देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में अप्रैल-मई की तुलना में तो काफी कमी आई है लेकिन, अब भी रोजाना 40 हजार से ज्यादा केस देशभर में रिपोर्ट हो रहे हैं. महाराष्ट्र, केरल समेत कुछ राज्यों में मामले बढ़ने से चिंताएं बढ़ गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में 41,831 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 541 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है.
भारत में अब तक कुल 3,08,20,521 लोग वैश्विक महामारी से उबरने में कामयाब रहे हैं जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 39,258 मरीज संक्रमण मुक्त यानी ठीक हुए हैं. फिलहाल, रिकवरी रेट 97.36 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आज फिर कम रही, जिसके चलते एक्टिव केस बढ़ गए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
देश में वर्तमान में एक्टिव केस 4,10,952 हैं यानी 4 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों का कोरोना का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.30 प्रतिशत बैठता है. साप्ताहिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे 2.42 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.34 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
टीकाकरण अभियान पर गौर किया जाए तो देश में अब तक लोगों को वैक्सीन की 47.02 करोड़ खुराक दी गईं. जिसमें पिछले 24 घंटे में दिए गए 60,15,842 डोज भी शामिल हैं. भारत में कोरोना टेस्ट का आंकड़ा बढ़कर 46.82 करोड़ पहुंच गया है.
वीडियो: सरकार का दावा, अगस्त से देश में हर रोज 90 लाख टीके लग सकेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं