power has prevailed and BJP's politics of good governance has triumphed. I bow to each and every person of West Bengal.
The people have given a spectacular mandate to…
Bengal Election Result: सुजापुर में टीएमसी की बड़ी जीत, सबीना यास्मीन ने कांग्रेस गढ़ में फिर मारी बाजी
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल सुजापुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है. 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार और राज्य सरकार में मंत्री सबीना यास्मीन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सबीना येस्मीन को कुल 1,12,795 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अब्दुल हन्नान को 60,287 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अभिजीत रजक 20,066 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
'किसी भी दफ्तर से जरूरी दस्तावेज़ न हटाए जाएं'- बंगाल के मुख्य सचिव का आदेश
'किसी भी दफ्तर से जरूरी दस्तावेज़ न हटाए जाएं'- बंगाल के मुख्य सचिव का आदेश#ResultsWithNDTV | #WestBengalResults | @sucherita_k | @SyyedSuhail | @manogyaloiwal pic.twitter.com/IiUaVny54Q
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Bengal Election Result: भावानीपुर में मतगणना रोक दी गई है
भावानीपुर में मतगणना रोक दी गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) वहां मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी ने कहा है कि मतगणना एजेंटों के कार्ड दोबारा जारी किए जाएं क्योंकि कुछ एजेंट वहां से चले गए थे. इसके बाद ही मतगणना दोबारा शुरू होगी. वहीं, सुवेंदु चाहते हैं कि नतीजे तुरंत घोषित किए जाएं. इसी तरह, भाबनीपुर की तरह नंदीग्राम में भी मतगणना रोक दी गई है.
Bengal Results Live: टीएमसी‑बीजेपी के बीच कहां-कहां हुआ झड़प
भवानीपुर: टीएमसी शिविर में तोड़फोड़ की गई
कोलकाता: एक भाजपा कार्यकर्ता ने टीएमसी कार्यालय का गेट बंद किया, “जय श्री राम” के नारे लगाए गए
बांकुरा: तृणमूल का झंडा हटाकर भाजपा का झंडा फहराया गया
आसनसोल: टीएमसी‑बीजेपी के बीच झड़प, लाठीचार्ज की खबर, तृणमूल शिविर में तोड़फोड़
हावड़ा: हावड़ा मैदान स्थित मतगणना केंद्र के बाहर टीएमसी‑बीजेपी झड़प, पुलिस ने लाठीचार्ज किया
बांकुरा: बांकुरा विश्वविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र के बाहर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
बाली: तृणमूल के युवा अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के कार्यालय में तोड़फोड़
Bengal Results Live: भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी 1538 वोटों से आगे
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में 15 चरणों की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी 1538 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है.
कूच बिहार के दिन्हाटा टाउन ब्लॉक के टीएमसी अध्यक्ष बिशु धर पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उस समय हमला किया जब वह इलाके में मतगणना केंद्र से बाहर आए.
#WATCH | Cooch Behar, West Bengal | Dinhata Town Block TMC President Bishu Dhar was attacked allegedly by BJP workers and supporters after he came out of the counting centre in the area. pic.twitter.com/57SnR11o9Q
— ANI (@ANI) May 4, 2026
संदेशखाली, आरजी कर, शिक्षक भर्ती... बंगाल के वो कांड जिन्होंने लिख दी ममता सरकार के पतन की पटकथा | West Bengal Election West Bengal Result TMC Mamata Banerjee Defeat Reasons
ममता बनर्जी के शासन काल के दौरान कई ऐसी घटनाएं और घोटाले सामने आए, जिन्होंने उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचाया.
Bengal Election Result 2026 LIVE: भाबानीपुर सीट पर शुरू हुआ मतगणना
भाबानीपुर सीट के लिए मतगणना में थोड़ी देर के लिए रुकावट आई थी, जो एक व्यक्ति के मोबाइल फोन लेकर मतगणना केंद्र में प्रवेश करने के कारण हुई थी. फोन तुरंत जमा करा ली गई, जिसके बाद मतगणना प्रक्रिया फिर से शुरू की गई.
Bengal Election Result 2026 LIVE: आसनसोल में चुनाव नतीजों के दौरान हिंसा, कई जगहों पर तोड़फोड़
पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल में चुनाव नतीजों के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. नतीजों के बीच जिले के अलग-अलग इलाकों से हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है. आसनसोल के सेनरेल रोड स्थित तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यालय पर बने कैंप में हमला किए जाने की खबर है. हमलावरों ने कैंप में रखी LED स्क्रीन, कुर्सियों और अन्य सामानों में जमकर तोड़फोड़ की. इसके साथ ही मौके पर खड़ी कई गाड़ियों को भी पलट दिया गया.
Bengal Election Result LIVE: कोलकाता में टीएमसी के एक अस्थायी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई
VIDEO | West Bengal Election Results: A temporary office of TMC has been vandalised in Kolkata. #WestBengalPollResults2026#Results2026WithPTI#AssemblyElectionResults2026
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/FJrhFLM039
Bhabanipur Election Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास, राज्य सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई
लोगों का एक समूह सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के पास पहुंच गया और “जय श्री राम” के नारे लगाए, जिसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई. अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
Bengal Results Live: हावड़ा मैदान मतगणना केंद्र में झड़प
भवानीपुर में 13 राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 5400 वोटों से आगे चल रही हैं, हालांकि मुकाबला काफी कड़ा बना हुआ है. बढ़त कम होते ही ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, जहां शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं. स्थिति को देखते हुए मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
Bhabanipur Election Result 2026 LIVE: ममता बनर्जी 5400 वोटों से आगे
भवानीपुर में 13 राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 5400 वोटों से आगे चल रही हैं, हालांकि मुकाबला काफी कड़ा बना हुआ है. बढ़त कम होते ही ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, जहां शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं. स्थिति को देखते हुए मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
Bengal Results Live: भवानीपुर से बड़ा अपडेट, 'काउंटिंग सेंटर पर मतगणना रोकी गई'-TMC
🔴#BREAKING | पश्चिम बंगाल: भवानीपुर से बड़ा अपडेट, 'काउंटिंग सेंटर पर मतगणना रोकी गई'-TMC#WestBengalPolitics #TMC #BJP #ResultsWithNDTV @MinakshiKandwal @manogyaloiwal @BabaManoranjan pic.twitter.com/ecvN05HB3F
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Bengal Results Live: भवानीपुर में मतगणना भी रुकी
भवानीपुर में मतगणना के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जैसे ही बढ़त कम हुई, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, जहां शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं. इस बीच भवानीपुर में मतगणना भी रोक दी गई है. मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
पश्चिम बंगाल: लीड घटने के बाद भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पहुंचीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद
🔴#BREAKING | पश्चिम बंगाल: लीड घटने के बाद भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पहुंचीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद#Bhabanipur #MamataBanerjee #SuvenduAdhikari #ResultsWithNDTV @vikasbha @MinakshiKandwal @BabaManoranjan @manogyaloiwal pic.twitter.com/m4ccfibibf
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Bengal Results Live: लीड घटने के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पहुंचीं
🔴#BREAKING | पश्चिम बंगाल: लीड घटने के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पहुंचीं #ResultsWithNDTV #MamataBanerjee @vikasbha @MinakshiKandwal @BabaManoranjan pic.twitter.com/85voUgjqMV
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Bengal Results Live: भवानीपुर में काउंटर सेंटर पर पहुंची ममता बनर्जी
भवानीपुर में काउंटर सेंटर पर ममता बनर्जी पहुंची है. लीड घटने के बाद ममता काउंटर सेंटर पर पहुंची है. ममता बनर्जी 7 हजार वोटों से आगे चल रही है.
Bengal Results Live: भगवांगोला सीट पर रेयात हुसैन सरकार जीते
तृणमूल के रेयात हुसैन सरकार ने बंगाल की भगवांगोला सीट पर माकपा के महामुदल हसन को 56, 407 वोटों से हराया.
Bengal Results Live: BJP उम्मीदवार सैकत पांजा ने मोन्टेश्वर सीट जीती
BJP उम्मीदवार सैकत पांजा ने मोन्टेश्वर सीट जीती, तृणमूल कांग्रेस के मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी को 14,798 वोटों से हराया.
Bengal Results Live: डियो बीजेपी के कोलकाता ऑफिस से आया है.
वीडियो बीजेपी के कोलकाता ऑफिस से आया है.#BJP #WestBengal pic.twitter.com/GDsAjxiiNa
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Bengal Results Live: रूझानों में TMC को 119 सीटों का नुकसान
🔴#BREAKING | पश्चिम बंगाल चुनाव: रूझानों में TMC को 119 सीटों का नुकसान #WestBengalResults #BJP #TMC #ResultsWithNDTV @vikasbha @MinakshiKandwal @RittickMondal pic.twitter.com/xyVBOmR1RH
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Bengal Results Live: बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी बरुईपुर पश्चिम में 14,333 मतों से आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिमान बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले की बरुईपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विश्वजीत पॉल से 14,333 मतों से आगे हैं.
पश्चिम बंगाल में शहर-शहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, कोलकाता में बांटी गईं कमला भोग और झाल मुड़ी
पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर 'कमला भोग' व 'झाल मुड़ी' जैसी मिठाइयां बांटी गईं. इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए.
बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी बरुईपुर पश्चिम में 14,333 मतों से आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष एवं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिमान बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले की बरुईपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विश्वजीत पॉल से 14,333 मतों से आगे हैं. मौजूदा विधायक बनर्जी को सात दौर की मतगणना के बाद 43,534 मत मिले, जबकि पॉल को 29, 201 मत प्राप्त हुए. अभी 11 दौर की मतगणना बाकी है.
Bengal Results Live: बंगाल समेत 4 राज्यों में लहराया भगवा, दिल्ली में रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग खाया झालमुड़ी और रसगुल्ला
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta and her cabinet ministers relish rasgulla and 'jhalmuri' at the Delhi Secretariat, as they celebrate BJP-NDA's performance in Assembly elections in 4 states and 1 UT.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
(Video Source: Delhi CMO) pic.twitter.com/q39pcbP3eX
Bengal Results Live: जनता की बात नहीं सुनेंगे तो कहां जाएंगे; बंगाल में हार पर बोले टीएमसी कैंडिडेट
माटीगाड़ा‑नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार शंकर मलाकर,बीजेपी के आनंदमय बर्मन से करीब 47,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं.उन्होंने हार स्वीकारते हुए कहा कि हमें जनता की राय को स्वीकार करना होगा. अगर हम जनता की बात नहीं सुनेंगे,तो फिर हम कहां रहेंगे? हमें सरकार बनाने की उम्मीद थी,लेकिन जनता की राय हमारे खिलाफ चली गई.इसे हमें स्वीकार करना ही होगा.अब इस वक्त इसके कारणों पर चर्चा करने का समय नहीं है.इसके लिए हमें बैठक बुलानी होगी और फिर इस पर विस्तार से चर्चा करनी होगी.
Bengal Results Live: आरजी कर केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ 13 हजार वोटों से आगे
आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप केस की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पानीहाटी विधानसभा सीट पर 13 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. रत्ना को पांच राउंड की काउंटिंग के बाद 35894 वोट मिले तो वहीं टीएमसी उम्मीदवार त्रिथांकर घोष को 22164 वोट मिले हैं.
Bengal Results Live: बंगाल नतीजे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान?
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं बचपन से ही भारतीय जनसंघ से जुड़ा रहा हूं,जिसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी.मेरे मन में हमेशा यही सवाल रहा कि बंगाल में सरकार कब बनेगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पुरानी उम्मीद अब पूरी हो गई है.यह सिर्फ बंगाल की जीत नहीं है,यह पूरे भारत की जीत है.बंगाल में जो हालात थे,वे वोट बैंक की राजनीति की वजह से थे.अवैध घुसपैठ ने बंगाल को बर्बाद कर दिया था.वहां अराजकता का माहौल था और इसके लिए बंगाल की सरकार,यानी तृणमूल कांग्रेस (TMC), जिम्मेदार थी.
#WATCH Bhopal: Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, "I have been connected with the Bharatiya Jana Sangh since childhood, which was founded by Shyama Prasad Mukherjee. The only question that has always been there is when a government would be formed in Bengal. The… pic.twitter.com/tBtksoh4eb
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Bengal Results Live: लहर पहले ऊंची हुई, फिर ज्वार बनी और आखिरकार सुनामी में बदल गई- सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रुझानों में जीत पर कहा कि बंगाल में रुझान राष्ट्रवाद की लहर दिखा रहे थे.वह लहर पहले ऊंची हुई,फिर ज्वार बनी और आखिरकार सुनामी में बदल गई. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘झालमुरी’ का असर दिखाया था और अब वह ऊंचे ज्वार में बदल चुका है.इससे बंगाल में राष्ट्रवाद का सूर्योदय होगा और कमल खिलेगा.प्रधानमंत्री मोदी का पश्चिम बंगाल के साथ हमेशा से ही एक आत्मीय और मजबूत रिश्ता रहा है.
#WATCH | BJP MP Sudhanshu Trivedi says, "Trends were showing waves of nationalism in Bengal. It transformed into high tides and finally into a tsunami. PM had shown the impact of 'jhalmuri' and it has now turned into a high tide, and it will lead to the sunrise of nationalism in… https://t.co/WyOlHyhgKt pic.twitter.com/WMn23wmyFs
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Bengal Results Live: बंगाल-असम में जीत पर क्या बोलीं जम्मू-कश्मीर की बीजेपी विधायक शगुन परिहार
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर जम्मू-कश्मीर से बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने कहा कि यह जनता के भरोसे की जीत है,बंगाल की उन महिलाओं की जीत है,जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा है.यह बीजेपी के उस संकल्प की जीत है,जिसके तहत बंगाल को तुष्टिकरण और भाई‑भतीजावाद की राजनीति से मुक्त किया जाना है. असम चुनाव नतीजों पर उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा के साथ जनता का आशीर्वाद है.लोगों ने पहले भी बीजेपी को वोट दिया है और मुझे विश्वास है कि इस बार भी वही करेंगे.यह प्रधानमंत्री मोदी पर लोगों के विश्वास की जीत है.
Bengal Results Live: ढोल नगाड़े,जमकर नाच;पश्चिम बंगाल में BJP कार्यकर्ताओं ने खूब मनाया जश्न
VIDEO | West Bengal Election Results: BJP workers celebrate with drums, colours in Baharampur as its candidate takes lead over Congress’ Adhir Ranjan Chowdhury.#WestBengalPollResults2026 #Results2026WithPTI #AssemblyElectionResults2026
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/TC7a6SbGuR
Bengal Results Live: मैथिली ठाकुर फिर वायरल-बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद गाया अपना सुपरहिट गाना
Bengal Results Live: पांच राउंड बाद भी कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी पीछे,बीजेपी से कौन आगे?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के पांच राउंड पूरे होने के बाद पीछे चल रहे हैं.चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार,अधीर रंजन चौधरी बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत मैत्रा से 5,266 वोटों से पीछे चल रहे हैं.
Bengal Results Live:250 बीजेपी समर्थकों ने मुझपर लाठी से हमला कर दिया- आसनसोल में टीएमसी समर्थक
आसनसोल में मतगणना केंद्र के बाहर उस समय तनाव की स्थिति बन गई,जब बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच कथित तौर पर झड़पें हुईं.हालात को काबू में करने के लिए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा.स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है. इस बीच एक टीएमसी समर्थक ने बताया कि हम यहां नतीजों से जुड़ी खबरें देख रहे थे,तभी करीब 250 बीजेपी समर्थक लाठियों के साथ आए और हम पर हमला कर दिया. उन्होंने दावा किया कि इस घटना के बाद इलाके में अफरा‑तफरी मच गई और हालात तनावपूर्ण हो गए.मामले को लेकर पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है.
Asansol, West Bengal: A TMC supporter says, "We had seen the news here about the result, and then BJP people—around 250 men came with sticks and beat us..." https://t.co/GIwsF2XZ7c pic.twitter.com/TjT6nwO03N
— IANS (@ians_india) May 4, 2026
Bengal Results Live: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत से महिलाएं भी गदगद, आपस में बांटी झालमुड़ी,गाना भी गाया,VIDEO
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Kolkata: Women workers of the BJP carry paper cones of 'jhalmuri' and sing 'jhal legeche' as they celebrate party's performance in the state elections.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Of the 293 seats, the party is leading on 186 as of now. pic.twitter.com/q6BYkhdqDm
Bengal Results Live: आसनसोल में बवाल का वीडियो आया सामने, आपस में भिड़ गए थे बीजेपी-टीएमसी वाले
#WATCH | Asansol, West Bengal: Chairs, vehicles were vandalised as a scuffle broke out near the counting centre at Asansol Engineering College
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Security personnel are present at the scene. More details are awaited. pic.twitter.com/ZPmM6icY2A
Bengal Results Live: पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के बीच ममता का पहला रिएक्शन, लगाए ये आरोप
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार के बीच कई आरोप लगाए हैं.
➔चुनाव आयोग जानबूझकर मतगणना में देरी कर रहा है
➔कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है
➔7 ईवीएम मशीनों को भी बंद कर दिया गया है
➔कार्यालयों में तोड़‑फोड़ की गई है
➔SIR के नाम पर वोटों की लूट की जा रही है
➔उन्होंने दावा किया कि हम अब भी 100 सीटों पर आगे हैं, लेकिन यह दिखाया नहीं जा रहा है
➔ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की पुलिस अब एक माफिया के दबाव में काम कर रही है और उनके सामने समर्पण कर दिया गया है
➔उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा,डरने की जरूरत नहीं है,हम उनके खिलाफ लड़ेंगे
Bengal Results Live: 7 राउंड की काउंटिंग के बाद भी ममता बनर्जी को बढ़त, सुवेंदु अधिकारी पीछे
पश्चिम बंगाल में साख की सीट बनी भवानीपुर में ममता बनर्जी लगातार आगे चल रही हैं. उनसे पीछे भाजपा के सुवेंदु अधिकारी हैं. 7 राउंड के बाद ममता बनर्जी को 32822 वोट मिले हैं तो सुवेंदु को 15451 वोट मिले हैं. दोनों के बीच 17371 वोटों का अंतर है.

Bengal Results Live: कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर लगे जय श्री राम के नारे देखिए वीडियो
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | BJP workers raise slogans of 'Jai Shree Ram' outside the residence of West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata. pic.twitter.com/mkJmm12dVm
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Bengal Results Live: आसनसोल में बवाल,BJP-TMC कार्यकर्ता आमने-सामने आए
बांकुड़ा के बाद अब आसनसोल में भी बवाल की खबरें सामने आई हैं.यहां बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और खूब नारेबाजी की. मौके पर पुलिसफोर्स तैनात है. हालात ये हो गए कि पुलिसवालों को लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा.
Bengal Results Live: नंदीग्राम में 3000 वोटों से आगे चल रहे सुवेंदु अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी के लिए भवानीपुर से भले अच्छी खबर न आ रही हो लेकिन नंदीग्राम से वो लगातार आगे चल रहे हैं. उन्होंने टीएमसी के पबित्र कर को 3135 वोटों से पीछे कर रखा है. सुवेंदु अधिकारी को 2 राउंड की काउंटिंग के बाद 15257 वोट मिले हैं तो पबित्र कर को 12122 वोट मिले हैं.
Bengal Results Live: भवानीपुर में ममता बनर्जी ने बनाई मजबूत बढ़त,16 हजार वोटों से आगे निकलीं
भवानीपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीट पर सबकी नजर है. यहां पांच राउंड की काउटिंग पूरी हो गई है. ममता बनर्जी 16706 वोटों से आगे चल रही हैं तो वहीं सुवेंदु अधिकारी उतने ही वोटों से पीछे चल रहे हैं. ममता को अब तक कुल 25942 वोट मिल चुके हैं.सुवेंदु अधिकारी को 9236 वोट मिले हैं.
बांकुड़ा में मतगणना के बीच हिंसा, बीजेपी-TMC कार्यकर्ता आमने-सामने
Bengal Results Live: हिंदु महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया... बंगाल में क्यों जीत रही बीजेपी, सुवेंदु अधिकारी ने बताया
भवानीपुर और नंदीग्राम से जीत की ओर बढ़ रहे भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु अधिकारी ने एनडीटीवी से खास बात की. उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं ने बीजेपी को जिताया है और हिंदू लोग उग्र नहीं होते. सुवेंदु ने कहा कि अब बंगाल में सब ठीक हो जाएगा.सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ बड़ा मुद्दा था. टीएमसी ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति की.
Bengal Results Live: 4 राउंड बाद कुछ कहना जल्दबाजी, टीएमसी नेता को अब भी उम्मीद
बेलेघाटा से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा, “अभी सिर्फ 3 से 5 राउंड की मतगणना हुई है. इस आधार पर टिप्पणी करना उचित नहीं है,क्योंकि आगे अभी लंबा सफर बाकी है। यह कोई अंतिम नतीजा नहीं है.मैं रुझानों पर कभी टिप्पणी नहीं करता और आज भी नहीं करूंगा क्योंकि मौजूदा रुझान सिर्फ 5–7 राउंड तक सीमित हैं.अभी 22 राउंड की गिनती बाकी है.”
Bengal Results Live:हम पूरे बंगाल में भी जीत रहे हैं- बीजेपी कैंडिडेट अर्जुन सिंह
उत्तर 24 परगना में बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि हम सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत रहे हैं और पूरे बंगाल में भी जीत रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है. सबसे अहम बात यह है कि मत अच्छा शासन के पक्ष में और कुशासन के खिलाफ पड़ा है. मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भी किसी पार्टी के ही कार्यकर्ता होते हैं. किसी भी हाल में हिंसा की ओर नहीं जाना चाहिए.
Bengal Results Live:बांकुड़ा में काउंटिंग के बीच आपस में भिड़ गए TMC-BJP समर्थक, भारी पुलिसबल तैनात
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में काउंटिंग के दौरान बवाल की खबर है.यहां वोटों की गिनती के दौरान TMC-BJP समर्थक आपस में भिड़ गए. इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात किया गया है.

Bengal Results Live:टीएमसी को अब भी भरोसा, बंगाल में सरकार बनाएगी पार्टी
शुरुआती रुझानों पर मणिकतला सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार श्रेया पांडे ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है, इसमें कोई शक नहीं कि मैं जीत रही हूं और मुझे विश्वास है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार बनाएगी.पहले राउंड में अगर मैं 475 वोटों से पीछे भी हूं,तो अभी कुल 20 राउंड होने बाकी हैं और स्थिति बदल सकती है.”
VIDEO | West Bengal Election Results: On early trends, TMC Candidate from Maniktala seat Shreya Pandey says, “I am confident, there is no doubt that I am winning, and I believe the Trinamool Congress will form the government. Even if I am trailing by 475 votes in the first round,… pic.twitter.com/TaUOKPGUig
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
Bengal Results Live: 200 के आंकड़े के पास पहुंची बीजेपी, 293 सीटों के रुझान, टीएमसी काफी पीछे
पश्चिम बंगाल में बीजेपी अब 200 के आंकड़े को छूती दिख रही है. 293 सीटों का रुझान आ गया है जहां बीजेपी को 190,टीएमसी को 109 सीटें मिलती दिख रही हैं.
Bengal Results Live: बंगाल में बंपर जीत की ओर बढ़ी बीजेपी,एकदूसरे को मिठाई बांट रहे भाजपा कार्यकर्ता,VIDEO
Kolkata, West Bengal: Sweets are being distributed outside Sakhawat Memorial School as supporters celebrate amid the ongoing vote counting process, reflecting rising excitement over early trends. pic.twitter.com/mGhYx9t5cp
— IANS (@ians_india) May 4, 2026
Bengal Results Live: बीजेपी को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी- दिलीप घोष
खड़गपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि अभी मतगणना चल रही है और नतीजे बीजेपी के लिए काफी बेहतर आने वाले हैं.पश्चिम बंगाल में पिछले 50 वर्षों में जब भी कोई पार्टी सत्ता में आई है उसे 200 से ज्यादा सीटें मिली हैं.इस बार भी बीजेपी उस आंकड़े को पार करेगी.
West Bengal Results Live: तीन राउंड की काउंटिंग के बाद भवानीपुर में फिर सुवेंदु अधिकारी से आगे निकलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर में पल-पल आंकड़े बदलते दिख रहे हैं. 3 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी पीछे हो गए हैं. ममता बनर्जी को 3 राउंड की काउंटिंग के बाद 9359 वोट मिले को सुवेंदु अधिकारी को 8461 वोट मिले हैं.
West Bengal Results Live: 293 सीटों के रुझान आए, बीजेपी 183 सीटों पर आगे,टीएमसी 109 पर सिमटी
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत की ओर बढ़ रही है. टीएमसी को 109 सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस को शून्य तो लेफ्ट के खाते में एक ही सीट मिलती दिख रही है.
West Bengal Results Live: टीएमसी 100 सीट भी नहीं हासिल कर पाएगी-सुवेंदु अधिकारी
मतगणना वाले दिन पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा,“बीजेपी सरकार बना रही है. वे (TMC) भी कुछ सीटें जीत रहे हैं,लेकिन जैसा मैं पहले से कहता आ रहा हूं,वे तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगे. उन्हें अच्छी‑खासी सीटें मिलेंगी, लेकिन 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे.”
Kolkata, West Bengal: On Counting Day, LoP in the State Assembly and BJP candidate Suvendu Adhikari says, "BJP is forming the government, they(TMC) are also getting some seats but as I was saying from before that they won't reach three figures, they will get good seats, but they… pic.twitter.com/NOJGBmVl6q
— IANS (@ians_india) May 4, 2026
West Bengal Results Live: आज नहीं होगा विजय जुलूस,कोलकाता पुलिस ने रैलियों और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाया
कोलकाता पुलिस ने 4 मई यानी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन सभी विजय जुलूसों,रैलियों और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है. पुलिस प्रशासन ने यह फैसला कानून‑व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए लिया है.
West Bengal Results Live: बंगाल चुनाव के नतीजों से बीजेपी गदगद, शाम 6:30 बजे भाजपा हेडक्वॉर्टर जाएंगे पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बंगाल सहित असम,तमिलनाडु के चुनाव परिणामों से गदगद पीएम मोदी आज शाम दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय जाएंगे.मोदी शाम 6:30 बजे पीएम बीजेपी ऑफिस जाएंगे.
West Bengal Results Live: ममता बनर्जी फिर पीछे, सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में 1588 वोटों से आगे
पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम टीएमसी के साथ सीएम ममता बनर्जी के लिए भी झटका हैं. भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं. सुवेंदु अधिकारी 1588 वोटों से आगे चल रहे हैं. ममता बनर्जी पीछे हो गई हैं. सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम में 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
West Bengal Results Live: 291 सीटों के रुझान सामने आए, BJP 177 सीटों पर आगे, टीएमसी 110 पर ठहरी
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम में जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी के लिए सब बमबम ही है. भारतीय जनता पार्टी 177 सीटों पर आगे है तो टीएमसी 110 सीटों पर ही आगे है. अब तक 291 सीटों के रुझान सामने आए हैं.
West Bengal Results Live: 290 सीटों के रुझान सामने आए, बीजेपी 172 सीटों पर आगे, टीएमसी 112 पर
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम में बीजेपी की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है. भारतीय जनता पार्टी को 290 सीटों के रुझानों में 172 तो टीएमसी को 112 सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस को 2, अन्य के खाते में 3 और लेफ्ट के खाते में 1 सीट आती दिख रही है.
West Bengal Results Live: उत्तरी दिनाजपुर से बड़ी खबर, टीएमसी नेता ने काउंटिंग रोकने की मांग की
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक टीएमसी नेता ने चुनाव आयोग से वोटों की गिनती रोकने की मांग की है.
West Bengal Results Live: बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण सीट से 10,509 मतों से आगे
बंगाल बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल पश्चिम बर्धमान जिले की आसनसोल दक्षिण सीट से 10,509 मतों की बढ़त के साथ आगे चल रही हैं. मौजूदा बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तपस बनर्जी पर बढ़त बनाए हुए हैं. मतगणना जारी है और अंतिम नतीजों का इंतजार है.
West Bengal Results Live: बीजेपी 169 सीटों पर आगे, टीएमसी 111 सीटों पर, कांग्रेस-लेफ्ट के खाते में कितनी?
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. 287 सीटों के रुझान सामने आए हैं. भारतीय जनता पार्टी 169 सीटों पर आगे है तो तृणमूल कांग्रेस 112 सीटों पर आगे है. कांग्रेस के खाते में 3 तो लेफ्ट को को मात्र 2 सीटें मिलती दिख रही है.
West Bengal Results Live: पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़े नेताओं का हाल देख लीजिए

West Bengal Results Live: बंगाल में सरकार बनाती दिख रही BJP, ममता बनर्जी को झटका, 166 सीटों पर भाजपा आगे
भारतीय जनता पार्टी शुरुआत से बढ़त बनाए हुए है. 287 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. बीजेपी 165 सीटों पर आगे है तो वहीं टीएमसी 113 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस को 4 तो लेफ्ट को 3 सीट मिलती दिख रही हैं.
West Bengal Results Live: भवानीपुर में ममता बनर्जी फिर आगे, नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी आगे
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाती दिख रही है तो वहीं ममता बनर्जी भवानीपुर से आगे चल रही हैं.बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से आगे चल रहे हैं.
West Bengal Results Live: BJP 157 सीटों पर आगे, टीएमसी 120 सीटों पर, कांग्रेस को सिर्फ 4
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 158 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो वहीं टीएमसी 119 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस कांग्रेस को 4 तो लेफ्ट के खाते में सीट आती दिख रही है.
West Bengal Results Live West Bengal Results Live:पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका, नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों जगह सुवेंदु आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. टीएमसी की हार के साथ नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों जगह हारती दिख रही है. यह ममता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. सुवेंदु अधिकारी दोनों जगह से आगे चल रहे हैं.
West Bengal Results Live: काउंटिंग एजेंटों को अंदर जाने से रोका गया-टीएमसी का आरोप
टीएमसी की महिला नेता पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने सोमवार को आरोप लगाया कि मतगणना केंद्रों पर राजनीतिक दलों के अधिकृत काउंटिंग एजेंटों को अंदर जाने में देरी की जा रही है. शशि पांजा ने कहा कि शहर में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जानबूझकर एजेंटों के प्रवेश में बाधा डाल रहे हैं.उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताया. मंत्री ने मांग की कि सभी अधिकृत एजेंटों को बिना देरी के मतगणना केंद्रों में प्रवेश दिया जाए,ताकि मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो सके.
West Bengal Results Live: पश्चिम बंगाल में बीजेपी 150 पार, टीएमसी 103 पर, खेला होबे?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. बीजेपी के 152 सीटों पर आगे है तो वहीं टीएमसी पिछड़ गई है और इस वक्त 106 सीटों पर आगे चल रही है. 267 सीटों का रुझान सामने आया है.
West Bengal Results Live: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को रुझानों में बहुमत, 241 सीटों में 132 सीटें मिलती दिख रहीं
पश्चिम बंगाल में 228 सीटों का रुझान आ गया है. इसमें बीजेपी को 132 सीटें मिलती दिख रही हैं तो वही टीएमसी ने भी शतक मार दिया है. अन्य के खाते में एक और कांग्रेस को 5 सीटें मिलती दिख रही हैं.
West Bengal Results Live: TMC-BJP में कड़ी टक्कर, ममता की पार्टी 80 तो बीजेपी 100 सीटों पर आगे
पश्चिम बंगाल में 187 सीटों का रुझान सामने आ गया है. टीएमसी 82 सीटों पर तो बीजेपी 100 सीटों पर आगे चल रही है. नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी अभी भी आगे चल रहे हैं.
West Bengal Election Live: 132 सीटों का रुझान आया सामने,बीजेपी 72 सीटों के साथ आगे,ममता की टीएमसी 58 पर
पश्चिम बंगाल में 132 सीटों का रुझान आ गया है. बीजेपी को 72 सीटें मिलती दिख रही हैं तो टीएमसी के खाते में 58 सीटें आती दिख रही हैं. अन्य को शून्य तो कांग्रेस को 2 सीट मिलती दिख रही है.
Election Results Live: जहां मोदी ने खाई थी झालमुड़ी उस झारग्राम में बीजेपी आगे
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के जिस झारग्रम में झालमुड़ी खाई थी वहां भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है. इसके अलावा उदयनारायणपुर, भवानीपुर से भी भाजपा के लिए गुड न्यूज आई है.
Election Results Live:BJP की हाफ सेंचुरी, 99 सीटों का रुझान आया,ममता बनर्जी की TMC पिछड़ी
पश्चिम बंगाल में 99 सीटों का रुझान सामने आ गया है. 95 सीटों में बीजेपी के खाते में 59 तो टीएमसी के खाते में 39 सीटें आती दिख रही हैं. कांग्रेस का आंकड़ा 2 पर अटका हुआ है.
Election Results Live: शुरुआती रुझानों में TMC से आगे निकली BJP,42 सीटों पर आगे
भवानीपुर सहित 294 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है और टीएमसी-ममता बनर्जी दोनों के लिए गुड न्यूज नहीं है. 85 सीटों का रुझान आ गया है. बीजेपी 48 सीटों पर आगे है तो वहीं टीएमसी 35 सीटों पर आगे है. कांग्रेस के खाते में 2 सीट आती दिख रही है.
Bhabanipur Results LIVE: भवानीपुर में सीएम ममता बनर्जी पीछे, सुवेंदु अधिकारी आगे निकले
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के नतीजे आने लगे हैं. भवानीपुर से ममता बनर्जी के लिए अच्छी खबर नहीं है. ममता भवानीपुर से पीछे चल रही हैं. बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं. सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी आगे चल रहे हैं.
Bangal Election Results Live: शुरुआती रुझानों में TMC को कड़ी टक्कर देती दिख रही BJP
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों से लग रहा है कि टीएमसी को इस बार बीजेपी कड़ी टक्कर देती दिख रही है. टीएमसी 13 सीटों पर आगे है तो वहीं बीजेपी उससे आगे यानी 21 सीटों पर आगे चल रही है. ये 36 सीटों का रुझान है.कांग्रेस 2 सीट पर आगे है.
Election Results Live: शुरुआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, टीएमसी 2 सीट से पिछड़ी
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर जो शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं उसके हिसाब से बीजेपी टीएमसी से लीड लेती दिख रही है. भारतीय जनता पार्टी को 10 सीटें मिलती दिख रही हैं और टीएमसी को 8 सीटें मिलती दिख रही हैं. अन्य के खाते में शून्य सीट है.
Election Results Live:भवानीपुर में आगे निकलीं ममता बनर्जी, नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी आगे
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान टीएमसी और ममता बनर्जी दोनों के लिए खुशखबर लेकर आए हैं. ममता भवानीपुर में आगे निकल गई हैं. वहीं नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं.
Election Results Live:बीजेपी इस बार पश्चिम बंगाल में डेढ़ सौ का आंकड़ा पार करेगी:BJP प्रवक्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रवि त्रिपाठी ने एनडीटीवी से खास बातचीत में बताया कि बीजेपी इस बार पश्चिम बंगाल में डेढ़ सौ का आंकड़ा पार करेगी.एंटी इनकंबेंसी इस बार काफी ज्यादा है. भ्रष्टाचार,बेरोजगारी काफी ज्यादा है.लोग ममता बनर्जी से नाराज हैं. पश्चिम बंगाल में इस बार लोगों ने कहा है कि हमें बदलाव चाहिए.असम में भी हमारी सरकार फिर बनेगी.जिन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हुआ है उसमें से चार जगह पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनेगी.
West Bengal Result LIVE: शुरुआती रुझानों में बीजेपी से आगे निकली टीएमसी
वोटों की गिनती शुरू होने के साथ टीएमसी बीजेपी से आगे निकल गई है.8 सीटों का रुझान आ गया है. टीएमसी 5 सीटों पर आगे है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी 3 सीट पर आगे चल रही है.
West Bengal Result LIVE: पश्चिम बंगाल में आ गया पहला रुझान, टीएमसी का खाता खुला
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरु हो गए हैं. टीएमसी और बीजेपी दोनों का खाता खुल गया है. दोनों को एक-एक सीट पर आगे हैं.
West Bengal Result LIVE: पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती शुरू, बीजेपी-टीएमसी में सियासी जंग
पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पहले पोस्टर बैलेट के वोट गिन जाएंगे जिसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे. मुकाबला सीधे टीएमसी और भाजपा के बीच है. अब देखना होगा कि इस बार ममता सरकार बनाएंगी या बीजेपी खेला करेगी.
West Bengal Result LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले खुल गए स्ट्रांग रूम के ताले
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम बस थोड़े ही मिनट के बाद आने लगेंगे. उससे पहले काउंटिंग सेंटर्स पर स्ट्रांग रूम के ताले खुलने लगे हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. देखना होगा कि क्या इस बार पश्चिम बंगाल में खेला होगा?
West Bengal Result LIVE: बीजेपी की सुनामी आएगी...पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर फुल कॉन्फिडेंट दिखीं अग्निमित्रा पॉल
भारतीय जनता पार्टी की नेता अग्निमित्रा पॉल ने सोमवार को कहा कि राज्य की जनता ने ऐतिहासिक मतदान दर्ज कराकर एक तरह से “सुनामी का आह्वान” किया है.उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 92.9 प्रतिशत मतदान हुआ है. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए राज्य में मतदाता सूची को साफ‑सुथरा किया गया,जिसके बाद यह उच्च मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ.दो चरणों में हुए मतदान के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ. अग्निमित्रा पॉल खुद भी एक उम्मीदवार हैं और मतगणना से पहले काउंटिंग सेंटर पहुंच चुकी हैं.
West Bengal Result LIVE 2026: बंगाल के लोगों का शोषण हुआ... चुनाव आयोग पर बरसे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के पहले एनडीटीवी से खास बात की. कल्याणा बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राज्यों तक स्कीम नहीं पहुंचने दी.कल्या बनर्जी ने एसआईआर के बहाने चुनाव आयोग पर हमला बोला, बंगाल के लोगों को परेशान किया गया. 93 लाख वोटर्स हटाए गए. बंगाल के लोगों को परेशान करने का हरजाना भरना पड़ेगा.
West Bengal Result LIVE 2026: सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम सीट पर काउंटिंग से पहले की तैयारियां देखिए
VIDEO | West Bengal Poll Results 2026: Party agents arrive at Nandigram counting centre ahead of vote counting.#WestBengalPollResults2026 #Results2026WithPTI #AssemblyElectionResults2026
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/J1EEuFaWxx
West Bengal Result LIVE 2026:मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं...बंगाल चुनाव परिणाम से पहले हुमायूं कबीर का कॉन्फिडेंस हाई
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा,“मैं अपनी जीत को लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त हूं.चुनाव आयोग ने बहरामपुर में पांच सीटों की मतगणना के लिए व्यवस्थाएं की हैं और इंतजाम अच्छे हैं.सब कुछ ठीक रहेगा.4–5 घंटे इंतजार कर लीजिए, तब तक सब तस्वीर साफ हो जाएगी.”
West Bengal Result LIVE: भवानीपुर में काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी-बीजेपी समर्थक भिड़े, वीडियो भी देखिए
मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गर्म हो गया है. भवानीपुर के शेखावत गर्ल्स स्कूल के बाहर, जहां मतगणना हो रही है, बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच बहस और तनातनी देखने को मिली. नारेबाजी के बीच दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने‑सामने नजर आए. भवानीपुर वही हाई‑प्रोफाइल सीट है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है. यह काउंटिंग सेंटर आज तय करेगा कि भवानीपुर का ताज किसके सिर सजेगा. बारिश के बावजूद कोलकाता में राजनीतिक तापमान चरम पर है और हर किसी की नजर नतीजों पर टिकी है. क्या ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में वापसी करेंगी, या बीजेपी बनाएगी नया इतिहास—इसका फैसला आज होने वाला है. ताजा अपडेट्स और हर हलचल के लिए जुड़े रहिए.
West Bengal Result LIVE: भवानीपुर सीट पर बवाल, काउंटिंग सेंटर के बाहर भिड़े टीएमसी-बीजेपी समर्थक
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने में अभी समय है पर उससे पहले हाई प्रोफाइल सीट भवानीपुर पर टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गए. काउंटिंग सेंटर के बाहर दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
West Bengal Result LIVE: वोटिंग के बाद क्या नतीजे भी चौंकाएंगे, इंतजार सिर्फ इसका है
इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को रिकॉर्ड मतदान हुआ था. दोनों चरणों में औसत मतदान प्रतिशत 93 फीसदी तक पहुंच गया, जो आजादी के बाद राज्य में सबसे अधिक बताया जा रहा है. देशभर में सबसे ज्यादा मतदान का पिछला रिकॉर्ड त्रिपुरा के नाम है. 2013 विधानसभा चुनाव में 91.82 फीसदी मतदान हुआ था.
West Bengal Election Results 2026 LIVE: काउंटिंग से पहले क्या है तैयारियां, वीडियो में देखिए
VIDEO | West Bengal Poll Results 2026: Security arrangements in place outside the strong room in Baharampur ahead of counting of votes.#WestBengalPollResults2026#Results2026WithPTI#AssemblyElectionResults2026
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available on https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/XpZ07gYNC2
West Bengal Election Results LIVE:सतर्क रहें, रात भर जागते रहें... परिणाम से पहले आधी रात सीएम ममता का पोस्ट
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम से पहले आधी रात सीएम ममता बनर्जी ने एक एक्स पोस्ट किया है. ममता बनर्जी ने लिखा कि सतर्क रहें,निगरानी रखें,रात भर जागते रहें,शिकायत दर्ज कराएं.मुझे अलग‑अलग जगहों से खबरें मिल रही हैं कि जानबूझकर बिजली कटौती (लोड‑शेडिंग) की जा रही है. हुगली के सेरामपुर,नदिया के कृष्णनगर,बर्धमान के आउसग्राम से लेकर कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसे मामले सामने आए हैं,जहां चरणों में बिजली काटी जा रही है,सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गाड़ियों की आवाजाही हो रही है.मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं जिस तरह मैं खुद पूरी रात जागकर हर गतिविधि पर नजर रख रहा हूं,आप भी पूरी रात जागिए और स्ट्रॉन्ग रूम में रखे जनता के वोटों की रक्षा कीजिए.अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति बनती है,तो मौके पर इकट्ठा हों,तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग करें. यह सब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर किया जा रहा है.
সতর্ক থাকুন। পাহারা দিন। রাত জাগুন। অভিযোগ করুন।
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 3, 2026
বিভিন্ন জায়গা থেকে খবর পাচ্ছি, পরিকল্পিতভাবে লোডশেডিং করে দেওয়া হচ্ছে। হুগলির শ্রীরামপুর, নদীয়ার কৃষ্ণনগর থেকে বর্ধমানের আউশগ্রাম, কলকাতার ক্ষুদিরাম অনুশীলন কেন্দ্রে এরকম ঘটনা সামনে এসেছে যেখানে দফায় দফায় লোডশেডিং করা হচ্ছে,…