उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और उनकी पार्टी को इलेक्शन से एक महीने पहले बड़ा झटका लगा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता इमरान मसूद (Imran Masood) ने कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी में जाने का औपचारिक ऐलान किया. इमरान मसूद ने मंत्रणा के लिए आज अपने समर्थकों की बैठक बुलाई थी, जिसके बाद उन्होंने यह ऐलान किया.
इमरान मसूद लंबे वक्त से इस बात का संकेत दे रहे थे कि वे सपा जाएंगे. इनका साफ़ मानना है कि उत्तर प्रदेश में सीधी लड़ाई बीजेपी और सपा के बीच है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इमरान मसूद 2007 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय जीते थे. 2012 का विधानसभा उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और हार गए. साल 2013 में मसूद सपा में शामिल हो गए थे. अगले साल उन्होंने कांग्रेस में वापसी की और सहारनपुर से 2014 तथा 2019 लोकसभा चुनाव लड़ा. दोनों चुनाव मसूद हार गए.
पश्चिमी UP के कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सपा जाने का औपचारिक ऐलान किया। इन्होंने मंत्रणा के लिए अपने समर्थकों की आज बैठक बुलायी थी। हालाँकि कि वे लंबे वक्त से इस बात का संकेत दे रहे थे कि वे सपा जाएँगे। ये साफ़ तौर पर कहते रहे हैं कि UP चुनाव की सीधी लड़ाई BJP और SP के बीच है। pic.twitter.com/6LNL0fgwd1
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) January 10, 2022
हालांकि, सहारनपुर में मसूद के पास समर्थकों का एक बड़ा समूह है, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय से, जिनकी आबादी 42 प्रतिशत है.
READ ALSO: 'ये इलेक्शन अब 80% बनाम 20% के बीच : UP चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने छेड़ा नया राग
साल 2014 में मसूद को एक चुनाव अभियान के दौरान कथित रूप से नफरत भरे भाषण के लिए गिरफ्तार किया गया था और जेल में डाल दिया गया था. तब उन्होंने कथित तौर पर "नरेंद्र मोदी को टुकड़े-टुकड़े करने" की धमकी दी थी. बाद में उन्होंने NDTV को बताया कि उन्होंने कभी भी मोदी को जान से मारने की धमकी नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि "मेरा मतलब था कि मैं उन्हें सबक सिखाऊंगा."
READ ALSO: 'लड्डू और BJP का वेलकम' : क्यों वायरल हो रही पुलिस अफसर असीम अरुण की तस्वीर
इमरान मसूद सहारनपुर से कांग्रेस से पांच बार के लोकसभा सांसद रहे राशिद मसूद के भतीजे हैं. राशिद मसूद की 2020 में मौत हो गई थी.
वीडियो: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, यूपी में सात चरणों में मतदान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं