Pet Saaf Karne Ka Tarika: पेट की गंदगी यानी आंतों में जमा टॉक्सिन्स और मल, जो पाचन तंत्र को धीमा कर देते हैं और स्वास्थ्य पर असर डालते हैं. पेट हमारे पूरी बॉडी का ऊर्जा तंत्र है. अगर आप पेट की ठीक नहीं तो कुछ भी सही नहीं हो सकता है. आजकल के खानपान की वजह से अक्सर पेट साफ नहीं हो पाता, जिससे पूरा दिन पेट दर्द, पेट फूलना, अपच और गैस बनती है. ये दिक्कतें न सिर्फ पेट को प्रभावित करती हैं बल्कि हमारे कामकाज को भी इफेक्ट करती हैं. समय-समय पर पेट को साफ करना जरूरी होता है ताकि शरीर हल्का, ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करे. अगर आप भी कब्ज के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, पेट साफ कैसे करें जैसे सवाल से परेशान हैं, तो यहां आज हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं जो आंतों की सफाई करने में बड़ा कारगर है. इसे आप रात को सोने से पहले अपनाएं और सुबह इसका असर दिखें. तो चलिए जानते हैं पेट साफ करने के लिए आसान घरेलू उपाय.
रात को पानी में मिलाकर पीने वाली चीज: त्रिफला चूर्ण
त्रिफला आयुर्वेद में प्रसिद्ध एक औषधीय पाउडर है जिसमें तीन फल – आंवला, हरड़ और बहेड़ा होते हैं. यह प्राकृतिक डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: डायबिटीज रोगियों को ज्यादा भूख क्यों लगती है? ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए सुबह नाश्ते में खाएं ये
कैसे इस्तेमाल करें:
- एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाएं.
- अच्छी तरह हिलाकर रात को सोने से पहले पी लें.
- सुबह उठने पर पेट आसानी से साफ हो जाएगा और हल्कापन महसूस होगा.
पेट के लिए इस उपाय के फायदे:
- आंतों की सफाई: जमा हुई गंदगी और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं.
- पाचन में सुधार: भूख लगती है और खाना सही तरीके से हजम होता है.
- त्वचा चमकती है: टॉक्सिन्स निकलने से चेहरे पर निखार आता है.
- वेट कंट्रोल: मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है.
- कब्ज से राहत: नियमित सेवन से पेट में रुकावटें दूर होती हैं.
कुछ जरूरी सावधानियां:
इस उपाय को लगातार न करें – हफ्ते में 2–3 बार पर्याप्त होता है.
गर्भवती महिला या कोई गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसे अपनाएं.
सही मात्रा में ही त्रिफला का सेवन करें, ज्यादा मात्रा से डायरिया या पेट में जलन हो सकती है.
यह भी पढ़ें: खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए? लाइफस्टाइल कोच ने बताया शरीर में क्या होता है
कुछ अन्य उपाय:
अगर त्रिफला नहीं है, तो आप इन चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं:
- गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद: सुबह खाली पेट लेने से पाचन सुधरता है.
- मेथी दाना पानी: रात को भिगोकर सुबह छानकर पीने से पेट साफ होता है.
- इसबगोल की भूसी: हल्के कब्ज में असरदार है.
पेट की सफाई कोई कठिन काम नहीं है, बस थोड़ी सी जानकारी और सही समय पर सही उपाय अपनाना जरूरी है. अगर आप नियमित तौर पर ऐसा करते हैं, तो आप खुद महसूस करेंगे कि शरीर ज्यादा एनर्जेटिक, मन शांत और चेहरा दमकता हुआ नजर आता है.
How to Control Constipation: गैस, अपच, अफारा, कब्ज के घरेलू नुस्खे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं