विज्ञापन

लाहौर में जबरदस्त ड्रामा! 97 रन पर OUT थे शादाब खान? UltraEdge के एक स्पाइक ने पलट दिया पूरा मैच, इंग्लैंड को कुछ समझ नहीं आया

Shadab Khan DRS Controversy: लाहौर में खेले गए इस मैच में जबरदस्त ड्रामा हुआ. जब पाकिस्तान की टीम मैच हारने के बाद DRS लेने का फैसला लेती है और मैच को पलट देती है.

लाहौर में जबरदस्त ड्रामा! 97 रन पर OUT थे शादाब खान? UltraEdge के एक स्पाइक ने पलट दिया पूरा मैच, इंग्लैंड को कुछ समझ नहीं आया
शादाब खान का ऐतिहासिक शतक

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल क्यों कहा जाता है, इसका एक और उदाहरण  वनडे त्रिकोणीय सीरीज में देखने को मिला, जिसमें पाकिस्तान की टीम एक समय मैच हार गई थी लेकिन एक रिव्यू ने मैच को पलट कर रख दिया. इंग्लैंड के खिलाफ यह एक ऐसा मैच था जिसने रोमांच की सारी हदें पार कर दी. हर एक गेंद के साथ मैच का नतीजा आना की कल्पना हो रही थी. 

दरअसल, लाहौर में खेले गए इस मैच में जबरदस्त ड्रामा हुआ. जब पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के टारगेट का पीछा कर रही थी और पाकिस्तान के 9 विकेट 154 रन पर गिर गए थे. ऐसा लगा कि यहां से इंग्लैंड बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लेगा, लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे शादाब खान ने हारिस रऊफ (नाबाद 7) के साथ 10वें विकेट के लिए 80 गेंदों में 89 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई. शादाब 96 गेंदों में 5 छक्कों और 13 चौकों के साथ 113 रन बनाकर नाबाद रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

शादाब खान के एक फैसले ने पलट दिया मैच का फैसला

लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब मैच लगभग खत्म हो गया था और इंग्लैंड ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था. हुआ ये था कि इंग्लैंड गेंदबाज एटकिंसन की एक गेंद  यॉर्कर फेंकी, जो लेग स्टंप की तरफ जा रही थई. उसपर  शादाब थोड़ा फ्लिक करने से चूक गए और गेंद सीधे  पैड पर जा लगी. जोरदार अपील हुई, और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी. यहां इंग्लैंड की टीम यह मैच जीतने में सफल हो गई थी. शादाब अंपायर का इशारा पाकर पवेलियन जा रहे थे, इंग्लैंड के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाकर जश्न मना रहे थे. सभी ने मान लिया था कि मैच खत्म हो गया लेकिन 97 रन पर आउट होने से शादाब काफी निराश दिखे,  चूंकि यह आखिरी विकेट था, इसलिए उन्होंने रिव्यू ले लिया. 

DRS के फैसले ने बदल दिया मैच 

तभी एक नया मोड़ आ गया, टीवी पर देखा गया कि अल्ट्रा-एज में गेंद के बल्ले के पास से गुजरते समय एक स्पाइक दिखा, जिसका मतलब था कि शादाब आउट होने से बच गए. रिव्यू ने उन्हें बचा लिया, और लाहौर में तनाव और भी बढ़ गया.  कुछ ही पलों की निराशा पाकिस्तान के लिए खुशी में पूरी तरह बदल गई. आखिर में पाकिस्तान  की टीम यह मैच जीतने में सफल रही. शादाब ने एक ऐतिहासिक शतक लगाया, हालांकि इंग्लैंड की टीम अंपायर के फैसले से नाराज थी.

इंग्लैंड ने उठाए सवाल

इंग्लैंड का मानना था कि बैट और गेंद के बीच दूरी थी और उनकी सोच थी कि अल्ट्रा एज में गड़बड़ी हो सकती है. इंग्लैंड ने तकनीक पर सवाल किए लेकिन किस्मत पाकिस्तान के साथ थी. शादाब ने एक यादगार पारी खेलकर पाकिस्तान को रोमांचक मैच जीता दिया. फैन्स हैरान था. क्रिकेट का रोमांच  लाहौर में चरम पर था.

मैच में इंग्लैंड ने 241 रन बनाए जिसके बाद पाकिस्तान ने 47.1 ओवर में 243 रन बनाकर मैच को जीत लिया. शादाब खान ने पाकिस्तान की ओर से 96 गेंद पर 113 रन की नाबाद पारी खेली, शादाब ने 13 चौके और 5 छक्के लगाए. शादाब खान को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

यह भी पढ़ें | कोहली-बुमराह OUT, शमी IN, धोनी कप्तान, धवन- विजय ओपनर, तेंदुलकर नंबर 3, रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट-11

यह भी पढ़ें | AAj KE MATCH: भारत-A के मैच के साथ शुरू होगा एक्शन, रणजी ट्रॉफी में होंगे कई मुकाबले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shadab Khan, Pakistan, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com