भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को छह उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी. पार्टी ने इससे पहले 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. भाजपा की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बडसर से माया शर्मा, हरोली से प्रोफेसर रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी पार्टी के उम्मीदवार होंगे. इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी.
भाजपा की दूसरी सूची में जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें से अधिकांश पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी. ज्वालामुखी सीट पर पिछले चुनाव में रमेश धवाला ने जीत दर्ज की थी. पार्टी ने इस बार उनकी सीट बदल दी है. उन्हें देहरा से उम्मीदवार बनाया गया है. देहरा से पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले रविंद्र सिंह रवि को इस बार भाजपा ने ज्वालामुखी से चुनाव मैदान में उतारा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें-मध्य प्रदेश : पटाखों के गोदाम में विस्फोट से गिरा मकान, 2 बच्चों समेत 4 की मौत
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में 19 नये चेहरे शामिल थे. पार्टी ने एक मंत्री सहित 11 विधायकों का टिकट काट दिया था जबकि दो मंत्रियों की सीटों में बदलाव किया.
पहली सूची में भाजपा ने पांच महिलाओं को टिकट दिया था जबकि दूसर सूची में एक महिला को उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रकार भाजपा ने कुल 68 सीटों में से छह पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी.
राज्य विधानसभा में, भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है. राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है. आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है. चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है.
Video : कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं