उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला सिपाही की उसके पति द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है. जानकारी है कि बात दोनों के बीच झगड़े से शुरू हुई थी, जो मार-पीट तक पहुंच गई थी. महिला सिपाही का पति सरेआम सड़क के किनारे उसे पीट रहा था, जहां कुछ लोगों ने इसे रिकॉर्ड कर लिया.
दरअसल, बदायूं में एक बावर्दी महिला सिपाही को उसके पति के पीटने का वीडियो सामने आया था. जानकारी है कि महिला बाजार गई थी, जहां किसी बात पर उसकी अपने पति से कहा-सुनी हो गई. झगड़ा बढ़ गया जिसके बाद उसका पति उसे पीटने लगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दोनों बाइक से थे और सड़क किनारे रुककर पति महिला को पीट रहा था. तभी वहां कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. मौके पर कुछ और लोग जमा हो गए और सवाल-जवाब करने लगे. दोनों ने वीडियो बनाने का विरोध किया और महिला ने बताया कि वो उसका पति है. महिला जोर-जोर से अपने पति पर चिल्लाती है और लोगों से कहती है कि उसका पति उसे मार रहा है.
यह भी पढ़ें: इंसान बना हैवान : UP के हमीरपुर में किराया न देने पर महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को ज्यादा चोट लगी है और वो रो रही है. उसका पति उसे बाइक पर बिठाने की कोशिश कर रहा है और आस-पास खड़े लोगों से बहस कर रहा है. वीडियो में कुछ लोग महिला की मदद के लिए जमा होते और पुलिस को बुलाते हुए दिख रहे हैं.
बदायूं के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर उसके पति खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है.
Video: जबलपुर में स्कूटी सवार युवती के रिश्तेदारों ने ऑटो ड्राइवर को पीटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं