How To Detox Body In Winter: सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है. इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए अधिक पोषक तत्वों की जरूरत भी होती है. आमतौर पर लोग सर्दियों में अधिक तला भुना और मसालेदार खाना पसंद करते हैं. ऐसे में ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या होना आम बात है. ऐसे में बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी हो जाता है. इसके आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत है जो जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकाले और आपकी बॉडी को डिटॉक्सीफाई करें.
सर्दियों में बॉडी डिटॉक्स करने के लिए ये फूड्स | These Foods To Detox The Body In Winter
1) हल्दी चाय
हल्दी चाय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. साथ ही हल्दी एक शक्तिशाली लिवर क्लींजर है, ये लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर्दियों में आप भी मोजे पहनकर सोते हैं, तो जान लें उससे होने वाले गंभीर नुकसान
2) सलाद
तला हुआ खाना और मसालेदार खाने के बाद बॉडी डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है. ऐसे में आप अपनी डाइट में सलाद के तौर पर चुकंदर, खीरा, टमाटर, मूली और ब्रोकली को शामिल कर सकते हैं.
3) अनार और बीटरूट चुकंदर का जूस
अनार और चुकंदर दोनों ही अपने डिटॉक्सिफाइंग गुणों के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा, जूस में ताजा एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को और भी ज्यादा बूस्ट करता है.
घर में आसानी से मिलने वाले ये 5 फूड्स एसिड रिफ्लक्स से दिलाते हैं तुरंत छुटकारा
4) आंवला जूस
आंवला न केवल बड़ी मात्रा में विटामिन सी होता है, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी सहायता करता है और सर्दी और खांसी जैसे वायरल और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाता है.
5) भरपूर पानी पीएं
ऊपर बताई गई चीजों के साथ ही अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं. दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीएं, ये बॉडी डिटॉक्स करने के साथ ही इसे हाइड्रेटेड रखता है.
सर्दियों में अपना Uric Acid कैसे कम करें? खाने में करें इन चीजों से परहेज और घटाएं Gout रिस्क
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं