Overthinking: जीवन में हमेशा सोच-समझकर कर काम करना चाहिए, जिससे हमारे काम में स्थिरता आती है. लेकिन आप जरूरत से ज्यादा सोच लिया तो आपका काम भी खराब हो सकता है. कई लोगों को इसकी आदत (Habit) लग जाती है. कुछ लोग इतना सोच लेते हैं कि खुद परेशान हो जाते हैं. उनमें चिड़चिड़ापन भी साफ दिखने लगता है. खासकर वर्क फ्रॉम होम के बाद से ये समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है. इससे काम का बोझ बढ़ने लगता है और मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर बुरा असर पड़ता है. अगर आप चाहकर भी ओवर थिंकिंग पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो इन खास टिप्स को अपनाएं.
ओवरथिंकिंग को कैसे रोके? | How To Stop Overthinking
1) पसंद का काम करें
आप ऐसे कामों को कर सकते हैं, जिन्हें करने में आपको खुशी मिलती है साथ ही जिन कामों को करने में आपकी इंट्रस्ट हो, जैसे नई पेंटिंग बनाना, डांस करना या फिर आप किताबें भी पढ़ सकते हैं. ऐसा करने से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2) गहरी सांस लें
जब भी आप किसी भी समस्या से परेशान हों या फिर कोई चीज आपको परेशान करती हो तो आप गहरी सांस लें. इस तरह कुछ देर के लिए आप रिलैक्स फील करेंगी. गहरी सांस लेने से एक बार आपकी एनर्जी बूस्ट होती है और आप जो चीज सोच रही होती हैं, उससे बाहर आ जाते हैं.
3) मेडिटेशन करें
आप मेडिटेशन को अपनी डेली रूटीन में शुमार कर सकते हैं. इससे आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होगी. मेडिटेशन से शारीरिक और मानसिक स्तर पर मजबूती मिलती है और ओवर थिंकिंग जैसी समस्याएं खत्म हो जाती है.
सिरदर्द के लिए अचूक उपाय! दवाएं कम खाएं और इन 8 प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर पाएं सिरदर्द से छुटकारा
4) ऑटोमेटिक नेगेटिव थॉट्स को पहचानें
ऑटोमेटिक नेगेटिव थॉट्स (एएनटी) की पहचान कर अपने थॉट्स को नोट करें और पैटर्न समझने का प्रयास करें. जब भी आपके मन में कोई बुरा ख्याल आए, तब खुद को संभालें और खुद को मोटिवेट करते हुए कहें कि आप बेहतर कर रहे हैं. इससे आप ओवर थिंकिंग से बच सकेंगे.
5) सक्सेस को एंजॉय करें
आपने अभी तक जितना भी कुछ अचीव किया है, उसे डायरी में लिखें और खुद की प्रशंसा भी करें. चाहे वो छोटी हो या फिर बड़ी. इस तरह के उपाय से आप ओवर थिंकिग की आदत से छुटकारा पा सकते हैं. इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं