विज्ञापन

'बंगाल विजय' के बाद धोती-कुर्ते में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, दिखा ये खास अंदाज

पीएम मोदी आज बीजेपी मुख्यालय मशहूर बंगाली पारिधान धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे. अपने पारिधान के जरिए पीएम मोदी एक संदेश दे रहे थे.

'बंगाल विजय' के बाद धोती-कुर्ते में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, दिखा ये खास अंदाज
  • PM मोदी पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद पार्टी मुख्यालय बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे थे.
  • मोदी के स्वागत के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन नवीन और जेपी नड्डा भी मौजूद थे.
  • मोदी ने मंच पर खुद माला पहनाने के बजाय बीजेपी प्रमुख नितिन नवीन को माला पहनाई और जीत की बधाई दी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बंपर जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पुहंचे. पीएम मोदी आज बीजेपी मुख्यालय मशहूर बंगाली पारिधान धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे.  पीएम नरेंद्र मोदी जैसे ही बीजेपी मुख्यालय पहुंचे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. चेक का कुर्ता और नीचे धोती में पहुंचे पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया. इस दौरान बीजेपी चीफ नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. 

पीएम मोदी ने इस दौरान मशहूर बंगाली धोती-कुर्ता पहनकर पहुंचे थे. अपने पारिधान के जरिए पीएम मोदी एक संदेश दे रहे थे. पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव के दौरान जमकर प्रचार किया था. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने भी खुद मोर्चा संभाला था. इस दौरान मंच पर जब पीएम नरेंद्र मोदी को माला पहनाने की बारी आई तो पीएम ने खुद माला नहीं पहना बल्कि वहां मौजूद पार्टी के मुखिया नितिन नवीन को अपने हाथ से माला पहनाई. इसके बाद उन्होंने बंगाल में पार्टी की जीत की बधाई भी दी.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है. प्रधानमंत्री के इस संबोधन और पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में जीत का जश्न साफ दिखाई दिया.

गौरतलब है कि बीजेपी ने बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. पार्टी ने राज्य में टीएमसी को सत्ता से हटाते हुए वहां सरकार बना रही है. पार्टी 77 सीटों पर चुनाव जीत चुकी है जबकि 127 सीटों पर आगे चल रही है. यानी कुल 204 सीटों पर पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

ये भी पढे़ं : बंगाल में बीजेपी 190 पार, भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी 3830 मतों के से आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com