विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2019

अरुण जेटली के अंतिम संस्कार की भीड़ में चोरों ने उठाया फायदा, बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के चुराए फोन

चोर अक्सर चोरी करने के लिए ऐसे ही भीड़-भाड़ वाले इलाके खोजते हैं.

Also Read in
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार की भीड़ में चोरों ने उठाया फायदा, बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के चुराए फोन
भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो.
  • बाबुल सुप्रियो समेत 11 लोगों के फोन हुए चोरी
  • पतंजलि प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने की शिकायत
  • कश्मीरी गेट थाने के पुलिसकर्मियों ने कहा- नहीं मिली शिकायत
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर आई है. यहां बीते शनिवार को निगम बोध घाट पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो सहित कम से कम 11 व्यक्तियों के फोन चोरी हो गए हैं. यह बात सोमवार को पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने कही. तिजारावाला ने ट्वीट करके शिकायत की है कि रविवार शाम उनका और सुप्रियो सहित 10 अन्य व्यक्तियों का मोबाइल फोन की चोरी हो गया. 

जल्द ही सिम कार्ड व आईएमईआई नंबर बदलने के बावजूद लग जाएगा चोरी के मोबाइल का पता

हालांकि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में एक शिकायत दर्ज कर ली गई है लेकिन कश्मीरी गेट पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. 

दिल्ली से चोरी के फोन नेपाल भेजने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, सात गिरफ्तार

चोर अक्सर चोरी करने के लिए ऐसे ही भीड़-भाड़ वाले इलाके खोजते हैं.  पिछले महीने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद और सूफी गायक हंसराज हंस का एक शोभा यात्रा के दौरान फोन चोरी हो गया था.  इसके अलावा  बीते सप्ताह मंडी हाउस के पास झपटमारों ने महाधिवक्ता की पत्नी का मोबाइल छीन लिया था. वहीं रविवार को झपटमार बाइकसवार चोरों ने   पूर्व पार्षद और वर्तमान में भाजपा की शाहदरा जिला इकाई के उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की पत्नी का मोबाइल छीन लिया.  (इनपुट-भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Babul Supriyo, Mobile Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com