विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2022

भ्रष्टाचार रोकने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने लांच किया मोबाइल ऐप, ऐसे करता है काम

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप डाउनलोड करने के साथ मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाता है, जिसके बाद ये एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाता है और कोई भी इसके जरिये शिकायत दर्ज करा सकता है.

भ्रष्टाचार रोकने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने लांच किया मोबाइल ऐप, ऐसे करता है काम
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो)
आंध्र प्रदेश:

आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार (Jagan Mohan Reddy Government) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी को ताकत देने के लिए अनोखी मुहिम शुरू की है. भ्रष्टाचार (Corruption) को लेकर आम नागरिक कैसे आसानी से शिकायत कर सके, इसके लिए आंध्र प्रदेश के एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) ने एक मोबाइल ऐप (Mobile App) लांच किया है, जिसे एसीबी 14400 नाम दिया गया है.

यह एप्लीकेशन ऐसे वक्त लांच किया गया है, जब कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई वाईएस कोंडा रेड्डी को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप था.

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी का चचेरा भाई जबरन वसूली केस में गिरफ्तार

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप डाउनलोड करने के साथ मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाता है, जिसके बाद ये एप्लीकेशन डाउनलोड हो जाता है और कोई भी इसके जरिये शिकायत दर्ज करा सकता है. ऐप में लाइव रिपोर्ट, लॉज कंप्लेन जैसे फीचर्स भी हैं.

लाइव रिपोर्ट के तहत कोई भी शख्स भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई फोटो, ऑडियो-वीडियो लाइव स्टेटस के फीचर के जरिये अपलोड कर सकता है. लॉज कंप्लेन के तहत शिकायतकर्ता शिकायत दर्ज करा सकता है. इसके साथ भी फोटो, वीडियो, ऑडियो अटैच किए जा सकते हैं.

जगनमोहन रेड्डी ने बनाए 5 उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट फेरबदल में पिछड़ा वर्ग पर खेला बड़ा दांव

शिकायत दर्ज होने के बाद आपके मोबाइल पर रिफरेंस आईडी भेजी जाएगी. इसके बाद एसीबी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

आंध्र प्रदेश सरकार ने बनाए 13 नए जिले, CM जगन मोहन रेड्डी ने पूरा किया अपना चुनावी वादा

आंध्र प्रदेश में मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन, अनुभवी और युवा चेहरे दोनों शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy, Corruption, Mobile App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com