विज्ञापन

शिखर धवन- मुरली विजय ओपनर, नंबर 4 तेंदुलकर, धोनी कप्तान, कोहली बाहर, अजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट-XI

अजिंक्य रहाणे भारत की ऑल टाइम टेस्ट 11 का ऐलान किया है जिसमें चौंकाते हुए बुमराह और कोहली को जगह नहीं दी है. जिसने फैन्स को हिला कर रख दिया है.

शिखर धवन- मुरली विजय ओपनर, नंबर 4 तेंदुलकर, धोनी कप्तान, कोहली बाहर,  अजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट-XI
रहाणे ने चौंकाया, टेस्ट 11 में कोहली का नाम नहीं (अजिंक्य रहाणे की ऑल-टाइम भारत टेस्ट XI)
NDTV

टेस्ट क्रिकेट में भारत के बेहतरीन बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने अपनी पसंद के ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसे उन्होंने बेस्ट टेस्ट प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया है. सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए राहणे ने भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन का चुनाव किया है. रहाणे ने ओपनर के तौर पर शिखर धवन और मुरली विजय का चुनाव किया है, नंबर 3 पर रहाणे की पसंद राहुल द्रविड़ बने हैं. इसके बाद नंबर 4 पर रहाणे ने सचिन तेंदुलकर को रखा है. इसके अलावा नंबर 5 पर रहाणे ने खुद का नाम लिया है. इसके बाद भारतीय पूर्व दिग्गज ने धोनी को विकेटकीपर औऱ कप्तान के तौर पर इस खास टीम में जगह दी है. 

रहाणे की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन में ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा अपनी जगह बना पाने में सफल हो गए हैं. वहीं, ऑल टाइम टेस्ट इलेवन में रहाणे ने केनल एक स्पिनर को जगह दी है. रहाणे ने अश्विन को बतौर स्पिनर चुनाव किया है. इसके बाद तेज गेंदबाजी के लिए रहाणे ने भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा को भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन में जगह दी है. 

हालांकि रहाणे की ओर से इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को जगह नहीं है जो अब चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर रहाणे के इस ऑल टाइम टेस्ट इलेवन को लेकर बातें शुरू हो गई है. बता दें कि कोहली भारत के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने पिछले साल ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. 

अजिंक्य रहाणे की भारत की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन

मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा

यह भी पढ़ें | ईशान किशन फिर हुए बाहर तो नंबर-3 पर कौन? वैभव या सैमसन, गंभीर के सामने बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा संकट

यह भी पढ़ें | नंबर 1 कोहली, टॉप 10 में तिलक वर्मा की एंट्री, T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारत के 10 बैटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, Virat Kohli, Gautam Gambhir, Sunil Gavaskar, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com