हिमाचल इलेक्शन वॉच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का चुनावी साक्षरता अभियान 1500 ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में 50,000 से अधिक घरों तक पहुंचेगा. हिमाचल इलेक्शन वॉच और एडीआर ने 68 मौजूदा विधायकों की आपराधिक , शिक्षा, लिंग और वित्तीय पृष्ठभूमि की रिपोर्ट जारी की है. 14वीं विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर ये चुनावी साक्षरता अभियान चल रहा है.
महीने भर चलने वाले इस अभियान के दौरान 1500 से अधिक ग्राम पंचायतों तक पहुंच करने के लिए जन संवाद का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें मतदान का बहिष्कार न करने के लिए प्रेरित करना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'सबसे ज्यादा कंडोम कौन यूज कर रहा?' : मुस्लिम आबादी को लेकर RSS प्रमुख पर ओवैसी का निशाना
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, केंद्रीय और राज्य चुनाव स्तर पर राजनीतिक दलों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपनी वेबसाइट पर लंबित आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों के बारे में विस्तृत जानकारी अपलोड करें, जिसमें अपराधों की प्रकृति, संबंधित विवरण जैसे कि आरोप तय किए गए हैं, संबंधित कोर्ट, केस नंबर आदि जानकारी हो. सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को ऐसे उम्मीदवारों के चयन के 72 घंटों के भीतर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को नामित करने के लिए कारणों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित अपनी वेबसाइट पर सूचीबद्ध करने का भी निर्देश दिया है. यह जानकारी : एक स्थानीय समाचार पत्र और एक राष्ट्रीय समाचार पत्र; फेसबुक, ट्विटर सहित राजनीतिक दल के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रकाशित की जाएगी.
हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच और एडीआर ने हिमाचल प्रदेश 2017 के विधानसभा चुनावों में सभी 68 मौजूदा विधायकों के स्वघोषित हलफनामों का विश्लेषण किया है. जिसके अनुसार
• आपराधिक मामलों वाले 19 (28%) विधायक हैं.
• गंभीर आपराधिक मामलों वाले 8 (12%) विधायक हैं.
• 50 (74%) करोड़पति विधायक हैं.
• विधायकों की औसत संपत्ति 8.45 करोड़ रु है.
Video : रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम के सत्संग में शामिल हुए हरियाणा बीजेपी के कई नेता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं