Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया है. 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके ने 107 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो दो साल पहले बनी पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ डीएमके को 60 सीटें मिली हैं, जबकि एआईएडीएमके 47 सीटों पर सिमट गई है. अब इन नतीजों के बाद तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी की निगाहें विजय के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.
Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 Updates:
तमिलनाडु में सिनेमा और सियासत का संगम होता है, तब नए युग की शुरुआत होती है!, देखें NDTV स्पेशल रिपोर्ट
#NDTVKachehri | तमिलनाडु के इतिहास में जब‑जब सिनेमा और सियासत का संगम होता है, तब‑तब एक नए युग की शुरुआत होती है! देखिए- स्पेशल रिपोर्ट@MinakshiKandwal | #ResultsWithNDTV | #TamilNadu pic.twitter.com/XHDN6yT3ig
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Tamil Nadu Election Results: जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं: सीएम स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने चुनाव परिणाम के बाद एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि हम जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. जीतने वालों को बधाई. पिछले पांच वर्षों में, हमने कई योजनाएं शुरू कीं और तमिलनाडु की जनता को सुशासन प्रदान किया. हमने राज्य के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया. उन्होंने कहा कि आदर्श और सिद्धांत जीत या हार से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं. इसलिए डीएमके की राजनीतिक यात्रा निर्बाध रूप से जारी रहेगी. अब तक एक जिम्मेदार सत्तारूढ़ दल के रूप में कार्य करने के बाद, डीएमके अब एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कार्य करेगी.
Tamil Nadu CM and DMK President MK Stalin tweets, "We humbly accept the people’s verdict. Congratulations to those who have won! Over the past five years, we introduced numerous schemes and provided good governance to the people of Tamil Nadu. We worked to uplift the state in… pic.twitter.com/AIJ016aVJ3
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Tamil Nadu Results: महेश बाबू ने दी विजय को बधाई, लिखा- विश्वास है यह जीत तमिलनाडु के लिए सार्थक प्रगति लाएगी
अभिनेता से नेता बने टीवीके प्रमुख विजय को लगातार बधाई मिल रही है. अभिनेता महेश बाबू ने उन्हें बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि विजय को नए मानदंड स्थापित करने और शानदार जीत हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई. आज का दिन आप पर जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है. मुझे पूरा विश्वास है कि यह जीत तमिलनाडु के लिए सार्थक प्रगति लाएगी.
Hearty congratulations @actorvijay on setting new benchmarks and achieving a stunning victory!!! 👏🏻👏🏻👏🏻
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) May 4, 2026
Today reflects the faith people have placed in you in large measure… I’m certain this victory will translate into meaningful progress for Tamil Nadu. 🤗🤗🤗❤️❤️❤️
Tamil Nadu Results: तमिलनाडु में टीवीके ने 59 सीटों पर दर्ज की जीत, 48 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार आगे

Tamil Nadu Election Results: टीवीके प्रमुख विजय की गाड़ी पर समर्थकों ने लुटाया प्यार, बरसाए फूल
तमिलनाडु चुनाव में जीत के बाद टीवीके प्रमुख विजय के समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन पर फूल बरसाए.
#WATCH | Chennai | TVK chief Vijay's supporters surround his vehicle and shower petals on his car, to congratulate him on his party's performance in Tamil Nadu elections pic.twitter.com/lib0WzgLLh
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Tamil Nadu Results: रश्मिका मंदाना ने टीवीके की जीत पर विजय को दी बधाई
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके की जीत पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर विजय को बधाई देते हुए लिखा कि आपके लिए बेहद खुश हूं और इस नए दौर में आपको देखने के लिए उत्साहित हूं. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं सर.
Congratulationssssss @actorvijay sirrrr!!
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) May 4, 2026
💃🏻💃🏻
Extremely happy for you and excited to see you in this new era!❤️
All the very bestest to you sir! ❤️😁
Tamil Nadu Results: तमिलनाडु के रोयापुरम विधानसभा सीट से ऑटो ड्राइवर विजय धामू को मिली जीत
तमिलनाडु के रोयापुरम विधानसभा सीट से ऑटो ड्राइवर विजय धामू ने शानदार जीत दर्ज की है. टीवीके उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डीएमके के डॉ. ए सुबेर खान को 14,249 मतों से करारी शिकस्त दी है.
तमिलनाडु के रोयापुरम विधानसभा सीट से ऑटो ड्राइवर विजय धामू को जीत मिली है. वहीं DMK के डॉ सुबैर खान को मिली हार.#TamilNadu #Vijay #TVK #VijayDhamu #ResultsWithNDTV pic.twitter.com/YkP9kw1uG5
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Tamil Nadu Results: 'यह तो बस शुरुआत है': ए आर मुरुगदास ने टीवीके की जीत पर विजय को दी बधाई
अभिनेता-राजनेता विजय को उनकी पार्टी टीवीके के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई मिल रही है.प्रशंसकों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों तक हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजय को शुभकामनाएं दे रहा है. जाने-माने निर्देशक ए आर मुरुगादास ने उन्हें बधाई दी और एक्स पर लिखा कि परफेक्ट सिनेमा पर राज करने से लेकर जनता का दिल जीतने तक, विजय सर को उनकी पहली चुनावी जीत पर बधाई. यह तो बस शुरुआत है.
कोलाथुर में सीएम स्टालिन को हराने वाले वीएस बाबू को मिला जीत का सर्टिफिकेट
कोलाथुर सीट से टीवीके के उम्मीदवार वीएस बाबू ने लोयोला कॉलेज मतगणना केंद्र पर जीत के बाद अपना प्रमाण पत्र प्राप्त किया. वीएस बाबू ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराया है.
#WAYCJ | TVK candidate from Kolathur constituency, VS Babu, collects his winning certificate at the Loyola College counting centre, defeating Tamil Nadu CM MK Stalin. pic.twitter.com/ddrf0ajF2j
— ANI (@ANI) May 4, 2026
टीवीके प्रमुख विजय ने पेरम्बूर और त्रिची पूर्व की सीटें जीती
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके प्रमुख विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है. विजय ने परेम्बूर और त्रिची पूर्व की सीटें जीती हैं.
तमिलनाडु चुनाव: टीवीके को करीब 35 फीसदी वोट, डीएमके के लिए 24 फीसदी मतदान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर के उभरी है. पार्टी को अब तक के मतदान में 34.83 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं डीएमके के लिए 24.18 फीसदी लोगों ने मतदान किया है. 
Tamil Nadu Results LIVE: घुटनों के बल चलकर टीवीके मुख्यालय पहुंची विजय की समर्थक
टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की समर्थक ग्लोरी चेन्नई के ईसीआर रोड से पनयूर स्थित टीवीके मुख्यालय तक घुटनों के बल चलकर गईं. ग्लोरी ने कहा कि यह यह विजय अन्ना की बहुत बड़ी जीत है. राज्य की कुल 234 सीटों में से टीवीके 108 सीटों पर आगे चल रही है.
#WATCH | Tamil Nadu | A supporter of TVK chief and actor Vijay, Glory walks on her knees from ECR Road to TVK HQ in Chennai Panaiyur as the party has emerged as the single-largest party in the state elections
— ANI (@ANI) May 4, 2026
TVK is leading on 108 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/Hl4IfBNIow
Tamil Nadu Results LIVE: टीवीके को करीब 35 फीसदी वोट तो डीएमके को 24 फीसदी वोट
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की अभी तक की मतगणना के हिसाब से अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. पार्टी 105 सीटों पर आगे है और दो सीट जीत चुकी है. इस चुनाव में पार्टी को अब तक की मतगणना के मुताबिक, 34.72 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं डीएमके को सिर्फ 24.16 फीसदी मतदाताओं ने चुना है. वहीं एआईएडीएमके को 21.67 फीसदी वोट मिले हैं.
Tamil Nadu Results LIVE: एमके स्टालिन चुनाव हारे, टीवीके के वीएस बाबू ने हराया
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनाव हार गए हैं. डीएमके की सबसे सुरक्षित समझे जाने वाली कोलाथुर सीट से उन्हें टीवीके के वीएस बाबू ने शिकस्त दी है.
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: TVK ने किया कमाल, 106 सीटों पर आगे, 59 पर DMK तो 51 पर AIADMK आगे

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के अनुसार, तमिलनाडु में TVK ने 106 सीटों पर बढ़त बनाकर हर किसी को चौंका दिया है. पार्टी प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर के उभरी है. वहीं पर DMK अभी तक 59 सीटों पर आगे है तो AIADMK 51 सीटों पर आगे चल रही है.
Tamil Nadu Results LIVE: रुझानों में TVK कितनी सीटों पर आगे?

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु में DMK के ध्राविदमणि.एम गुडालूर सीट से जीते

Tamil Nadu Results LIVE: टीवीके की बढ़त से विजय समर्थक हैप्पी
चेन्नई में टीवीके की बढ़त से पार्टी कार्यकर्ता बहुत खुश हैं. टीवीके मुख्यालय के पास एक समर्थक ने विजय की तस्वीर हलहराकर जश्न मनाया. 
Tamil Nadu Results LIVE: टीवीके की बढ़त पर क्या बोले कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार?
तमिलनाडु में टीवीके की बढ़त पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि हमारी राजनीतिक समझ गलत थी.
VIDEO | Bengaluru: On TVK leading in Tamil Nadu, Karnataka Deputy CM DK Shivakumar, says, "Our political reading was wrong."#Results2026WithPTI#AssemblyElectionResults2026
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/gqvLJ4I4kQ
Tamil Nadu Results LIVE: विजय के घर से वापस गईं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन चेन्नई में टीवीके प्रमुख और एक्टर विजय के घरवालों से मिलने के बाद वहां से निकल चुकी हैं.
#WATCH | Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan leaves from the residence of TVK chief and actor Vijay, in Chennai.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
TVK is currently leading in 110 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/332dL4OiIp
Tamil Nadu Results LIVE: हमें 120 सीटों की उम्मीद थी-TVK नेता आर राज्यालक्ष्मी
तमिलनाडु में टीवीके के सबसे बड़ी पार्टी बनने पर पार्टी नेता आर राज्यालक्ष्मी ने कहा कि हमें 120 सीटें मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब संख्या 110 है. लोग हमेशा कहते रहे कि यह सिर्फ प्रशंसकों का प्रभाव है, लेकिन देखिए, आज यह वोटों में तब्दील हो गया है.
VIDEO | Panaiyur, Tamil Nadu: On TVK heading towards becoming the single-largest party in the state, party leader R Rajyalakshmi says, "We had expected to get 120 seats immediately but now the number is 110, we had expected more. During the election campaigning, you should have… pic.twitter.com/BofRaTbHfG
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
Tamil Nadu Results LIVE: टीवीके ने रुझानों में 111 सीटों पर बनाई बढ़त
एक्टर विजय की टीवीके ने रुझानों में 110 का आंकड़ा पार कर 111 सीटों पर बढ़त बना ली है. एआईएडीएमके 65 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं डीएमके 57 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है.

Tamil Nadu Results LIVE: TVK की बढ़त पर एक्टर विजय की बहन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही TVK के बारे में TVK चीफ विजय की बहन ने कहा कि वे एक युवा और एनर्जेटिक इंसान हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है. निश्चित रूप से हमें विश्वास है कि वे सभी में सबसे अच्छा कर सकते हैं.
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही TVK के बारे में TVK चीफ विजय की बहन ने कहा, "... वे एक युवा और एनर्जेटिक इंसान हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है और निश्चित रूप से हमें विश्वास है कि वे सभी में सबसे… pic.twitter.com/0GvfsxrBDV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
Tamil Nadu Results LIVE: क्या शुरू हो गई विजय की ताजपोशी की तैयारी?
टीवीके रुझानों में बढ़त बनाए हुए है. जिसके बाद एक्टर विजय के घर में जश्न शुरू हो गया है. साउथ की एक बड़ी एक्ट्रेस भी उनके घर पहुंच गई हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विजय की ताजपोशी की तैयारी शुरू हो गई है.
Tamil Nadu Results LIVE: उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से आगे निकले

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में कौन कितनी सीटों पर आगे

Tamil Nadu Results LIVE: विजय सएम बनेंगे, ये ऐतिहासिक जीत- पिता एस.ए. चंद्रशेखर
तमिलनाडु में 110 सीटों पर टीवीके की बढ़त पर विजय के पिता, एस.ए. चंद्रशेखर ने गर्व जताते हुए कहा कि बेटे को मेरी शुभकामनाएं. विजय को पूरा विश्वास था कि वही सीएम बनेंगे. वह बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़े. यह एक ऐतिहासिक सफलता है, विजय के लिए एक ऐतिहासिक जीत है.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On TVK currently leading in 110 seats of the total 234 in the state, Director and TVK chief Vijay's father, SA Chandrasekhar, says, "As a father, I am very proud and happy. My wishes to my son. In the last two years, his confidence has been fantastic… pic.twitter.com/gsdLPatYbd
— ANI (@ANI) May 4, 2026
Tamil Nadu Results LIVE: चेन्नई में टीवीके मुख्यालय पहुंचे तांबरम सिटी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार
टीवीके के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद चेन्नई में टीवीके मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. तांबरम सिटी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार भी टीवीके मुख्यालय पहुंच गए हैं.
#WATCH | Tambaram City Police Commissioner Sanjay Kumar arrives at TVK Headquarters in Chennai, Tamil Nadu
— ANI (@ANI) May 4, 2026
TVK is currently leading in 110 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/uw1AHSobmd
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु में गठबंधन पर क्या है बीजेपी का रुख ?
टीवीके की बढ़त और संभावित गठबंधन के बारे में तमिलनाडु बीजेपी प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि यह लोकतंत्र है. ये देखना होगा कि हमें और हमारे सहयोगियों को कितनी सीटें मिलती हैं. गठबंधन के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. कई सीटों पर अंतर कम है. यह नहीं कह रहे कि स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी लेकिन 5-10 सीटें भी फर्क डाल सकती हैं.
Tamil Nadu Results LIVE: एक्ट्रेस तृषा चेन्नई में विजय के घर पहुंचीं
टीवीके की शानदार सफलता के बीच उनके दोस्त भी जश्न में शामिल हो रहे हैं. एक्ट्रेस तृषा चेन्नई में एक्टर विजय के आवास पर उनके परिवार के साथ जश्न मनाने पहुंचीं.
#WATCH | Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan arrives at the residence of TVK chief Vijay, in Chennai.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
TVK is currently leading in 106 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/Sezg1xgYDQ
Tamil Nadu Results LIVE: TVK के शानदार प्रदर्शन पर विजय के परिवार ने बजाई सीटी
टीवीके के शानदार प्रदर्शन से एक्टर विजय के परिवार की खुशी का तो मानो कोई ठिकाना ही नहीं है. पूरे परिवार ने एक साथ सीटी बजाकर टीवीके की जीत का जश्न मनाया.
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Family of TVK chief and actor Vijay blow whistles and celebrate at their residence, as the party continues its lead in the state. It is currently leading on 104 of the total 234 seats in the state.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
(Video Source: TVK PRO) pic.twitter.com/Ya9iT2MFNH
Tamil Nadu Results LIVE: मिलनाडु के रुझानों में DMK तीसरे नंबर की पार्टी
तमिलनाडु चुनावों में डीएमके तीसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है. रुझानों में डीएमके 57 सीटों पर पीछे चल रही है. 
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु में TVK कार्यकर्ताओं का जोश हाई
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से TVK कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है. शुरुआती रुझानों में TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिससे पार्टी का जोश हाई है.

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु का पार्टी के हिसाब से रिजल्ट देखें

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में AIADMK दूसरे नंबर की पार्टी
तमिलनाडु में सत्ता से पिछले लंबे समय से दूर एआईएडीएमके फिर से जीवित होती दिख रही है. रुझानों में पार्टी 72 सीटों पर बढ़त बना कर दूसरे नंबर पर है.

Tamil Nadu Results LIVE: DMK दफ्तर से हटाए जा रहे टेंट और पंडाल
तमिलनाडु चुनाव के नतीजों से डीएमके कार्यकर्ता उदास हैं. डीएमके पिछड़कर 55 के नीचे सिमट गई है. सबसे आगे है टीवीके और दूसरे नंबर पर एआईएडीएमके. निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई में डीएमके दफ्तर से ‘अन्ना अरिवालयम’ से जश्न के लिए लगाए गए टेंट और पंडाल हटाए जा रहे हैं.
VIDEO | Tamil Nadu Election Results: Tents and pandal arrangement being removed from the DMK headquarters as the party trails at third position in early trends of counting.#TamilNaduPollResults2026 #Results2026WithPTI #AssemblyElectionResults2026
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/COZQfiaLJf
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के विजयी उम्मीदवार

Tamil Nadu Results LIVE: मिलिए तमिलनाडु के जीतने वाले उम्मीदवारों से
Tamil Nadu Results LIVE: चेन्नई में एक्टर विजय के घर के बाहर सुरक्षा का पहरा
तमिलनाडु चुनाव के रुझानों में टीवीके प्रमुख विजय की पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद चेन्नई में उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
VIDEO | Tamil Nadu Election Results: Security has been heightened outside the Chennai residence of TVK Chief Vijay as his party races ahead of DMK and AIADMK as per initial trends.#TamilNaduPollResults2026#Results2026WithPTI#AssemblyElectionResults2026
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
(Full video available… pic.twitter.com/dTcswNBOvG
Tamil Nadu Results LIVE: विजय की TVK ने रुझानों में 112 सीटें जीतीं
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK ने रुझानों में 112 सीटें जीत ली हैं. AIADMK 71 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी है. डीएमके महज 50 सीटों पर सिमटती दिख रही है. 
Tamil Nadu Results LIVE: एक्टर विजय के घर में TVK के शानदार प्रदर्शन का जश्न
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी TVK को रुझानों में मिली ऐतिहासिक बढ़त के बाद उनके घर में जश्न का माहौल है. महिलाएं डांस कर उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं.
Celebrations at CM #Vijay House❤️🔥 pic.twitter.com/AhV985zZy6
— cinee worldd (@Cinee_Worldd) May 4, 2026
Tamil Nadu Results LIVE: रुझानों में विजय की TVK ने 108 सीटें जीतकर किया कमाल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने वो कर दिखाया है जो किसी ने सोचा भी नहीं था. टीवीके रुझानों में 108 सीटों पर आगे चल रही है. शुरुआत में बढ़त बनाने वाले स्टालिन की डीएमके 49 सीटों पर सिमट गई है.

Tamil Nadu Results LIVE: विजय ने इन वादों से जीता तमिलनाडु का दिल
- लड़की को शादी में 8 ग्राम सोना और एक सिल्क साड़ी मुफ्त देने का वादा
- महिला मुखिया को 2,500 रुपये हर महीने देने का वादा
- हर परिवार को साल में 6 LPG सिलेंडर मुफ्त देने का वादा
- बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा
- ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए इंटर्नशिप योजना का वादा
- बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन का वादा
Tamil Nadu Results LIVE: AIADMK टीवीके संग गठबंधन नहीं करेगी- सी. पोन्नैयन
तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट पर एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता सी. पोन्नैयन ने कहा कि पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जब वोट बैंक गांवों की ओर रुख करेगा, तो हमें और भी अधिक वोट मिलेंगे और ईपीएस मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी टीवीके के साथ गठबंधन नहीं करेगी. हमें स्पष्ट बहुमत मिलेगा.
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु में डाले गए थे कुल 4.8 करोड़ वोट
तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में हुए थे. ईसीआई के अनुसार, कुल 4.8 करोड़ वोट डाले गए और मतदान प्रतिशत 85.1 प्रतिशत रहा. तमिलनाडु में पिछले चार विधानसभा चुनावों में पहली बार 2026 में मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक रही.
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में कौन आगे-कौन पीछे?

Tamil Nadu Results LIVE: पीएम मोदी आज शाम को 6: 30 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे
विधानसभा चुनावों में मिली सफलता के बीच पीएम मोदी आज शाम को 6: 30 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में BJP ने कितनी सीटें जीतीं?

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में पार्टी के वोट शेयर देखें

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु में कौन कितनी सीटों पर आगे?

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु टीवीके को क्यों चुन रही, फेलिक्स गेराल्ड ने बताया
तमिलनाडु चुनाव के रुझानों पर टीवीके नेता फेलिक्स गेराल्ड ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, हमें इसी परिणाम की उम्मीद थी. तमिलनाडु की जनता बदलाव चाहती थी. जनता एआईएडीएमके और डीएमके से तंग आ चुकी थी. एआईएडीएमके और डीएमके ने तमिलनाडु में लूटपाट की, इसलिए जनता ने टीवीके को चुना. हमारे नेता विजय सीधे तमिलनाडु की जनता से बात करते हैं, इसलिए यह कारगर साबित होता है. हम बिना किसी समर्थन के सरकार बनाएंगे.
STORY | Tamil Nadu Election Results: Will form govt in TN with absolute majority, says TVK national spokesperson Felix Gerald
— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
Speaking to PTI Videos, Gerald stated that the results were expected and claimed that the people of Tamil Nadu have chosen TVK because they are "fed up"… pic.twitter.com/jZ0wyISbuI
Tamil Nadu Results LIVE:रुझानों में विजय की TVK बहुमत की ओर जा रही
तमिलनाडु चुनाव के रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने तो कमाल कर दिया. पार्टी धीरे-धीरे बहुमत की ओर जा रही है.

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी 100 पार
तमिलनाडु के रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी 100 पार पहुंच गई है.

Tamil Nadu Results LIVE: रुझानों में विजय की टीवीके 97 पार
रुझानों में विजय की टीवीके 98 सीटों पर आगे चल रही है. AIADMK 74 और DMK 58सीटों पर आगे चल रही है.

Tamil Nadu Results LIVE: चेन्नई में TVK कार्यालय के बाहर पुलिस का सख्त पहरा
चेन्नई में TVK कार्यालय के बाहर पुलिस का सख्त पहरा है. आधिकारिक EC ट्रेंड्स के मुताबिक, TVK राज्य की कुल 234 सीटों में से 88 पर आगे चल रही है, काउंटिंग अभी भी जारी है.
#WATCH तमिलनाडु चुनाव 2026 | वीडियो चेन्नई में TVK कार्यालय के बाहर की है। आधिकारिक EC ट्रेंड्स से पता चलता है कि TVK राज्य की कुल 234 सीटों में से 71 पर आगे चल रही है, काउंटिंग अभी भी जारी है। pic.twitter.com/kLOau15zIy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
Tamil Nadu Results LIVE: कोलाथुर में स्टालिन को पछाड़ आगे निकले टीवीके के वी एस बाबू
तमिलनाडु की कोलाथुर सीट पर एमके स्टालिन पीछे चल रहे हैं. टीवीके वी एस बाबू इस सीट से आगे हैं.

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु की हॉट सीटों पर कौन आगे और कौन पीछे

तमिलनाडु में बिना सपोर्ट बनाएंगे सरकार-टीवीके नेता
तमिलनाडु के रुझानों में टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बीच विजय की पार्टी के नेता फेलिक्स गेराल्ड ने कहा है कि बिना सपोर्ट के हम सरकार बनाएंगे.
Tamil Nadu Results LIVE: एक्टर विजय तिरुचरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर दोनों सीटों से आगे
रुझानों में एक्टर विजय तिरुचरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं. जबकि स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पीछे चल रहे हैं.
.
Tamil Nadu Results LIVE: रुझानों में विजय की TVK 80 सीटों पर आगे
तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने वाकई कमाल कर दिया है. रुझानों में पार्टी 80 सीटों पर पहुंच गई है. AIADMK 72 सीटों और डीएमके 56 सीटों पर पिछड़ गई है.

Tamil Nadu Results LIVE: रुझानों में डीएमके के पिछड़ते ही रोने लगे स्टालिन समर्थक
तमिलनाडु के रुझानों में डीएमके के पिछड़ते ही स्टालिन की पार्टी के समर्थक आंसू बहा रहे हैं. रोते हुए वे कैमरे में कैद हो गए.
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु में TVK 70 पार
तमिलनाडु के रुझानों में एकबार फिर TVK 70 सीटों के साथ सबसे बड़ पार्टी बन गई है. AIADMK 67 सीटों पर आगे चल रही है. DMK 63 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है.
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में AIADMK 68 सीटों के साथ सबसे बड़ी
तमिलनाडु में अचानक से ऐसा उलटफेर हुआ है जो किसी ने सोचा भी नहीं था. रुझानों में AIADMK 68 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसने डीएमके और टीवीके को पछाड़ दिया है.
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु में विजय की TVK ने किया कमाल
तमिलनाडु में एग्जिट पोल के नतीजे सच साबित होते नजर आ रहे हैं. रुझानों में विजय की टीवीके स्टालिन की डीएमके को पछाड़कर 67 सीटों पर आगे निकल गई है. AIADMK 61 सीटों पर आगे है.

Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में विजय की पार्टी TVK 68 सीटों पर आगे
तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK ने तो कमाल ही कर दिया. रुझानों में वह स्टालिन की DMK को पछाड़ कर 68 सीटों पर आगे निकल गई है.
Tamil Nadu Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में DMK 60 पार, ADMK-TVK में बराबरी की टक्कर
तमिलनाडु के रुझानों में DMK 62 सीटों पर आगे चल रही है. ADMK 45 और TVK 48 सीटों पर आगे चल रही है.
Tamil Nadu Election Results LIVE: रुझानों में तमिलनाडु में DMK ने ली लीड
रुझानों में तमिलनाडु में DMK लीडिंग पार्टी बनकर उभर रही है. 59 सीटों के साथ वह सबसे आगे चल रही है.
#ResultsWithNDTV: रुझानों में तमिलनाडु में DMK ने ली लीड#Assam pic.twitter.com/dR4cwHInk1
— NDTV India (@ndtvindia) May 4, 2026
Election Results LIVE: तमिलनाडु में रुझानों में TVK 1 सीट पर आगे
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में TVK कुल 234 सीटों में से 1 पर आगे चल रही है.
आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान |
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
असम: भाजपा कुल 126 सीटों में से 1 पर आगे
केरल: कांग्रेस कुल 140 सीटों में से 1 पर आगे
तमिलनाडु: TVK कुल 234 सीटों में से 1 पर आगे
काउंटिंग जारी है pic.twitter.com/uJEjKzetoY
Tamil Nadu Election Results LIVE: रुझानों में स्टालिन की डीएमके को 52 सीटों पर बढ़त
तमिलनाडु से आमने आए रुझानों में स्टालिन की डीएमके का झंडा बुलंद है. पार्टी 52 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं AIADMK 27 सीटों पर , टीवीके 20 सीटों पर आगे है.
Tamil Nadu Election Results LIVE: भाजपा का परचम लहराने वाला है-विधायक हरीश खुराना
बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने कहा कि कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा कि NDA और भाजपा का परचम असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में लहराने वाला है. हम केरलम में एक अच्छी मत प्रतिशत हासिल करेंगे.
#WATCH दिल्ली: 5 राज्यों(केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में मतगणना हो रही है | भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा, "भाजपा और NDA का परचम लहराने वाला है... कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा कि NDA और भाजपा का परचम असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में लहराने वाला है।… pic.twitter.com/eKWsAsT9uG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
Tamil Nadu Election Results LIVE: रुझानों में स्टालिन की डीएमके 34 सीटों पर आगे
रुझानों में स्टालिन की डीएमके लगातार बढ़त बनाए हुए है. उसने एडीएमके और टीवीके को पछाड़ दिया है.

Tamil Nadu Election Results LIVE: स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर
तमिलनाडु में स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर आगे चल रही है. एडीएमके 9 और टीवीके 6 सीटों पर आगे है. 
Tamil Nadu Election Results LIVE: वोटों की गिनती के बीच चेन्नई बीजेपी ऑफिस के बाहर सुरक्षा सख्त
तमिलनाडु में वोटों की गिनती के बीच चेन्नई बीजेपी ऑफिस के बाहर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं.
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: चेन्नई में भाजपा ऑफिस के बाहर की वीडियो।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
राज्य विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज चल रही है। तमिलनाडु में 234 सदस्यों वाली विधानसभा है और बहुमत का आंकड़ा 118 है। pic.twitter.com/W4Hcxyib14
Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: टीवीके को रुझानों में 2 सीटों पर बढ़त
एक्टर विजय की पार्टी टीवीके रुझानों में 2 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि स्टालिन की डीएमके लगातार बढ़त बनाए हुए है.
Election Results LIVE: वोट काउंटिंग के बीच बीजेपी मुख्यालय में छन रही जलेबी
विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती के बीच दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं.
#WATCH दिल्ली: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की भी आज मतगणना हो रही है। pic.twitter.com/i6UpiPf6R1
Tamil Nadu Election Results LIVE: तमिलनाडु के रुझानों में DMK 12 सीटों पर आगे
तमिलनाडु के रुझानों में DMK 12 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AIADMK-5 और TVK-2 सीट पर आगे है. 
Election Results LIVE: तिरुचिरापल्ली में खुलने लगे वोट
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में वोटों की गिनती चल रही है. काउंटिंग में लगे कर्मचारी एक-एक कर वोट खोल रहे हैं.
#WATCH तिरुचिरापल्ली(तमिलनाडु): तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। pic.twitter.com/fmACJONvrd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
Tamil Nadu Chunav Result Live: तमिलनाडु में कौन कितनी सीटों पर आगे
तमिलनाडु के रुझानों में DMK 4 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AIADMK-1 और TVK-1 सीट पर आगे है. 
Tamil Nadu Chunav Result Live: ADMK रुझानों में 1 सीट पर आगे
तमिलनाडु में वोटों की गिनती के दौरान ADMK रुझानों में 1 सीट पर आगे चल रही है.
Tamil Nadu Chunav Result Live: रुझानों में DMK तीन सीटों पर आगे
तमिलनाडु में स्टालिन की DMK रुझानों में तीन सीटों पर आगे चल रही है.
Tamil Nadu Chunav Result Live: तमिलनाडु में पहला रुझान TVK के पक्ष में
तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है, पहला रुझान विजय की पार्टी TVK के पक्ष में आया है.
Tamil Nadu Chunav Result Live: दिल्ली बीजेपी दफ्तर में बन रही पूड़ी-सब्जी और मिठाई
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही बीजेपी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. दिल्ली बीजेपी दफ्तर में पूड़ी-सब्जी और मिठाई बनाना शुरू हो गया है.
Tamil Nadu Election Results LIVE: तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू
तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. स्टालिन और विजय की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा.
Tamil Nadu Election Results LIVE: कांग्रेस उम्मीदवार सनी जोसेफ ने किया जीत का दावा
केरल कांग्रेस अध्यक्ष और पेरावुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सनी जोसेफ ने जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारी जीत होगी, हम निश्चित तौर पर जीत रहे हैं. अभी सीटों की संख्या नहीं बता सकते. मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियां चुनाव में मुख्य मुद्दा रहा है.
#WATCH तिरुवनंतपुरम: केरल कांग्रेस अध्यक्ष और पेरावुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सनी जोसेफ ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना पर कहा, "हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी जीत होगी। हम निश्चित तौर पर जीत रहे हैं। अभी सीटों की संख्या नहीं बता सकते। मौजूदा सरकार की जन विरोधी… pic.twitter.com/XtXsO9cBYn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
Election Results LIVE: डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने विजय पर साधा निशाना
डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने टीवीके प्रमुख विजय को लेकर कहा कि वे कुछ भी दावा कर सकते हैं. वे कुछ रीलें तैयार कर उनको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, और उन्हें लगता है कि लोग उन पर विश्वास कर लेंगे. लेकिन ये रींलें बेनकाब हो जाएंगी.
Election Results LIVE: तमिलनाडु में हमारा गठबंधन जीतेगा-बीजेपी नेता विनोद सेल्वम
तमिलनाडु बीजेपी नेता विनोद सेल्वम ने रिजल्ट आने से पहले जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि नई सरकार शपथ लेगी, हमारे सभी गठबंधन सहयोगी जीत को लेकर आश्वस्त हैं.
Election Results LIVE: तमिलनाडु में कितने वोटर्स
- तमिलनाडु में कुल वोटर्स 5.73 करोड़
- महिलाओं की संख्या 2.93 करोड़
- पुरुषों की संख्या 2.80 करोड़ से ज्यादा
- थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 7,728
- 14.59 लाख युवा मतदाता
Election Results LIVE: तमिलनाडु में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत
234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में बहुमत के लिए किसी भी दल को 118 सीटों की जरूरत होगी. 
Election Results LIVE: चेन्नई के इस काउंटिंग सेंटर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था
चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां आज कई अहम विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती होगी.
#WATCH तमिलनाडु विधानसभा चुनाव | चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां आज कई अहम विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती होगी। pic.twitter.com/DWmdxVwhNR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
Election Results LIVE: तमिलनाडु में सुबह 8 बजे से होगी वोटों की गिनती
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम के बाहर का वीडियो सामने आया है. राज्य की 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.
#WATCH तमिलनाडु विधानसभा चुनाव | वीडियो चेन्नई में DMK हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम के बाहर से है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
राज्य की 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। pic.twitter.com/LQzt2CNtrq
Election Results LIVE: तमिलनाडु चुनाव के बड़े चेहरे
एम.के. स्टालिन (DMK)- कोलाथुर सीट
एडप्पादी के. पलानीस्वामी (AIADMK)- एडप्पादी सीट
विजय (TVK): तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर
उदयनिधि स्टालिन (DMK)- चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी
के. अन्नामलाई (BJP)- बीजेपी का मुख्य चेहरा
सीमन (NTK)- कराईकुडी सीट
ओ. पनीरसेल्वम (स्वतंत्र/पूर्व AIADMK)- बोडिनायकनूर
Tamil Nadu Chunav Result Live: तमिलनाडु में किस दल ने किसनी सीटों पर लड़ा चुनाव?
DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सीएम एम. के. स्टालिन के नेतृत्व में 164 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा है. जबकि AIADMK नेतृत्व वाले गठबंधन 167 से 169 सीटों पर मैदान में है. बीजेपी इस गठबंधन का अहम हिस्सा है, वह 27 सीटों पर मैदान में है. एक्टर विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेट्टरी कड़गम) ने सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
Election Results LIVE: तमिलनाडु में मुकाबला दिलचस्प
एआईएडीएमके- गठबंधन में भाजपा की मौजूदगी ने वैचारिक रूप से मुकाबले को और भी तीखा बना दिया है, खासकर ऐसे राज्य में जहां द्रविड़ राजनीति पारंपरिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय दृष्टिकोण का विरोध करती रही है.
Election Results LIVE: तमिलनाडु कांग्रेस ने किया 200 सीटें पार जाने का दावा
डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने आत्मविश्वास जताया है और तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई का दावा है कि गठबंधन 200 सीटों का आंकड़ा पार कर सकता है.
Tamil Nadu Chunav Result Live: तमिलनाडु में 4.88 करोड़ मतदाता
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 4.88 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया था. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के लिए यह चुनाव इस बात की परीक्षा है कि क्या डीएमके का कल्याणकारी शासन मॉडल, सामाजिक न्याय का मुद्दा और गठबंधन प्रबंधन सत्ता-विरोधी लहर का सामना कर पाएगा.
Tamil Nadu Election Results LIVE: किंगमेकर की भूमिका में उभर सकते हैं थलापति विजय
डीएमके सरकार बनाने की जुगत में है. वहीं एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहा है, और एक्टर विजय की तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) राज्य के द्रविड़ राजनीतिक परिदृश्य में सबसे बड़ा नया बदलाव बनकर उभरी है.
Tamil Nadu Chunav Result Live: 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में
तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग प्रतिशत के लिहाज से यह तमिलनाडु के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मतदान माना जा रहा है.
Tamil Nadu Chunav Result Live: स्टालिन या विजय, कौन जीतेगा?
तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ डीएमके के सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच है. अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने भी इस बार सभी सीटों पर चुनाव लड़कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है.
Election Results LIVE: किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत
तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 118 सीटों की जरूरत होगी. इस चुनाव में कुल 4,023 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला होना है.