उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-18 में एक कार ड्राइवर का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक कार के बोनट पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि ड्राइवर कार को दौड़ाता नजर आ रहा है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है. मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 का बताया जा रहा है.
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं. पुलिस यह पता लगाने का कोशिश कर रही है कि युवक कार के बोनट पर किन परिस्थितियों में लटका और चालक उसे बोनट पर लटकाकर गाड़ी क्यों दौड़ा रहा था.
वायरल वीडियो की जांच करने के साथ ही पुलिस कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है. घटना के पीछे क्या विवाद या वजह थी, इसकी भी पड़ताल की जा रही है.
फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. कार ड्राइवर और युवक के बीच क्या हुआ था और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी.
यह भी पढ़ें | Exclusive: बदहवास दौड़ते लोग, बिलखते बच्चे... कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ का वीडियो आया सामने
यह भी पढ़ें | बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के अंदर घुसी तेज रफ्तार कार, 7 लोगों को कुचला; 3 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं