आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को राज्य में 13 नए जिलों का गठन किया है. जिसके साथ ही राज्य में कुल जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 26 हो गई है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को गुंटूर जिले के ताडेपल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 13 नए जिलों का शुभारंभ किया. सीएम रेड्डी ने पुजारियों द्वारा निर्धारित "शुभ मुहूर्त" के दौरान ही जिलों का शुभारंभ किया. सभी नए जिले आज से अस्तित्व में आएंगे. मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि अधिक जिलों का निर्माण सभी क्षेत्रों के विकास की ओर एक कदम है.
ये भी पढ़ें- हेट स्पीच मामला: इजाज़त न होने के बावजूद आयोजित की गई हिन्दू महापंचायत, दिल्ली पुलिस का बयान
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि सीएम रेड्डी ने साल 2019 के विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो 25 लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक को एक जिला बना देगी. अपने इसी वादे को आज उन्होंने पूरा कर दिया है और राज्य को 13 नए जिले दिए हैं.
वहीं रविवार शाम को जारी नए जिलों के लिए औपचारिक अधिसूचना के साथ ही राज्य सरकार ने सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों में फेरबदली की है और नव निर्मित जिलों में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए हैं. इसी बीच आंध्र प्रदेश मंत्रिपरिषद की गुरुवार को सुबह 11 बजे बैठक होने वाली. इस दौरान सत्ता में रहने के बाद प्रशासन में सुधार के लिए और निर्णय लेने की उम्मीद है.
VIDEO: भड़काऊ भाषण देने के मामले में यति नरसिंहानंद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस किया दर्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं