Assembly Election Results LIVE: पश्चिम बंगाल में 15 साल पुराने 'दीदी' के अभेद्य किले को ढहाकर भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक भगवा परचम लहराया है, वहीं तमिलनाडु में 'थलापति' विजय के उदय ने द्रविड़ राजनीति के पारंपरिक स्वरूप को बदल कर रख दिया है. असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास की 'हैट्रिक' लगी है, तो दूसरी तरफ केरल की जनता ने 10 साल बाद बदलाव की राह चुनते हुए कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) को सत्ता की चाबी सौंपी है. पुडुचेरी में भी एनडीए गठबंधन ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है.
यहां देखें LIVE
Election Results 2026 Vote Counting LIVE Updates:
शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पांच साल पहले नंदीग्राम के राजनीतिक परिदृश्य की तरह ही एक नाटकीय और महत्वपूर्ण मुकाबले में, सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में हराकर तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया. निर्वाचन आयोग के अनुसार, अधिकारी ने 15,105 मतों के अंतर से जीत हासिल की. यह एक आश्चर्यजनक उलटफेर है क्योंकि बनर्जी शुरुआती दौर में बढ़त बनाये हुए थीं.
भाजपा ने पुडुचेरी में विधायक दल का नेता चुनने के लिए मांडविया को पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया
भाजपा ने सोमवार को पुडुचेरी में अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया. पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाली राजग की जीत के बाद भाजपा ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पुडुचेरी में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और पुडुचेरी की भाजपा प्रभारी निर्मला कुमार सुराना को नियुक्त किया है.’’
पश्चिम बंगाल चुनाव : मोयना में फिर चला अशोक डिंडा का 'स्विंग', भाजपा का दबदबा कायम
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की अहम मोयना विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा ने 2026 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत हासिल की है. चुनाव आयोग के नतीजों के अनुसार, अशोक डिंडा को 1,27,166 वोट मिले और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार चंदन मंडल को 16,241 वोटों के अंतर से हराया. वहीं, सीपीआई के उम्मीदवार स्वपन कुमार बर्मन महज 4,499 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
बंगाल में जनशक्ति की जीत हुई, असम में शानदार जनादेश : प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव परिणामों पर कहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा की सुशासन की राजनीति विजयी हुई, जबकि असम में राजग की जीत विकास और जन-कल्याण की राजनीति के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास का प्रतीक है. मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि बंगाल में जनता-जनार्दन ने भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. हमारी डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी.’’
West Bengal Election Result LIVE : हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया- ममता बनर्जी
TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया. मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था. मैंने हर जगह शिकायत की.
'ये भरोसे का दिन है, भारत के महान लोकतंत्र पर भरोसे का दिन'- BJP मुख्यालय से PM मोदी का संबोधन
'ये भरोसे का दिन है, भारत के महान लोकतंत्र पर भरोसे का दिन'- BJP मुख्यालय से PM मोदी का संबोधन#BJP | #PMModi | #ResultsWithNDTV pic.twitter.com/UUEQHbgC69
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
भीड़ का अभिवादन करते हुए TVK चीफ विजय
TVK चीफ विजय चेन्नई में अपने माता-पिता के आवास के बाहर मौजूद भीड़ का अभिवादन करते हुए. उनकी पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव में सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल की है.
देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहा हूं-PM मोदी
पश्चिम बंगाल और असम चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. यह अभूतपूर्व है. जब वर्षों की मेहनत सफलता में तब्दील होती है, तो लोगों के चेहरों पर जो खुशी दिखती है, वही खुशी मैं आज देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर देख रहा हूं.
बंगाल में 'कमल' खिला... राज्य में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया | The 'Lotus' blooms in Bengal... PM Modi's first reaction to the landslide victory in the state
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ये ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी. सालों तक उन्होंने ज़मीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है. मैं उन सभी को नमन करता हूं.
Assam Election Result : असम चुनाव: डिब्रूगढ़ सीट से भाजपा के प्रशांत फूकन विजयी
असम के डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना परचम लहराया है. पार्टी ने प्रशांत फूकन उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा, जिनका मुकाबला असम जातीय परिषद पार्टी के उम्मीदवार मैनाक पात्रा के साथ था. इस कड़े मुकाबले में डिब्रूगढ़ की जनता ने भाजपा उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है. भाजपा के प्रशांत फूकन ने यहां अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 72043 वोटों के अंतर से हराया है. प्रशांत को 106803 मिले, जबकि पात्रा ने 34760 वोट हासिल किए.
Assam election results Live: डूमडूमा में भाजपा ने बरकरार रखी अपनी जीत, रूपेश गोवाला ने कांग्रेस के दुर्गा भूमिज को हराया
असम की डूमडूमा विधानसभा सीट पर भाजपा के रूपेश गोवाला ने बंपर जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के दुर्गा भूमिज को 55382 वोटों से हराया है. उन्हें कुल 86009 मत प्राप्त हुए. बता दें कि असम के तिनसुकिया जिले में स्थित डूमडूमा विधानसभा सीट, ऊपरी असम का यह क्षेत्र लंबे समय तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अभेद्य गढ़ माना जाता रहा, लेकिन पिछले डेढ़ दशक में यहां की राजनीति में तेजी से बदलाव आया है.
Bengal Election Result LIVE: शशि पांजा 14, 633 वोट के अंतर से हारीं
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शशि पांजा उत्तर कोलकाता की श्यामपुकुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा चक्रवर्ती से 14, 633 वोट के अंतर से हारीं.
Assam Assembly Election Result 2026 LIVE: असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा ने बोकाखाट विधानसभा सीट बरकरार रखी
असम के कृषि मंत्री और असम गण परिषद (एजीपी) अध्यक्ष अतुल बोरा ने बोकाखाट विधानसभा क्षेत्र में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की और उन्होंने रायजोर दल के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरि प्रसाद सैकिया को 60,537 मतों से हराया . भारत निर्वाचन आयेाग ने इसकी जानकारी दी.
Bengal Election Result: सुजापुर में टीएमसी की बड़ी जीत, सबीना यास्मीन ने कांग्रेस गढ़ में फिर मारी बाजी
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की बेहद अहम और हाई-प्रोफाइल सुजापुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है. 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार और राज्य सरकार में मंत्री सबीना यास्मीन ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सबीना येस्मीन को कुल 1,12,795 वोट मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अब्दुल हन्नान को 60,287 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अभिजीत रजक 20,066 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
Tamil Nadu Election Results LIVE: विजय ने दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली
टीवीके प्रमुख विजय ने पेरम्बूर और त्रिची पूर्व—दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. दोनों सीटों पर उनकी जीत के साथ ही पार्टी ने राज्य की राजनीति में अहम मौजूदगी दर्ज कराई है.
टीवीके नेता सेंगोट्टइयन ने गोबिचेट्टीपालयम विधानसभा सीट पर 10वीं बार जीत हासिल की
तमिलागा वेत्री कषगम (टीवीके) के वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टइयन ने सोमवार को तमिलनाडु की गोबिचेट्टीपालयम विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक रूप से 10वीं बार जीत हासिल की. क्षेत्र में पहली बार अभिनेता से नेता बने विजय की टीवीके के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सेंगोट्टइयन (78) ने लगभग 71,380 वोट हासिल किए और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के एन नल्लाशिवम को 13,000 से अधिक वोट के अंतर से हराया.
Election Result : भाजपा मुख्यालय में जश्न
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पार्टी कार्यकर्ता असम और पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं.
Assam Election Result: भाजपा की अजंता नियोग ने कांग्रेस को 43 हजार वोटों से हराया
असम की गोलाघाट विधानसभा सीट को कभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन अब इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पकड़ कभी मजबूत कर ली है. भाजपा के उम्मीदवार अजंता नियोग ने गोलाघाट से जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी बिटुपन सैकिया को 43 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर हराया. अजंता नियोग को 102212 वोट मिले, जबकि बिटुपन सैकिया ने 58453 मत प्राप्त किए.
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर धन्यवाद पोस्टर लगा

Bengal Results Live: सुवेंदु अधिकारी 1538 वोटों से आगे
नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में 15 चरणों की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी 1538 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है.
असम में मुसलमानों ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ, INC के 17 मुस्लिम उम्मीदवार चल रहे हैं आगे | Assam Assembly Election Results 2026 Show Deep Polarization Congress vs BJP Muslim Vote
चुनाव आयोग के मुताबिक असम में कांग्रेस जिन 20 सीटों पर आगे चल रही है, उनमें से 17 सीटों पर उसके मुसलमान उम्मीदवार आगे हैं. यह दिखाता है कि राज्य में वोटों का ध्रुवीकरण किस हद तक हुआ है.
ममता दीदी अब अनुलोम-विलोम करें, बंगाल की जनता ने TMC को उलटा लटकाकर सीधा कर दिया है, बोले रामदेव | west Bengal election result swamy Ramdev reaction on BJP win over mamata banjerjee and TMC
योग गुरु स्वामी रामदेव ने एनडीटीवी से कहा कि बंगाल में बीजेपी की ये जीत ममता दीदी के वर्चस्ववाद के उन्माद की चुनौती है. उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें कोई चुनौती नहीं दे सकता. उन्होंने भय का मौहाल बना दिया था, लेकिन आज बीजेपी ने बंगाल में एक बड़े युग का आगाज कर दिया है.
Assam Election Result : जागीरोड से भाजपा के पीयूष हजारिका जीते
असम विधानसभा चुनाव 2026 में मारीगांव जिले के जागीरोड (एससी) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है. भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने 1,55,129 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बुलबुल दास को बड़े अंतर से पराजित किया. बुलबुल दास को इस चुनाव में 61,545 मतों से संतोष करना पड़ा.
Assam Election Result : असम के मंत्री रनोज पेगु ने धेमाजी सीट बरकरार रखी
असम के शिक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रनोज पेगु ने सोमवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सैलेन सोनोवाल को 32,229 मतों से हराकर धेमाजी विधानसभा सीट बरकरार रखी. यह जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विधानसभा चुनाव परिणाम से मिली.
Baramati by-election: सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत
महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने भारी बहुमत से जीत हासिल की. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में सुनेत्रा पवार ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसमें 2019 में उनके पति अजित पवार द्वारा बनाया गया जीत का अंतर भी शामिल है.
Bhabanipur Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में कड़ा मुकाबला
भवानीपुर में 13 राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 5400 वोटों से आगे चल रही हैं, हालांकि मुकाबला काफी कड़ा बना हुआ है. बढ़त कम होते ही ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, जहां शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं. स्थिति को देखते हुए मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
Bengal Results Live: भवानीपुर में मतगणना के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
भवानीपुर में मतगणना के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जैसे ही बढ़त कम हुई, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, जहां शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं.
Kerala Election Result : केरल जनादेश मतदाताओं के बदलते मिजाज को दर्शाता है- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल चुनाव परिणामों को जनभावना में निर्णायक बदलाव बताया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि ये परिणाम केरल भर में परिवर्तन समर्थक लहर के विपक्ष के आकलन को सही साबित करते हैं. कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 102 सीटों पर आगे चल रहा है, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा 36 सीटों पर, और भाजपा ने नीमोम सहित दो सीटें जीती हैं. वेणुगोपाल ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान, हम यही कहते रहे कि एक लहर बन रही है. यहां तक कि जब एग्जिट पोल ने इसके विपरीत संकेत दिए, तब भी हमें मजबूत जीत का भरोसा था और हम 100 सीटों का आंकड़ा पार करने की उम्मीद कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि यह आकलन जमीनी स्तर पर लगातार मिल रही प्रतिक्रिया पर आधारित था.
Kerala Election Result : माकपा के बागी कुन्हीकृष्णन ने 7,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की
केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से निष्कासित नेता पी. वी. कुन्हीकृष्णन ने एक बड़े राजनीतिक उलटफेर में सोमवार को पय्यन्नूर विधानसभा क्षेत्र में वामपंथी गढ़ को तोड़ते हुए 7,000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की. यूडीएफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कुन्हीकृष्णन ने माकपा के मौजूदा विधायक टी.आई. मधुसूदनन को 7,487 मतों के अंतर से हराया.
Bengal Results Live: अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है.

Bengal Results Live: ममता बनर्जी भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचीं, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वोट लूटे जा रहे हैं.
Kerala Election Result: राजीव चंद्रशेखर ने 3800 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की
केरल में राजनीतिक इतिहास रचते हुए राजीव चंद्रशेखर ने 3800 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही केरल में भाजपा को दो सीटें मिली हैं, जो अब तक पहली बार हुआ है.
Kerala Assembly Elections: केरल में भाजपा ने फिर से खोला खाता, चथन्नूर सीट जीतकर खत्म किया सूखा
केरल की राजनीति में अहम बदलाव के संकेत देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच साल बाद राज्य में वापसी करते हुए चथन्नूर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है. पूर्व कांग्रेस नेता बी.बी. गोपाकुमार ने सीपीआई के आर. राजेंद्रन को 4,002 वोटों से हराकर यह जीत हासिल की. यह परिणाम ऐसे राज्य में भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जहां लंबे समय से माकपा के नेतृत्व वाला एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ हावी रहे हैं.
Tamilnadu Assembly Elections : अभिनेता एवं नेता विजय की टीवीके को भारी बढ़त
भारत निर्वाचन आयोग ने कई विधानसभा क्षेत्रों में दस से अधिक दौर की मतगणना पूरी कर ली है और तिरुवल्लुर जिले के मादावरम क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे टीवीके उम्मीदवार ने 60,000 से अधिक मतों के अंतर से सबसे बड़ी बढ़त हासिल की है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, मादावरम से चुनाव लड़ रहे एम एल विजयप्रभु को 1,41,926 मतों की बढ़त मिली है. तिरुपुर उत्तर से चुनाव लड़ रही टीवीके उम्मीदवार वी सत्यबामा को 54,681 वोट मिले हैं, जो उनकी निकटतम द्रमुक प्रतिद्वंद्वी से 28,543 वोट अधिक हैं. यह मतगणना के 12वें दौर के अंत तक की स्थिति है.
Assam Election Results Live: सिस्सीबारगांव में भाजपा के जीबन गोगोई 40,000 से अधिक मतों से विजयी
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीबन गोगोई ने सोमवार को असम के नवगठित सिस्सीबारगांव निर्वाचन क्षेत्र से 40,593 मतों के अंतर से जीत हासिल की. आयोग के अनुसार पहली बार चुनाव लड़ रहे गोगोई को 75,758 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं रायजोर दल के दुलाल चंद्र बरुआ को 35,165 मत मिले.
Assam Election Results Live: असम चुनाव: मजबत विधानसभा से बीपीएफ के चरण बोरो जीते, जेएमएम उम्मीदवार को 55 हजार वोटों से हराया
असम के मजबत विधानसभा क्षेत्र में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने एक बार फिर परचम लहराया है. पार्टी ने चरण बोरो उम्मीदवार को यहां से मैदान में उतारा, जिनका मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की उम्मीदवार प्रीति रेखा बारला के साथ था. इस कड़े मुकाबले में मजबत की जनता ने बीपीएफ उम्मीदवार को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है. चरण बोरो की यह लगातार चौथी बार जीत है. उन्होंने जेएमएम को 55,546 वोटों के अंतर से हराया है. चरण बोरो को कुल 84,718 वोट मिले, जबकि प्रीति रेखा बारला के खाते में 29,172 वोट पड़े. कांग्रेस उम्मीदवार नारायण अधिकारी 23,558 वोट हासिल करके तीसरे नंबर पर रहे.
Assam Election Results Live: BJP की अंजता नेओग जीतीं, कांग्रेस के बिटूपन सैकिया हारे
election Result LIVE: बंगाल में BJP 191 सीट पर आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक भाजपा 191 सीट पर आगे है.

Kerala Result LIVE: केरल चुनाव: कांग्रेस के चांडी ओमन को मिली जीत
केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक चांडी ओमन ने सोमवार को इसी सीट पर 52,907 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. वह केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमान चांडी के बेटे हैं. केरल में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था. निर्वाचन आयोग के अनुसार चांडी को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के.एम. राधाकृष्णन के खिलाफ कुल 84,031 वोट मिले. राधाकृष्णन को कुल 31,124 वोट हासिल हुए.
Election Result LIVE: BJP कार्यालयों में शुरू होगा जश्न
पश्चिम बंगाल और असम में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में उत्साह का माहौल है. कुछ ही देर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालयों में जश्न शुरू होने वाला है, जहां प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल‑नगाड़ों, मिठाइयों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाने की तैयारी की जा रही है.
असम चुनाव परिणाम: जोरहाट से भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने गौरव गोगोई को हराया
असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को 23182 वोटों से हरा दिया है. भाजपा नेता हितेंद्र नाथ गोस्वामी को कुल 69439 वोट प्राप्त हुए, जबकि गौरव गोगोई को 46257 मत मिले.
West Bengal Election Result LIVE: भबानीपुर में ममता 7 हजार वोटों से आगे

केरल विधानसभा चुनाव: हरिपाद से कांग्रेस नेता चेन्निथला 23,000 से अधिक वोट से जीते
निर्वाचन आयोग के अनुसार केरल की हरिपाद विधानसभा सीट पर 15 चरणों की मतगणना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार को 23,000 से अधिक मतों से हरा दिया.
Jalukbari Election Result 2026: हिमंत बिस्वा सरमा ने बनाई बड़ी बढ़त

Election Result LIVE Update: क्या कहते हैं बंगाल के ताजा आंकड़े

Bengal Election Results 2026: आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ TMC के गढ़ में आगे

Election Result LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी 9 हजार से अधिक वोटों से आगे

Assam Result LIVE: असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू की जीत
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने अपने निकटतम कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी शैलेन सोनोवाल को 32,229 वोटों से हराकर धेमाजी सीट जीत ली है.
Assam Election Result LIVE: असम की जोरहाट सीट पर हारे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई
असम की हाई‑प्रोफाइल जोरहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता गौरव गोगोई चुनाव हार गए हैं. जोरहाट सीट पर भाजपा ने एक बार फिर अपना दबदबा बरकरार रखा है. यह सीट असम की सबसे अहम और हाई‑प्रोफाइल सीटों में से एक मानी जाती है, जहां पिछले दो चुनावों से भाजपा का कब्जा रहा है.
विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस ने जोरहाट से गौरव गोगोई को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन शुरुआती उम्मीदों के बावजूद पार्टी यह सीट वापस नहीं जीत सकी. गोगोई की हार को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में मुकाबला कड़ा बताया जा रहा था.
बीजेपी को असम में बढ़त मिलने के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, 'हम असम में सामने आ रहे रुझानों से संतुष्ट नहीं हैं, ये हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं. मतगणना अभी जारी है और मैं अपने सभी पार्टी प्रतिनिधियों, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि अंतिम वोट की गिनती तक पूरी तरह सतर्क रहें. सभी को काउंटिंग सेंटर्स पर मौजूद रहना चाहिए, क्योंकि कई सीटों पर बढ़त और पिछड़ दोनों ही मामूली अंतर से हैं. पूरे नतीजे आने के बाद हम स्थिति की समीक्षा करेंगे और पार्टी, असम की जनता और केंद्रीय नेतृत्व के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.'
Tamilnadu Election Result LIVE: तमिलनाडु में TVK की बढ़त, जनता ने विजय के नेतृत्व पर जताया भरोसा
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के रुझानों में तमिलगा वेत्र्री कझगम (TVK) राज्य की 234 में से 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इस बीच TVK प्रमुख अभिनेता विजय की चचेरी बहन ने उनके नेतृत्व की सराहना की है.
उन्होंने कहा, 'विजय एक युवा और ऊर्जावान व्यक्ति हैं और तमिलनाडु की जनता उनसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रही है. हमें पूरा विश्वास है कि वह बाकी सभी से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. अपने आखिरी भाषण में उन्होंने कहा था कि लोग उन पर बहुत भरोसा करते हैं. चुनाव से पहले उन्होंने जो वादे किए हैं, वह जरूर उन्हें पूरा करेंगे. यह एक बहुत बड़ी जीत है.'
State Assembly Election LIVE Result: तमिलनाडु और केरल का ताजा आंकड़ा क्या है

दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जश्न, UDF बहुमत के पार
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. ताज़ा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस‑नेतृत्व वाला यूडीएफ (UDF) बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है. निर्वाचन आयोग के नवीनतम रुझानों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाज़ी, मिठाइयों के वितरण और जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं.
Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा 191 सीटों पर आगे, तमिलनाडु में TVK के खाते में जाती दिख रहीं 110 सीटें

Kerala Result LIVE: केरल के VIP चेहरों का क्या रहा नतीजा?

Election Result LIVE: एक संकल्प पूरा हुआ, एक सपना साकार हुआ है- शिवराज सिंह चौहान
भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह क्षण एक संकल्प के पूरा होने और एक सपने के साकार होने का है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा गदगद होगी. शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को अद्भुत और असाधारण बताया और कहा कि पूरा देश आज यह मानता है कि 'मोदी है तो मुमकिन है.' उनके अनुसार जनता ने घटिया वोट‑बैंक की राजनीति को सिरे से नकार दिया है.
Election Result LIVE: इंतजार कीजिए और देखिए, हम बाघ की तरह जीतेंगे- ममता बनर्जी ने EC को लताड़ा
चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों में हार के बीच ममता बनर्जी ने कहा, '100 स्ट्रॉन्ग रूम्स में मतगणना रोक दी गई है. शुरुआती कुछ राउंड्स में वहीं वोट गिने जा रहे हैं, जहां भाजपा आगे है. पहले SIR और अब भाजपा केंद्रीय बलों और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर टीएमसी को फिर निशाना बना रही है. जनता को झूठ परोसा जा रहा है. निर्वाचन आयोग भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है. मैं सभी से कहना चाहती हूं कि खुद को हारा हुआ मत समझिए. इंतजार कीजिए और देखिए. हम जीतेंगे. हम दहाड़ते हुए बाघों की तरह जीतेंगे.'
West Bengal Election: मतगणना में देरी और SIR को लेकर ममता ने EC और केंद्र को जमकर घेरा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नतीजों की काउंटिंग के बीच कहा, 'निर्वाचन आयोग जानबूझकर स्लो काउंटिंग करा रहा है. कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है. 7 ईवीएम मशीनें बंद कर दी गई हैं. कुछ ऑफिसों में तोड़‑फोड़ की गई है. यह पूरा मामला SIR के जरिए वोट लूट का है.
ममता ने कहा, 'हम 100 सीटों पर अब भी आगे हैं, लेकिन इसे दिखाया नहीं जा रहा है. हमारी पुलिस इस वक्त माफिया के अधीन काम कर रही है, उन्होंने उनके सामने सरेंडर कर दिया है. मैं लोगों से कहना चाहती हूं-डरिए मत, हम लड़ेंगे.'
Bengal Election Result LIVE: कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग पर कसा तंज
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तंज कसा है. उन्होंने X पर लिखा, 'अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा.'
अगर बीजेपी बंगाल में भी नहीं जीतेगी तो हमारा चुनाव आयोग से भरोसा उठ जाएगा ।।
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) May 4, 2026
West Bengal Election Result LIVE: संदेहखाली पीड़िता और आरजी कर पीड़िता की मां को बढ़त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में दो अहम सीटों पर पीड़ित परिवारों से जुड़ी उम्मीदवारों की बढ़त राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
हिंगलगंज विधानसभा सीट:
भारत निर्वाचन आयोग (EC) के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा 19 में से 2 राउंड की गिनती के बाद 2,808 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. रेखा पात्रा वर्ष 2024 के संदेशखाली कांड की पीड़ितों में से एक रही हैं, जिसमें निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां आरोपी था.
पानीहाटी विधानसभा सीट:
आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले की पीड़िता की मां और भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ भी 2,763 से अधिक वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रही हैं.
Bengal Election Result LIVE: अभी कुछ कहना जल्दबाजी है- कुणाल घोष
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों पर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, 'अब तक सिर्फ 3 से 5 राउंड की ही गिनती हुई है. ऐसे में इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है, क्योंकि अभी लंबा सफर तय होना बाकी है. यह कोई अंतिम नतीजा नहीं है. मैं कभी भी ट्रेंड्स पर टिप्पणी नहीं करता और आज भी नहीं करूंगा, क्योंकि मौजूदा रुझान सिर्फ 5 से 7 राउंड तक ही सीमित हैं. अभी 22 राउंड की गिनती बाकी है.'
Election Result LIVE: क्या कह रहा चुनाव आयोग का आधिकारिक आंकड़ा
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक असम में भाजपा 79 सीटों पर आगे है. केरल में कांग्रेस 56 सीटों पर आगे है. जबकि तमिलनाडु में TVK 107 सीटों के साथ सबसे आगे हैं. इसके अलावा बंगाल में भाजपा 173 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
Bengal Election Result LIVE: हिंदुओं ने ममता बनर्जी को सबक सिखाया है- सुवेंदु अधिकारी
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'हिंदुओं ने TMC को सबक सिखाया है. एंटी‑इन्कम्बेंसी दूसरा बड़ा कारण है. हिंदुओं ने ममता बनर्जी को खत्म कर दिया है.'
Kerala Election Result 2026: यूडीएफ के बहुमत पार करते ही कांग्रेस कार्यालय में जश्न
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले रुझानों में कांग्रेस‑नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) के 71 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार करते ही तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला. इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया. इस जश्न में के. सी. वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ, नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन, सांसद शशि थरूर, सांसद के. सुरेश, रमेश चेन्निथला मौजूद रहे.
Bengal Violence: मतगणना के दौरान बंगाल में बवाल
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में मतगणना के दौरान भारी बवाल हुआ है. हालात संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है.
Assam Election Result:असम में भाजपा का शतक
असम के रुझानों में भाजपा का शतक लग चुका है.
West Bengal VIP Seats Result: बंगाल की VIP सीटों पर क्या हलचल
बंगाल की VIP सीटों पर नजर डालें तो रुझानों में सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं. ममता बनर्जी भवानीपुर में बढ़त बनाए हुए हैं.

Tamilnadu Election Result LIVE: तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन पिछड़े
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट से पिछड़ रहे हैं. चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, TVK के सेल्वम डी इस सीट पर 1244 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.
Kerala Assembly Election Result LIVE: धर्मडम से पिनाराई विजयन पीछे, केरल में UDF बहुमत के पार
ECI के ताजा रुझानों के अनुसार केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपनी धर्मडम विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस उम्मीदवार वी. पी. अब्दुल रशीद करीब 2,812 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. इसी बीच, कांग्रेस‑नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) ने राज्य में 71 सीटों का बहुमत आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे केरल में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है.
PM Modi to go at BJP Headquarters: आज शाम BJP मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी
विधानसभा चुनावों के ताजा रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है. दोनों राज्यों में पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
Kerala Result LIVE: केरल में किसे सीएम बनाएगी कांग्रेस? जानें क्या बोले शशि थरूर
केरल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर शशि थरूर ने कहा, 'पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव नतीजों ने मुझे हैरान किया है. वहीं केरल में कांग्रेस की वापसी पर मुझे खुशी है. राज्य में बदलाव की जरूरत थी.' सीएम के सवाल पर थरूर ने कहा, 'इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा.'
Election Result LIVE: कांग्रेस और भाजपा दोनों के मुख्यालयों पर बज रहे ढोल नगाड़े
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय के बाहर ढोल‑नगाड़े बजने शुरू हो गए हैं. चुनावी रुझानों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. यह कई वर्षों बाद पहला मौका है जब बीजेपी और कांग्रेस दोनों के मुख्यालयों पर एक साथ ढोल‑नगाड़े बजते नजर आ रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और रोचक हो गया है.
Bengal Result: भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी आगे
भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा सीट से 1,558 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. इस सीट पर उनके सामने TMC की ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं.
Tamilnadu Result LIVE: तमिलनाडु में TVK का शतक
तमिलनाडु के शुरुआती रुझानों में TVK को बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं स्टालिन के नेतृत्व वाले DMK गठबंधन का सफाया होता दिख रहा है.

Election Result LIVE: कांग्रेस को पांचों राज्यों में जीत का भरोसा- पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी और हमारे गठबंधन सहयोगी सभी पांचों राज्यों में मजबूत जीत दर्ज करेंगे.'
#WATCH | Delhi: Congress leader Pawan Khera says, "We are fully confident that the Congress Party and our alliance partners will win strongly in all five states." pic.twitter.com/UsYFPYEcLH
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Election Counting Result LIVE: यहां जानें सबसे ताजा रुझान

TVK प्रमुख एक्टर थलापति विजय के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में बढ़त के बीच तमिलगा वेत्र्री कझगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसी बीच TVK ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि पार्टी बिना किसी बाहरी समर्थन के, अपने दम पर सरकार बनाएगी.

Tamilnadu Election Result: शुरुआती बढ़त के बीच TVK का बड़ा दावा, बिना समर्थन के सरकार बनाएंगे
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में बढ़त के बीच तमिलगा वेत्र्री कझगम (TVK) ने एक बयान जारी किया है. पार्टी ने कहा है कि वह बिना किसी बाहरी समर्थन के अपने दम पर सरकार बनाएगी.
Kerala Election Result: केरल में कांग्रेस की वापसी के संकेत, पार्टी कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता
केरल में विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस की वापसी होती नजर आ रही है. इसी बीच कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं. कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उनके हाथों में कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के बड़े कट‑आउट्स नजर आ रहे हैं. चुनावी रुझानों को लेकर कांग्रेस खेमे में जश्न की तैयारी दिख रही है.
Tamilnadu Election Result: तमिलनाडु में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में त्रिशंकु विधानसभा के संकेत मिल रहे हैं. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार डीएमके (DMK) 62 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक्टर विजय की पार्टी टीवीके (TVK) 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा AIADMK 66 सीटों पर चल रही है. रुझानों के मुताबिक राज्य में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
West Bengal Election Update: बंगाल में भाजपा को 160 से ज्यादा सीटों पर बढ़त
बंगाल में भाजपा की झालमुड़ी अब हिट होती दिख रही है. शुरुआती रुझानों में BJP अपने दम पर सरकार बनाती नजर आ रही है.

Election Result LIVE: केरल, असम और पुडुचेरी के ताजा रुझानों में किसे बढ़त

Assam Result LIVE: असम में कांग्रेस को झटका
असम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है. जोरहाट से गौरव गोगोई पिछड़ रहे हैं. वहीं शिवसागर से अखिल गोगोई पिछड़ रहे हैं.
Election Result LIVE: चुनावी रुझानों ने बदली तस्वीर, 5 में से 4 राज्यों में NDA आगे
विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में बड़ी तस्वीर सामने आती दिख रही है. पांच राज्यों में से चार में एनडीए (NDA) आगे चल रहा है, जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनती दिखाई दे रही है. ताजा रुझानों ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं और सत्ता की तस्वीर अब साफ होती नजर आ रही है.
जहां बंगाल और असम में भाजपा अपने दम पर आगे है, तो तमिलनाडु और पुडुचेरी में NDA गठबंधन को बढ़त मिल रही है. वहीं केरल में लेफ्ट के किले को भेदते हुए कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाता नजर आ रहा है. 
Tamilnadu Election Result LIVE: AIADMK को बंपर बढ़त, स्टालिन पिछड़े
तमिलनाडु में जबरदस्त खेला देखने को मिल रहा है. BJP के साथ वाला AIADMK गठबंधन सबसे आगे नजर आ रहा है. 68 सीटों पर AIADMK आगे है. जबकि विजय की TVK को 67 सीटें मिलती दिख रही हैं. इस चुनाव में स्टालिन की पार्टी 61 सीटों पर पिछड़ रही है.
Kerala Result live: केरल में कांग्रेस 100 सीटें जीतेगी- सांसद के. सुरेश
केरल चुनाव परिणाम पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा, 'राज्य में सरकार के खिलाफ जबरदस्त एंटी‑इन्कम्बेंसी है. हमारी भविष्यवाणियां सही साबित हो रही हैं और हम करीब 100 सीटों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं.'
Tamilnadu ELection Result: तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा DMK का खेल
#ResultsWithNDTV: तमिलनाडु में एक्टर विजय का जलवा pic.twitter.com/PHORbIpF61
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
West Bengal Election LIVE: मैं ममता बनर्जी को हराऊंगा- सुवेंदु अधिकारी
शुरुआती रुझानों के बीच सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया, 'मैं ममता बनर्जी को हराऊंगा.'
Election Result LIVE: असम में हिमंता को बहुमत
असम में हिमंता को बहुमत, रुझानों में तीसरी बार बनती दिख रही बीजेपी सरकार
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
पूरी खबर: https://t.co/fqoOkRNyN9#ResultWithNDTV #BJP pic.twitter.com/Imy8tBl1as
High Profile Seat LIVE Update: हाई प्रोफाइल सीटों का क्या हाल?

Assam Result LIVE: असम में हिमंता बिस्वा सरमा आगे
असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी विधानसभा सीट से आगे.
वहीं कांग्रेस नेता गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से बढ़त बनाए हुए हैं.
West Bengal Result LIVE: पहली बार बंगाल में BJP सरकार
पश्चिम बंगाल के रुझानों में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है.
#ResultsWithNDTV: रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार#WestBengal pic.twitter.com/Af9hSVrP4s
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Assam Election Result: असम के रुझानों में तीसरी बार भाजपा सरकार

Assam Election Result LIVE: असम के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत
असम के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है. असम में भाजपा 68 सीटों पर आगे है.

West Bengal Election Result LIVE: बंगाल के रुझानों में भाजपा ने शतक जड़ा
बंगाल के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने शतक जड़ दिया है. वहीं TMC भी 97 सीटों पर पहुंच चुकी है,

Assam Election Result LIVE: जोरहाट में गौरव गोगोई आगे
असम की जोरहाट विधानसभा सीट के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के गौरव गोगोई आगे चल रहे हैं.

Election Result LIVE: पुडुचेरी में NDA को बंपर बढ़त
पुडुचेरी में NRC+ (एनडीए गठबंधन) शुरुआती रुझानों में 7 सीटों पर आगे है.

Bengal Election Result LIVE: ताजा रुझान में भाजपा को 72 सीटें
जानें बंगाल के ताजा रुझान-

West Bengal Election Result LIVE: बीजेपी 200 सीटों से ऊपर जाएगी- दिलीप घोष
बंगाल में चुनाव नतीजों की काउंटिंग के बीच भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, 'हम सत्ता परिवर्तन के लिए काम करते हैं. इस बार बीजेपी 200 सीटों से ऊपर जाएगी.'
'हम सत्ता परिवर्तन के लिए काम करते हैं, BJP 200 सीटों से ऊपर जाएगी'
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
NDTV से #EXCLUSIVE बातचीत में बोले BJP नेता दिलीप घोष #WestBengalElections #BJP #ResultsWithNDTV @sucherita_k @SyyedSuhail @manogyaloiwal @DilipGhoshBJP pic.twitter.com/wgqPaV0jE0
Assam Election Result LIVE: असम में भाजपा को बढ़त
असम के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है.
#ResultsWithNDTV: रुझानों के मुताबिक असम में एकतरफा आगे बढ़ रही भाजपा#Assam pic.twitter.com/IE0PukGv5m
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Baramati By-Poll LIVE: बारामती में सुनेत्रा पवार आगे
महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम से मतों की गिनती का पहला राउंड शुरू हो गया है. पहले राउंड की मतगणना के अंत तक एनसीपी (शरद पवार गुट) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से करीब 6,500 वोटों से आगे चल रही हैं.
Tamilnadu Election Result LIVE: तमिलनाडु में DMK गठबंधन आगे
तमिलनाडु के शुरुआती रुझान
DMK+ 23
AIADMK+ 9
TVK 4
Other 1

West Bengal Election Result LIVE: शुरुआती रुझान में भाजपा आगे
पश्चिम बंगाल के ताजा रुझान
TMC- 21
BJP- 31

Bengal Election LIVE Result LIVE: बंगाल में भाजपा ने TMC को पछाड़ा

Election Counting Day LIVE Updates: BJP दफ्तर में बन रहीं जलेबियां
असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होते ही दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जलेबी बनाई गईं. मतगणना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला. आज पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के मतों की गिनती की जा रही है.
#WATCH | Delhi: Jalebis are being prepared at the BJP Headquarters in Delhi as counting of votes for the elections to the Assemblies of Assam, Keralam, Tamil Nadu, West Bengal and Puducherry begins.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Counting of votes for by-polls in seven Assembly constituencies of five… pic.twitter.com/9zBuvWQnfz
Tamilnadu Election Result LIVE: तमिलनाडु में DMK सरकार बनाएगी- प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन
तमिलनाडु में मतगणना के दौरान डीएमके प्रवक्ता टी.के.एस. एलंगोवन ने कहा, 'डीएमके सरकार बनाएगी. हमें 40% से ज्यादा वोट मिलेंगे. हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा. अकेले डीएमके को लगभग 130-140 सीटें मिलेंगी. हम सरकार बनाएंगे.'
Election Result LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी आगे
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे चल रही हैं. यहां उनकी टक्कर शुभेंदु अधिकारी से है.
🔴#BREAKING | पश्चिम बंगाल: भवानीपुर में ममता बनर्जी आगे, शुभेंदु अधिकारी पीछे #ResultsWithNDTV #WestBengal @sucherita_k @SyyedSuhail @manogyaloiwal pic.twitter.com/0jXPggYNpt
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Assam Election Counting LIVE: शुरुआती रुझानों में असम में भाजपा 11 सीटों पर बढ़त
शुरुआती रुझानों में असम में भाजपा 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं AIUDF 1 सीट पर आगे है. इसके अलावा तमिलनाडु में DMK 5 सीटों पर आगे है.
Election Counting LIVE: जानें क्या कह रहे शुरुआती रुझान
यहां देखें सबसे ताजा रुझान

West Bengal LIVE: बंगाल के रुझानों में TMC आगे
🔴#BREAKING | पश्चिम बंगाल के रुझानों में TMC 1 सीट से आगे#ResultsWithNDTV #WestBengalElections pic.twitter.com/p7U3kuX4RD
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Assam Election Result LIVE: असम में भाजपा एक सीट पर आगे
शुरुआती रुझानों में असम में भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है.
West Bengal Election Result LIVE: बंगाल के रुझान में TMC को बढ़त
पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझान में TMC को 1 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है.

Election Result LIVE: केरल में स्ट्रॉन्ग रूम खुले, वोटों की गिनती शुरू
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती के लिए अलाप्पुझा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में बने स्ट्रॉन्ग रूम को खोला गया. स्ट्रॉन्ग रूम खोलने की तस्वीरें सामने आई हैं. यहां रखे गए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के मतों की गिनती शुरू हो गई है.
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Strong room opened at St. Joseph School, Alappuzha. Counting of votes to begin shortly.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
(Video Source: IPRD) pic.twitter.com/RmpPwNdPJU
Election Result on NDTV: भाजपा पार करेगी 150 का आंकड़ा- BJP प्रवक्ता
भाजपा प्रवक्ता रवि त्रिपाठी ने एनडीटीवी से कहा, 'इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी 150 सीटों का आंकड़ा पार करेगी. राज्य में एंटी‑इनकंबेंसी काफी ज्यादा है. भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है और लोग ममता बनर्जी से नाराज़ हैं. पश्चिम बंगाल में इस बार जनता ने साफ कहा है- हमें बदलाव चाहिए.'
उन्होंने कहा, 'असम में भी हमारी सरकार फिर बनने जा रही है. जिन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हुए हैं, उनमें से चार जगहों पर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनेगी.'
Election Counting LIVE: BJP मुख्यालय में बन रहीं पूड़ी और मिठाइयां
असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के लिए मतगणना जल्द शुरू होने वाली है. इससे पहले दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पूरियां और मिठाइयां तैयार की जा रही हैं. पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए भी आज मतगणना की जा रही है.

West Bengal Election Result LIVE Update: कई जगहों पर लोड‑शेडिंग हो रही- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEC) मनोज अग्रवाल ने कहा, 'कुछ इलाकों में कुछ मिनटों के लिए कैमरे बंद हुए हैं, और कई जगहों पर लोड‑शेडिंग हो रही है. काउंटिंग सेंटर्स पर तीन‑स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है. स्ट्रॉन्ग रूम्स से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई है. कई बार निरीक्षण किया गया है.'
Election Result LIVE: यहां पढ़ें अन्य राज्यों के चुनाव नतीजों से जुड़े अपडेट
तमिलनाडु के चुनाव नतीजे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल के चुनाव नतीजे यहां पढ़ें
असम में हिमंता की होगी वापसी या राज्य में बदलेगी सरकार, यहां जानें
लेफ्ट का आखिरी किला बचेगा या केरल में आएगी कांग्रेस, यहां जानें लाइव अपडेट
West Bengal Election Result LIVE: केंद्रीय बलों के बख्तरबंद वाहन कर रहे पेट्रोलिंग
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: मालदा कॉलेज मतगणना केंद्र परिसर में केंद्रीय बलों के बख्तरबंद वाहन गश्त कर रहे हैं. केंद्रीय बल सुबह से ही अलर्ट पर हैं. मतगणना जल्द ही शुरू होगी.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Central forces' armoured vehicles patrolling the Malda College counting centre premises. Central forces have been on alert since morning. Counting of votes will begin shortly. pic.twitter.com/YkBm57oO4y
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Election Result LIVE Update: महाराष्ट्र की दो सीटों पर हो रहा उपचुनाव
महाराष्ट्र की सियासत पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि बारामती और राहुरी उपचुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित होने वाले हैं. बारामती में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार अपने दिवंगत पति अजित पवार के गढ़ को बरकरार रखने के लिए मैदान में हैं.
वहीं राहुरी में भाजपा के अक्षय कर्दिले, NCP(SP) के गोविंद मोकाटे और VBA के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है.
करीब 56% (Baramati) और 55% (Rahuri) मतदान के साथ ये चुनाव सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी एमवीए के लिए एक बड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं. मतों की गिनती सुबह 9 बजे से शुरू होने की उम्मीद है.
Kerala state Election Result LIVE: केरल के नतीजों पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
केरल के नतीजों को लेकर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा, 'हमें पूरी उम्मीद है. हम जीतेंगे. यह स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों की तरह ही होगा. हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे. हालांकि, हम जीत के आंकड़े अभी नहीं बता सकते.'
West Bengal Election Result LIVE: बंगाल के नतीजों पर टिकीं देश की निगाहें
पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए मुकाबला है. यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आमने‑सामने हैं. यह चुनाव दो वजहों से अहम माना जा रहा है-
- बंगाल में अब तक बीजेपी सत्ता से दूर रही है.
- ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोला था, जिसमें 89 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो राज्य के कुल मतदाताओं का करीब 11.6 प्रतिशत है. यह आंकड़ा 2021 में टीएमसी की जीत के अंतर से भी ज्यादा बताया जा रहा है.
West Bengal Election Counting Result LIVE: सनातन के हितों की रक्षा करने वाली सरकार आएगी- सुवेंदु अधिकारी
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'यह उनके अहंकार को दर्शाता है. यह काम नहीं करेगा. देश में अंततः लोकतंत्र की ही जीत होती है. उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही हालात थे, वहाँ भाजपा के सत्ता में आने के बाद जंगलराज बहुत पहले खत्म हो गया. 20 साल पहले बिहार में भी बड़ा जंगलराज था, जनता ने उसे भी समाप्त कर दिया.'
सुवेंदु ने कहा, 'मैंने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा‑अर्चना की. भगवान हमारे साथ हैं. एक ऐसी सरकार आने वाली है जो सनातन धर्म के हितों की रक्षा करेगी.'
Assembly Election Results LIVE: किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं- बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, 'सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं. काउंटिंग के लिए तीन‑स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. हमारे आरओ, एआरओ, काउंटिंग एजेंट्स और काउंटिंग सुपरवाइज़र्स पूरी तरह से तैयार हैं और उन्हें कई बार प्रशिक्षण दिया गया है. कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है. सब कुछ नियमों के अनुसार ही होगा. काउंटिंग सेंटरों पर सीएपीएफ की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं.'
Election Results 2026 LIVE: ममता बनर्जी इस बार चुनाव हार रही हैं- शहजाद पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी को बड़ी जीत मिलने जा रही है. राहुल गांधी ने भी कहा है कि ममता बनर्जी इस बार चुनाव हार रही हैं. असम में प्रो‑इन्कम्बेंसी की जीत होगी और तमिलनाडु में भी हमारा गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा.'
State Election Results 2026 LIVE: TMC कार्यकर्ता बेवजह हंगामा कर रहे हैं- भाजपा एजेंट
भवानीपुर में सुबह-सुबह हुए बवाल को लेकर भाजपा के काउंटिंग एजेंट ने कहा, 'वे अपने आईडी कार्ड नहीं पहनकर आए हैं. हम अपने आईडी कार्ड पहनकर आए हैं. TMC कार्यकर्ता बेवजह हंगामा कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में और भवानीपुर में भी भाजपा बहुमत के साथ जीत रही है.'
केरल में काउंटिंग सेंटर से आने लगी तस्वीरें
तिरुवनंतपुरम जिले के मार इवानियोस कॉलेज परिसर स्थित काउंटिंग सेंटर से तस्वीरें आ रही हैं. आज मतों की गिनती की जाएगी. केरल राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी. काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Visuals from the counting centre at Mar Ivanios College campus, where votes for all constituencies in Thiruvananthapuram district will be counted today.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Counting of votes for all 140 Assembly constituencies in the state to begin at 8 am today. pic.twitter.com/kCKqkFcdkW
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE:तमिलनाडु में टीवीके क्या उलटफेर करेंगे
तमिलनाडु में 10 सालों से सत्तारूढ़ द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन हैट्रिक की रेस में है. तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को 85 फीसदी मतदान हुआ था. 62 काउंटिंग सेंटर्स पर मतगणना 8 बजे से होगी. सुबह 8:30 बजे ईवीएम खुलेंगी. 1.25 लाख कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है. 234 मतगणना पर्यवेक्षकों को चुनाव आयोग ने तैनात किया है. चुनाव में डीएमके कीअ अगुवाई वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस, AIDMK के नेतृत्व वाला एनडीए, एनटीके और TVK मुख्य मुकाबले में हैं. डीएमके बहुमत की 118 सीटों से दूर रहती है तो एनडीए और टीवीके हाथ मिला सकते हैं.
Vote Counting LIVE Updates: सतर्क रहें, निगरानी रखें और शिकायत दर्ज करें- ममता की TMC कार्यकर्ताओं से अपील
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उन्हें कई जगहों से शिकायतें मिल रही हैं कि जानबूझकर लोड‑शेडिंग की जा रही है. मुख्यमंत्री के मुताबिक हुगली के सेरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्दवान के औसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र से ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं, जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जा रही है, सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम्स के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं.
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह वह खुद पूरी रात निगरानी कर रही हैं, उसी तरह कार्यकर्ता भी स्ट्रॉन्ग रूम्स में रखे लोगों के वोटों की सुरक्षा करें. उन्होंने निर्देश दिया कि अगर कहीं कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है तो संबंधित लोगों को घेरें, तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें.
সতর্ক থাকুন। পাহারা দিন। রাত জাগুন। অভিযোগ করুন।
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 3, 2026
বিভিন্ন জায়গা থেকে খবর পাচ্ছি, পরিকল্পিতভাবে লোডশেডিং করে দেওয়া হচ্ছে। হুগলির শ্রীরামপুর, নদীয়ার কৃষ্ণনগর থেকে বর্ধমানের আউশগ্রাম, কলকাতার ক্ষুদিরাম অনুশীলন কেন্দ্রে এরকম ঘটনা সামনে এসেছে যেখানে দফায় দফায় লোডশেডিং করা হচ্ছে,…
Keralam Election Results 2026 LIVE : केरल में क्या यूडीएफ सत्ता में लौटेगा
केरल विधानसभा चुनाव में 140 सीटे हैं. 10 सालों से सत्ता में एलडीएफ के सत्ता से बेदखल होने और कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ की सत्ता में वापसी के आसार हैं. बीजेपी संग एनडीए भीमैदान में है.9 अप्रैल को वोटिंग में लगभग 80 फीसदी वोटिंग हुई. केरल में 43 जगहों पर 140 मतगणना केंद्रों में काउंटिंग होगी. बहुमत का आंकड़ा 71 है. कांग्रेस गठबंधन को 80 से 85 सीटें मिलने का इशारा एग्जिट पोल ने दिया है. केरल में प्रवासी भारतीयों के कारण 1.3 फीसदी पोस्टल बैलेट भी मायने रखते हैं. काउंटिंग में पुलिसकर्मियों के अलावा 25 कंपनियां केंद्रीय बलों की हैं.
State Election Results 2026 LIVE: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना की
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने कोरिमेडु स्थित अप्पा पैथियासामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष अनुष्ठान किए. मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम रहे.
Assembly Election results 2026 LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी, टीएमसी में कांटे की टक्कर
बंगाल चुनाव में 77 केंद्रों पर मतगणना हो रही है, पहले 87 केंद्रों पर काउंटिंग होनी थी. 2021 विधानसभा चुनाव में 108 केंद्रों की तुलना में कम है. काउंटिंग सेंटर पर चुनाव आयोग के क्यूआर कोड वाले फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं. चुनाव अधिकारियों को ही काउंटिंग सेंटर में मोबाइल ले जाने की इजाजत है.कोलकाता की 11 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग पांच केंद्रों पर होगी. भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से है.
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान
बंगाल चुनाव - 294 सीटें - पहला चरण 93%, दूसरा चरण 90% वोट
असम चुनाव - 126 सीटें - 86% वोटिंग
केरलम चुनाव - 140 सीटें- 80 फीसदी
तमिलनाडु चुनाव- 234 सीट- 85 फीसदी
पुडुचेरी चुनाव - 30 सीटें - 91.23 प्रतिशत
Tamil Nadu Election Result Counting LIVE:तमिलनाडु और असम चुनाव परिणाम पर भी निगाहें
तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन की 10 सालों से सरकार है, लेकिन इस बार एक्टर विजय एग्जिट पोल में उलटफेर करने की राह पर है. अगर टीवीके पार्टी को अच्छी सीटें मिलती हैं तो 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा देखने को मिल सकती है. डीएमके को बाहर करने के लिए अन्नाद्रमुक और टीवीके की पार्टी हाथ मिला सकती है.
Election Result Counting LIVE: बंगाल में मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो कोलकाता समेत सभी जगहों पर मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अलावा स्थानीय पुलिस और खुफिया अधिकारी भी मोर्चा संभाले हैं. जिन व्यक्तियों को क्यूआर कोड आधारित प्रवेश पत्र मिला है, वे ही अंदर प्रवेश कर पाएंगे.
Election Result Counting LIVE: बंगाल की 294 सीटों पर नतीजे आज
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर आज परिणाम आएंगे. फालता सीट पर दोबारा मतदान का आदेश दिया गया है. बंगाल में पिछले 15 सालों से ममता बनर्जी की सरकार है और बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाने के लिए जोर आजमाइश कर रही है.