भाग दौड़ भरी जिंदगी, अलग-अलग तरह की जिम्मेदारियों, हर क्षेत्र में बढ़ता कॉम्पिटिशन और करियर बनाने की होड़ में हम सभी अपनी मानसिक शांति से दूर होते जा रहे हैं, वहीं मानसिक स्वास्थ्य को लगातार इग्नोर कर रहे हैं. शरीर के बीमार पड़ने पर हम झट से कोई गोली खा लेते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य के मामले में हमेशा ऐसा नहीं होता. हमें अपने रोजमर्रा के कामकाज के बीच से अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए समय निकालने की जरूरत है. बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक मलाइका अरोड़ा का भी यही मानना है कि हम अपनी जीवनशैली में बदलाव और योग के जरिए अपने मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रख सकते हैं.
यहां पोस्ट लिस्टः
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस योग से दूर होगा तनाव-
अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा कि ‘अपने मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 30 सेकंड दें, अपने दिमाग और शरीर को आराम देने के लिए 30 सेकंड दें'. मलाइका इस वीडियो में मेंटल हेल्थ की देखभाल के लिए एक योगासन बता रही हैं. वे वीडियो में पामिंग पोज़ का अभ्यास करती दिखती है, जो मेंटल हेल्थ के लिए एक बेहतरीन अभ्यास है.
कैसे करें पामिंग पोज़ (palming pose)
- सबसे पहले जमीन पर दोनों पैरों को मोड़ कर आराम से बैठ जाएं
- अब अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और आपस में रगड़ें.
- हाथों को आपस में रगड़ने से गर्माहट पैदा होती है.
- अब दोनों हाथों को दोनों आंखों पर रख दें. इस मुद्रा में आंखें बंद रखें.
- करीब 15 सेकंड बाद हाथों को आंखों पर से हटा दें और फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं. आप कुल पांच मिनट के लिए इस आसन को कर सकते हैं.
पामिंग पोज़ के फायदे-
मलाइका अरोड़ा बताती हैं कि इस अभ्यास को करने से तनाव दूर होता है और आप आराम महसूस करते हैं. आपकी हथेलियों में पैदा हुई गर्मी आंखों के आसपास की 6 मांसपेशियों को आराम देती है, इस क्षेत्र में रक्त के प्रवाह को बढ़ाती है और आंखों की थकान को कम कर सकती है.
मलाइका का कहना है कि भले ही आप व्यस्त रहते हों, लेकिन अपनी देखभाल के लिए सिर्फ 30 सेकंड का समय निकालें और इस आसन का अभ्यास करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं