आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सीएम जगन मोहन रेड्डी के कजिन को एक निर्माण कंपनी को कथित तौर पर धमकी देने और इलाके में सड़क निर्माण कार्यों की अनुमति देने के बदले पैसे की मांग करने के आरोप में सोमवार को कडप्पा जिले में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.खबरों के मुताबिक, वाईएस कोंडा रेड्डी को कथित तौर पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को धमकाने और वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कडप्पा पुलिस ने ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के इस नेता की गिरफ्तारी की है. उन पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से रिश्वत लेने का आरोप है. मामले में वायएसआर कांग्रेस प्रमुख और राज्य के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने ही मंगलवार को जांच के आदेश दिए थे.
निर्माण कंपनी कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता की है और यह कडप्पा जिले में मुख्यमंत्री के पुलिवेंदुला निर्वाचन क्षेत्र की वेम्पल्ली-रायचोटी सड़क के पुनर्निर्माण में लगी हुई है.रिश्तेदार द्वारा कंपनी को धमकाये जाने की शिकायत मिलने के बाद जगन ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद चक्रयापेट पुलिस ने आरोपी कोंडा रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.वाईएसआर कांग्रेस के स्थानीय नेता कोंडा रेड्डी के कॉल डेटा से पता चला कि उसने हाल के दिनों में निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों को कई बार फोन किए थे. (भाषा से भी इनपुट)
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं