एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में कॉकटेल 2 में काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर रिएक्शन दिया, जिसे मिक्स रिव्यू मिले थे. एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में शनिवार 24 अक्टूबर को कृति सेनन पहुंचीं थीं. जहां द मेकिंग ऑफ मॉडर्न स्टार के सेशन में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जर्नी और काम के अलावा बॉडी इमेज पर बात की. वहीं अपनी फिल्मों को मिल रहे मिक्स रिव्यू और ऑडियंस के रिएक्शन पर कृति सेनन ने कहा, हर कोई चाहता है कि उसकी फिल्में अच्छा परफॉर्म करें और उन्हें सराहा जाए, लेकिन सब कुछ उनके कंट्रोल में नहीं होता.
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में कृति सेनन ने कहा, "मुझे अच्छा लगता है जब मेरी फिल्मों को लेकर लोगों की राय बंटी हुई हो. 'तेरे इश्क' के लिए मुझे कई लंबे-लंबे मैसेज मिले. इसने लोगों के भीतर कुछ तो महसूस कराया. चाहे उन्हें फिल्म पसंद आई हो या नापसंद. मुझे लगता है कि फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है. यह हर इंसान के लिए अलग-अलग हो सकता है. कला ऐसी ही होती है. कला को महसूस किया जाना चाहिए और उसे अपने नजरिए से समझा जाना चाहिए. मैं खुद अपनी सबसे बड़ी आलोचक हूं."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- ढोल की ताल पर बना 12 मिनट का 24 साल पुराना गाना, जिसमें थे 18 गाने, लता, उदित, सोनू, अलका, पामेला ने बनाया सुपरहिट
कॉकटेल 2 के बिकिनी सीन पर कही ये बात
पिछले दिनों 'कॉकटेल 2' में कृति सेनन के ग्लैमरस लुक की खूब चर्चा हुई, जिसमें बिकिनी सीन भी शामिल है. वहीं उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्हें एक खास तरह से दिखने का कोई दबाव महसूस हुआ तो कृति सेनन ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं खुद की सबसे बड़ी आलोचक हूं. मैं खुद को इतनी बारीकी से परखती हूं कि मुझे किसी और चीज से ज्यादा इसी बात की चिंता होती है. अगर मुझे लगे कि मैंने अपना बेस्ट नहीं दिया है तो यह बात मुझे सबसे ज्यादा परेशान करती है. हां, आज हम सभी को हर चीज के लिए लोगों की आलोचना या जांच-परख का सामना करना पड़ता है. मैं 'कॉकटेल 2' में अपने रोल को लेकर बहुत एक्साइटेड थी. मैंने 12 साल बाद बिकिनी सीन किया. ऐसे सीन के लिए, फिटनेस से भी ज्यादा जरूरी यह है कि आप अपनी बॉडी के साथ कंफर्टेबल हों. 'कॉकटेल 2' में बिकिनी सीन बिल्कुल सही समय पर आया. इससे पहले मैंने अपनी जिंदगी में कभी बिकिनी नहीं पहनी थी. 6-8 साल पहले मैं ऐसा नहीं कर पाती. समय के साथ मैं विकसित हुई हूं और मुझमें काफी बदलाव आए हैं. अब मैं अपने शरीर के साथ पूरी तरह सहज हूं. यह सीन बिल्कुल सही मौके पर आया. अब तो मैं बीच (beach) पर भी बिकिनी पहनती हूं. यह ऐसे समय में आया जब मुझे लगा कि हां, मैं यह कर सकती हूं."
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
19 जून 2026 को रिलीज हुई कॉकटेल 2 साल 2012 में आई कॉकटेल 2 का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में थे. फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया था. फिल्म का बजट 150 करोड़ का था. जबकि वर्ल्डवाइढ फिल्म ने केवल 139 करोड़ की कमाई की थी. जबकि इंडिया में 85 करोड़ नेट और 103 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. जबकि कृति सेनन का बिकिनी सीन और फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं