पसमांदा मुसलमानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बढ़ती सक्रियता के बीच समाजवादी पार्टी (SP) के नेता एवं विधायक इकबाल महमूद ने कहा है कि BJP कभी मुसलमानों की नहीं हो सकती और वह चाहे जितनी कोशिश कर ले, मगर मुस्लिम समाज उसे वोट नहीं देगा. संभल से SP विधायक इकबाल महमूद ने लखनऊ में हुए BJP के पसमांदा मुस्लिम सम्मेलन के बारे में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि मुसलमानों की सबसे बड़ी कट्टर विरोधी पार्टी और कोई नहीं, बल्कि BJP है तथा "जो भी सच्चा मुसलमान होगा, वह BJP को वोट नहीं देगा..."
उन्होंने आरोप लगाया कि BJP और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुस्लिम-विरोधी संगठन हैं और वे कभी मुसलमानों के नहीं हो सकते. उन्होंने कहा, "जो लोग महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की पूजा करते हैं, उन पर मुसलमान कभी भरोसा नहीं कर सकते..."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इकबाल महमूद ने तेलंगाना के मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पर भी BJP की 'बी टीम' होने का आरोप लगाया. इसके अलावा, SP विधायक ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती पर CBI और ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों से डरने का आरोप लगाया और कहा, "वह (मायावती) इसीलिए BJP के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलतीं..." इकबाल महमूद ने दावा किया, "समाजवादी पार्टी एकमात्र पार्टी है, जो BJP के खिलाफ लड़ रही है..."
SP विधायक का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब सत्तारूढ़ BJP आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मुस्लिम समाज के पसमांदा (पिछड़े) तबके को रिझाने की कोशिश कर रही है.
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा तथा कुछ पसमांदा मुस्लिम संगठनों द्वारा लखनऊ में पिछले दिनों पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन आयोजित किए गए. इनमें से एक सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पसमांदा मुसलमानों का आह्वान करते हुए कहा था कि उनके वोट लेकर SP, बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस कई बार सत्ता में आईं, लेकिन उन्होंने उन्हें उनका हक नहीं दिया.
उन्होंने कहा था कि पसमांदा मुसलमान एक बार BJP पर विश्वास करके देखें. उन्होंने कहा था कि अगर वे एक कदम आगे बढ़ाएंगे, तो BJP उन्हें लेकर 10 कदम आगे चलेगी.
मौर्य ने यह भी कहा था कि BJP आने वाले समय में नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत स्तर तक पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन आयोजित कराएगी.
--- ये भी पढ़ें ---
* प्रमोद का ब्लॉग : PM के केदारनाथ-बद्रीनाथ दौरे का क्या है हिमाचल चुनाव से कनेक्शन?
* BJP ने हिमाचल चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट
* हिमाचल में 74% मौजूदा MLA करोड़पति, 19 पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
VIDEO: हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत लेकर सत्ता में लौटेगी BJP: अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं