Heart Health: देश और दुनिया में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं, जो चौंकाने वाले हैं. हार्ट अटैक किसी को भी लाचार और बेबस कर सकता है. ऐसे में अगर आप और आपके आस-पास के लोग पहले से ही फर्स्ट ऐड स्टेप्स के बारे में जानते हैं, तो आप एक जिंदगी बचा सकते हैं. दिल में खून की कमी के कारण अचानक दिल का दौरा पड़ सकता है. क्विक ट्रीटमेंट के जरिए दिल का दौरा पड़ने पर जान बचाई जा सकती है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि हार्ट अटैक आने पर पीड़ित को बचाने के लिए सबसे पहले क्या किया जाना चाहिए, साथ ही ये भी जान लें कि हार्ट अटैक के लक्षणों को कैसे पहचानना है.
सिरदर्द के लिए अचूक उपाय! दवाएं कम खाएं और इन 8 प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर पाएं सिरदर्द से छुटकारा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्ट अटैक के लक्षणों को पहचानें | Recognize The Symptoms Of Heart Attack
- सीने में दर्द और असहज महसूस होना
- कुछ मामलों में पहले से कुछ संकेत नजर आने लगते हैं, जैसे अपच या मतली, अत्यधिक थकान, सांस की तकलीफ, अस्वस्थ महसूस करना आदि.
हार्ट अटैक आने पर कैसे बचाएं मरीज की जान
- अगर आपके सामने किसी को हार्ट अटैक आता है तो आप बिना घबराए सबसे पहले मरीज को आरामदायक स्थिति में लाएं, इसके लिए आप मरीज को लिटाएं.
- अब मरीज को एस्प्रिन की टेबलेट चूसने के लिए दें, इससे खून के थक्के नहीं जमते. एस्पिरिन लेने से आपकी धमनियों के अंदर बनने वाले रक्त के थक्के को तोड़ने में मदद मिल सकती है, जो दिल के दौरे के दौरान धमनी में रक्त के प्रवाह को रोकता है. डॉक्टर भी इस दवा को निगलने के बजाय चबाने की सलाह देते हैं, ताकि यह आपके सिस्टम में तेजी से प्रवेश कर सके.
- यदि मरीज सांस नहीं ले रहा है या आपको नाड़ी नहीं मिल रही है, तो ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) शुरू करें. सुनिश्चित करें कि आप पहले इमरजेंसी मेडिकल हेल्प के लिए कॉल करें और फिर सीपीआर शुरू कर दें. केवल हैंड्स-ओनली सीपीआर के लिए आप व्यक्ति की छाती के केंद्र पर जोर से और तेजी से धक्का दें, एक मिनट में लगभग 100 से 120 कंप्रेशन, जब तक कि पैरामेडिक्स नहीं आ जाते.
- मरीज के मुंह में सांस भरे ताकि सांस की नली का ब्लॉकेज कम हो सके.
अगर आपके बच्चे का तेजी से बढ़ रहा है मोटापा तो हो जाएं अलर्ट, हो सकती है खतरे की घंटी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं