विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2022

चुनावी राज्यों के 41 फीसदी लोग राजनीतिक रैलियों पर पाबंदी लगाने के पक्ष में : सर्वेक्षण

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के 31 फीसदी लोगों ने चुनाव स्थगित किए जाने की वकालत की

चुनावी राज्यों के 41 फीसदी लोग राजनीतिक रैलियों पर पाबंदी लगाने के पक्ष में : सर्वेक्षण
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने के एक दिन बाद एक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि 41 फीसदी लोग सभी राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध का समर्थन करते हैं. चुनाव आयोग की ओर से पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 31 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनाव स्थगित किए जाने की वकालत की.

आयोग ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण शनिवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पांच राज्यों में रैलियों, रोडशो और नुक्कड़ सभाओं पर 15 जनवरी तक रोक लगा दी और कड़े सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए.

डिजिटल मंच ‘लोकलसर्किल्स' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 24 फीसदी लोगों ने कहा कि सभी राजनीतिक रैलियों में भले ही कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन कराया जाए, लेकिन उन्हें जारी रखा जाए. सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले चार फीसदी लोगों ने कहा कि चुनावों के कारण कोविड के फैलने का खतरा कम है इसलिए किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है.

सर्वेक्षण में देश के 309 जिलों के 11,000 लोगों ने हिस्सा लिया जिनमें 4172 व्यक्ति उन पांच राज्यों के थे जहां चुनाव होने वाले हैं. यह जानकारी मंच ने एक बयान जारी कर दी. सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वालों में 68 फीसदी पुरुष और 32 फीसदी महिलाएं थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Elections 2022, Electoral States, Political Rallies Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com