शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में चर्चा में आए एनसीबी (NCB) के पूर्व ज़ोनल अधिकारी समीर वानखेड़े ने अपने ख़िलाफ़ सीबीआई (CBI) की कार्रवाई को लेकर बॉम्बे हाइकोर्ट का रुख़ किया है. वानखेड़े ने वेकेशन बेंच में रिट याचिका दायर कर कहा है कि उनके ख़िलाफ़ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है. वानखेड़े पर शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन ख़ान को ड्रग्स केस में छोड़ने के बदले कथित तौर पर 25 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप है.
सीबीआई ने समीर वानखेड़े के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. इसके खिलाफ वानखेड़े पहले दिल्ली हाईकोर्ट गए थे, जहां उन्हें 22 मई तक सीबीआई जांच से राहत मिल गई थी. लेकिन दिल्ली हाइकोर्ट ने उनसे बॉम्बे हाइकोर्ट जाने को कहा था. उसके बाद समीर वानखेड़े ने बॉम्बे हाइकोर्ट में कॉर्डेलिया क्रूज़ केस में एक रिट याचिका दाखिल की और तत्काल इस मामले पर सुनवाई की मांग की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
"शाहरुख खान के परिवार से मांगे गए थे 25 करोड़ रुपये" : समीर वानखेड़े समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज
कॉर्डेलिया ड्रग्स मामले में शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान की जो गिरफ़्तारी हुई थी, उस केस में एनडीटीवी (NDTV) के पास एनसीबी (NCB) की विजिलेंस रिपोर्ट की कॉपी है, उसमें कई बड़े ख़ुलासे हुए हैं. इस रिपोर्ट में समीर वानखेड़े, जो इस मामले की जांच करने वाले प्रमुख अधिकारी रहे, उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
इनमें से एक आरोप ये है कि आर्यन ख़ान और अरबाज़ मर्चेंट का नाम आख़िर में जोड़ा गया था. वहीं कुछ संदिग्ध ऐसे भी थे जिनके नाम हटाए गए थे. इनमें से एक संदिग्ध के पास रोलिंग पेपर मिला था जो ड्रग्स के सेवन में इस्तेमाल होता है बावजूद इसके उसे क्लीन चिट दी गई थी. समीर वानखेड़े ने 2017 से 5 साल में 6 विदेशी दौरे किए और सभी विदेश दौरों का कुल ख़र्च सिर्फ़ 8.75 लाख बताया गया .जबकि इतने पैसों में तो मुश्किल से हवाई टिकट ही आ पाएगा. साथ ही वानखेड़े ने 22 लाख की घड़ी 17 लाख में उधार में ख़रीदी.
ये भी पढ़ें:
आर्यन खान को फंसाने के लिए समीर वानखेड़े ने ऐसे रची थी साजिश
NCB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जाल बिछाकर आर्यन खान को ड्रग्स मामले में किया गया 'टारगेट'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं