दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक गर्भवती विदेशी महिला (Pregnant foreign woman murdered) और उसके एक साल के बेटे की खून से सनी लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि कालकाजी इलाके में किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) की महिला और उसके बच्चे की उसके दोस्त के घर पर हत्या की गई. पुलिस का कहना है कि 28 साल की मिस्कल झुमबेइवा (Myskal Zhumabaeva) और उसके बेटे मानस की खून से लथपथ लाशें पाई गईं. उनके सीने और शरीर के अन्य अंगों पर गहरे घाव थे. मिस्कल पांच महीने की गर्भवती थी.
दिल्ली के मुंडका इलाके में मां की गोली मारकर हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार
वो हाउसवाइफ थी और अपने पति विनय चौहान के साथ ग्रेटर कैलाश इलाके में रहती थी. दोनों की करीब दो साल पहले शादी हुई थी. उनका बेटा मानस 13 माह का था. विनय चौहान गेस्ट हाउस का संचालन करता है. जब ये घटना हुई तो महिला और उसका बच्चा उसके दोस्त के घर पर थे. उसके पति विनय चौहान ने पीसीआर कॉल (PCR call) करके पुलिस को बुलाया. पुलिस के मुताबिक, विनय का कहना है कि महिला के दोस्त के घर से ही उसे घटना की जानकारी मिली. पुलिस का कहना है कि वारदात में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है औऱ दोषियों को पकड़ने के लिए तमाम पहलुओं से जांच की जा रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
साउथईस्ट दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (Deputy Commissioner of Police Southeast) आरपी मीणा ने कहा कि हमें बेड पर महिला और उसके बच्चे की खून से सनीं लाशें मिलीं. क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर मुआयना कर तमाम साक्ष्य और फिंगरप्रिंट इकट्ठा किए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का सोमवार रात को उसके पति के साथ अस्पताल जाने को लेकर झगड़ा हुआ था. उसने प्रेग्नेंसी को लेकर पेट दर्द की शिकायत की थी और अस्पताल जाना चाहती थी. कहासुनी के बाद विनय चौहान उसे ग्रेटर कैलाश स्थित घर पर छोड़कर अपने दोस्त वाहिद से मिलने चला गया.
उसी रात को मिस्कल ने अपनी दोस्त मातुलबा को फोन किया, जो उसे एक अन्य दोस्त अवनीश के साथ अस्पताल ले गई. मातुलबा उज्बेकिस्तान की रहने वाली है. मातुलबा उसे वहां से कालकाजी स्थित अपने घर ले गई, जहां मंगलवार सुबह दोनों की लाशें पाई गईं. पुलिस का कहना है कि उनके कुछ अन्य दोस्त उसी रात फ्लैट में आए थे.
महिला की मौत से पहले उसी रात को अपने पति से बात भी हुई थी, जहां उसने अपने दोस्त के घर ठहरने की जानकारी भी दी थी. पुलिस का कहना है कि घर के अंदर कोई सीसीटीवी कैमरा ( CCTV camera) नहीं लगा है. फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी में भी किसी बाहरी को प्रवेश करते नहीं देखा गया. पुलिस ने किसी बाहरी व्यक्ति के घटना में शामिल होने से इनकार किया है, लेकिन सभी कोणों से घटना की जांच में जुटी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं