विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2020

UP: बदायूं में महिला सिपाही के पति ने सरेराह की उसकी पिटाई, पत्नी ने दर्ज कराया केस

बदायूं में एक बावर्दी महिला सिपाही को उसके पति के पीटने का वीडियो सामने आया था. जानकारी है कि महिला बाजार गई थी, जहां किसी बात पर उसकी अपने पति से कहा-सुनी हो गई. झगड़ा बढ़ गया जिसके बाद उसका पति उसे पीटने लगा.

UP: बदायूं में महिला सिपाही के पति ने सरेराह की उसकी पिटाई, पत्नी ने दर्ज कराया केस
महिला सिपाही की कथित रूप से उसके पति से कहा-सुनी हो गई थी.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला सिपाही की उसके पति द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है. जानकारी है कि बात दोनों के बीच झगड़े से शुरू हुई थी, जो मार-पीट तक पहुंच गई थी. महिला सिपाही का पति सरेआम सड़क के किनारे उसे पीट रहा था, जहां कुछ लोगों ने इसे रिकॉर्ड कर लिया.

दरअसल, बदायूं में एक बावर्दी महिला सिपाही को उसके पति के पीटने का वीडियो सामने आया था. जानकारी है कि महिला बाजार गई थी, जहां किसी बात पर उसकी अपने पति से कहा-सुनी हो गई. झगड़ा बढ़ गया जिसके बाद उसका पति उसे पीटने लगा.

दोनों बाइक से थे और सड़क किनारे रुककर पति महिला को पीट रहा था. तभी वहां कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया. मौके पर कुछ और लोग जमा हो गए और सवाल-जवाब करने लगे. दोनों ने वीडियो बनाने का विरोध किया और महिला ने बताया कि वो उसका पति है. महिला जोर-जोर से अपने पति पर चिल्लाती है और लोगों से कहती है कि उसका पति उसे मार रहा है.

यह भी पढ़ें: इंसान बना हैवान : UP के हमीरपुर में किराया न देने पर महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

 एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को ज्यादा चोट लगी है और वो रो रही है. उसका पति उसे बाइक पर बिठाने की कोशिश कर रहा है और आस-पास खड़े लोगों से बहस कर रहा है. वीडियो में कुछ लोग महिला की मदद के लिए जमा होते और पुलिस को बुलाते हुए दिख रहे हैं.

बदायूं के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर उसके पति खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

Video: जबलपुर में स्कूटी सवार युवती के रिश्तेदारों ने ऑटो ड्राइवर को पीटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Constable Beaten, Woman Constable In UP Police, Uttar Pradesh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com