विज्ञापन

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर नया अपडेट, दिसंबर में खुलेगा यह बड़ा हिस्सा, 139KM दूरी होगी कम

Delhi-Katra Expressway Update: दिल्ली से माता वैष्णो देवी की यात्रा अब और आसान होने वाली है. क्योंकि दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे पर बने पठानकोट से दयालाचक के बीच का खंड खुलने वाला है. जिससे समय की भारी बचत होगी.

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर नया अपडेट, दिसंबर में खुलेगा यह बड़ा हिस्सा, 139KM दूरी होगी कम
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर जल्द शुरू होगा पठानकोट-दयालाचक खंड
  • दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर नई जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी है.
  • हाईवे पर पठानकोट-दयालाचक खंड दिसंबर 2026 तक पूरी तरह खुल जाएगा.
  • समय में 25 से 30 मिनट की बचत होगी और पंजाब जम्मू की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. हाईवे के बीच में बना 40 किलोमीटर लंबा पठानकोट-दयालाचक खंड का काम अब आखिरी चरण में है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के मुताबिक दिसंबर 2026 के आखिरी में यह खंड खुल जाएगा. जिससे यात्रियों के समय में और ज्यादा बचत होगी. 670 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे में यह खंड अहम माना जा रहा है. दिल्ली और अमृतसर से माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सबसे ज्यादा उपयोगी होगा. क्योंकि इस खंड के खुलने से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी, बल्कि समय में भी 20 से 25 मिनट की सीधी बचत होना शुरू होगी. ऐसे में अब दिल्ली से कटरा की यात्रा करने वाले लोगों का सफर आने वाले साल में और आसान हो जाएगा. 

पठानकोट-दयालाचक खंड का फायदा 

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के बीच पठानकोट से दयालाचक खंड खुलने के बाद दोनों के बीच का सफर महज 30 मिनट में पूरा हो जाएगा. अभी यह खंड शुरू नहीं होने की वजह से यात्रा में 50 से 70 मिनट तक का समय लग जाता है. भारी वाहनों को ज्यादा दिक्कत होती है, जिसकी वजह से पठानकोट से दयालाचक के बीच लखनपुर टोल प्लाजा कई बार लंबा जाम भी लग जाता है. लेकिन इस खंड के शुरू होने से यह एक्सप्रेसवे इस मार्ग को बाईपास कर देगा, जिससे समय के साथ-साथ यात्रियों को हाईस्पीड यात्रा का आनंद मिलेगा. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इससे सफर और आसान हो जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

भारतमाला परियोजना का हिस्सा

दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के तहत तैयार किया जा रहा है. 670 से 680 किलोमीटर लंबा यह हाईवे पूरी तरह से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड कॉरिडोर है. जो दिल्ली, हरियाणा से होते हुए पहले पंजाब से होते हुए जम्मू-कश्मीर के कटरा तक जाएगा. ऐसे में यह प्रोजेक्ट न केवल एक हाईवे हैं, बल्कि यह 4 बड़े राज्यों को भी आपस में जोड़ रहा है. 

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का रूट 

  • दिल्ली
  • जसौर खेरी, खरखौदा, गोहाना, जींद, कैथल (हरियाणा)
  • पटियाला, संगरूर, मलेरकोटला, नकोदर, गुरदासपुर (पंजाब)
  • लखनपुर, कठुआ, सांबा, जम्मू, कटरा (जम्मू-कश्मीर) 
Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली से कटरा 6 घंटे में पहुंचेंगे

इस हाईवे की वजह से दिल्ली से कटरा की यात्रा महज 6 घंटे में होने वाली है. फिलहाल दिल्ली से कटरा जाने में 727 किलोमीटर की कुल दूरी पड़ती है. लेकिन यह एक्सप्रेसवे इस दूरी को 588 किलोमीटर ही रहने देगा, यानि दोनों राज्यों की दूरी में कुल 139 किलोमीटर की कमी आएगी. अभी दिल्ली से कटरा तक जाने में 14 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद यह सफर महज 6 घंटे में पूरा हो जाएगा. जबकि दिल्ली से अमृतसर का यात्रा भी महज 4 घंटे में पूरी हो जाएगी. इसलिए भारतमाला परियोजना का यह हिस्सा भारत का अहम प्रोजेक्ट है. 

2028 तक पूरी तरह खोलने की योजना 

भारत सरकार ने 2028 तक दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से खोलने की योजना बनाई है. जम्मू-कश्मीर वाले 143 किलोमीटर लंबे हिस्से को अगस्त 2027 खोल देने का लक्ष्य तय किया गया है. जबकि 670 किलोमीटर के कॉरिडोर को चरणों में पूरा करते हुए मार्च 2028 तक संचालित किया जा सकता है. फिलहाल एक्सप्रेसवे 4-लेन का बनाया जा रहा है, लेकिन भविष्य में इसे 8-लेन तक चौड़ा करने की योजना है. पठानकोट-दयालाचक खंड खोलने से बड़ा फायदा होने वाला है. 

ये भी पढे़ंः प्रयागराज में 60 KM के दो मेट्रो कॉरिडोर का प्रस्ताव, बमरौली से झूंसी तक चलेगी हेवी मेट्रो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Katra Expressway, Delhi Amritsar Expressway, Delhi Amritsar Katra Expressway, Delhi To Amritsar Expressway, Delhi-Amritsar-Katra Highway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com