ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा उस समय सिर्फ 22 साल के थे और न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट टीम का हिस्सा होने का पूरा आनंद ले रहे थे, तभी उन्हें एक ऐसी गंभीर बीमारी का पता चला जो उन्हें अपंग बना सकती थी. उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान इस बात को छिपाए रखा.
जनवरी में ऑस्ट्रेलिया की एशेज जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, अब उस्मान ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए 88 टेस्ट मैच खेलते समय वे 'रूमेटाइड अर्थराइटिस' (गठिया) से जूझ रहे थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां तक कि उनके करीबी दोस्त - बचपन के क्रिकेट साथी डेविड वॉर्नर और टेस्ट टीम के साथी माइकल हसी को भी इस बीमारी के बारे में पता नहीं था. उस्मान को लगा था कि इस बीमारी की वजह से उनका क्रिकेट का सपना शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा.
'मुझे सच में लगा कि मैं मरने वाला हूं'
उस्मान बताते हैं कि जब डॉक्टर उनके बाएं घुटने में होने वाले असहनीय दर्द का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें डर था कि शायद उन्हें कोई जानलेवा बीमारी हो गई है. 39 वर्षीय उस्मान ने 'ऑस्ट्रेलियन स्टोरी' के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि, 'मुझे सच में लगा कि मैं मरने वाला हूं. मैं एक ऐसा एथलीट था जो प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहा था, और अचानक ऐसी स्थिति आ गई कि मैं बाथरूम तक जाने के लिए 10 मीटर भी नहीं चल पा रहा था.'
दरअसल, उस्मान का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने अपने करियर में 6,229 टेस्ट रन बनाए, जिसमें 16 शतक शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वनडे शतक भी लगाए. वे पाकिस्तान में जन्मे पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला, और वे ऐसा करने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी भी थे.
उस्मान सबसे ज्यादा टीम से बाहर होने वाले खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वे उन खिलाड़ियों में से एक रहे जिन्हें सबसे ज्यादा बार टीम से बाहर किया गया. वे आठ बार टीम से बाहर हुए, लेकिन हर बार उन्होंने वापसी की. सबसे खास वापसी 2022 में सिडनी में हुई, जब उन्होंने 35 साल की उम्र में एक ही मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए.
अब, उस्मान ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहे लोगों को उम्मीद देना चाहते हैं. वे अपनी जल्द आने वाली आत्मकथा 'सब्र' (Sabr) में अपनी इस स्वास्थ्य संबंधी लड़ाई के बारे में विस्तार से बताएंगे. वे कहते हैं, 'अगर कोई व्यक्ति रूमेटाइड आर्थराइटिस (गठिया) के बावजूद एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर टॉप लेवल पर खेल सकता है, तो मुझे लगता है कि बाकी लोग भी बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं.'
क्रिकेट की दुनिया में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं, ऐसे में उस्मान मानते हैं कि यह हैरानी की बात है कि 2009 के ऑफ-सीजन से उन्होंने जो राज छिपाकर रखा था, वह कभी बाहर नहीं आया. उन्होंने मेडिकल स्टाफ, कोचिंग स्टाफ और क्रिकेट फैंस को तो बताया, लेकिन किसी भी खिलाड़ी को नहीं बताया. ऐसा इसलिए क्योंकि वे कोई खास बर्ताव नहीं चाहते थे, और न ही यह चाहते थे कि उनकी बीमारी का इस्तेमाल उनके खिलाफ किया जाए.
उस्मान ने बीमारी के बीच कैसे की वापसी?
उस्मान अपनी इस बीमारी को एक दवा के नियमित इंजेक्शन से कंट्रोल में रखते हैं. वे इस दवा को 'ईश्वर का वरदान' मानते हैं और कहते हैं कि इसी की बदौलत वे करीब छह महीने बाद फिर से मैदान पर वापसी कर सके. उस्मान कहते हैं, 'अगर वह दवा न होती, तो मैं शायद फिर कभी क्रिकेट नहीं खेल पाता और न ही कभी एक सामान्य जीवन जी पाता.' जनवरी 2011 तक, वे 'बैगी ग्रीन' (ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कैप) पाने वाले 419वें टेस्ट खिलाड़ी बन गए थे, और यहीं से उस्मान ख्वाजा के उतार-चढ़ाव भरे लेकिन प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई.
यह भी पढ़ें- 10 का था नियम, फेंक दिए 11 ओवर, अंडर-19 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ इस टीम ने कर दिया खेल, अब कोच ने की शिकायत
यह भी पढ़ें- 3 शब्दों में जीत लिया पूरी टीम का दिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की फाइट देख गंभीर ने किया पोस्ट
यह भी पढ़ें- बाबर आजम को कप्तानी, रिजवान OUT, श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं