विज्ञापन

पेट में सूजन आने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण नज़र आने लगते हैं? डॉक्टर से जानें आंतो में सूजन कैसे कम करें

Abdominal Swelling Symptoms And Cure: आजकल पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं. अनियमित खानपान, जंक फूड और तनाव की वजह से लोग अक्सर गैस, पेट फूलना और अपच जैसी परेशानियों का सामना करते हैं. कई बार ये लक्षण हल्के और आम लगते हैं, लेकिन अगर ये बार-बार होने लगें तो यह आंतों में सूजन का संकेत हो सकता है.

पेट में सूजन आने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण नज़र आने लगते हैं? डॉक्टर से जानें आंतो में सूजन कैसे कम करें
Abdominal Swelling Symptoms And Cure
Pexels

Abdominal Swelling Symptoms And Cure: आजकल पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं. अनियमित खानपान, जंक फूड और तनाव की वजह से लोग अक्सर गैस, पेट फूलना और अपच जैसी परेशानियों का सामना करते हैं. कई बार ये लक्षण हल्के और आम लगते हैं, लेकिन अगर ये बार-बार होने लगें तो यह आंतों में सूजन का संकेत हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि इन संकेतों को समय रहते समझा जाए और सही उपाय अपनाए जाएं ताकि पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहे.

आंतों की सेहत क्यों है जरूरी? 

हमारा पाचन तंत्र पूरी तरह आंतों पर निर्भर करता है. छोटी आंत (Small Intestines) भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करती है, जबकि बड़ी आंत शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है. जब आंतों में सूजन आ जाती है, तो इनका काम प्रभावित होता है और इसका असर पूरे शरीर पर दिखने लगता है.

पेट में सूजन के ये हैं लक्षण (Causes Of Swelling In Stomach)

अगर आपको ये समस्याएं लगातार महसूस हो रही हैं, तो सावधान हो जाएं-

  • पेट में भारीपन और बार-बार गैस बनना
  • पेट फूलना और जलन महसूस होना
  • अपच (Indigestion) और एसिडिटी (Acidity) की शिकायत
  • पेट में दर्द (Stomach Pain) या ऐंठन
  • बार-बार शौच जाने की जरूरत महसूस होना
  • बिना वजह वजन कम होना
  • मिचली या उल्टी जैसा एहसास

ये संकेत बताते हैं कि आपकी आंतें ठीक तरह से काम नहीं कर रही हैं.

 यह भी देखें- क्या है लैग्री वर्कआउट और कैसे करता है काम? पिलाटे से कितना है अलग, जानें इस नए फिटनेस ट्रेंड के बारे में सब कुछ

आंतों की सूजन कैसे करें कम? (How To Reduce Intestinal Inflammation)

प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करें

दही और छाछ जैसे फूड्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया (Good Bacteria) को बढ़ाते हैं. इससे पाचन (Digestion) सुधरता है और सूजन कम करने में मदद मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

फाइबर युक्त आहार लें

साबुत अनाज, दलिया और फल-सब्जियां फाइबर (Fibre) से भरपूर होते हैं. ये पाचन को बेहतर बनाते हैं और कब्ज (Constipation) से राहत दिलाते हैं.

प्याज और लहसुन का सेवन करें

इनमें ऐसे तत्व होते हैं जो आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया (Healthy Bacteria) को बढ़ावा देते हैं और खराब बैक्टीरिया (Bad Bacteria) को कम करने में मदद करते हैं.

हरी सब्जियों को प्राथमिकता दें

पत्तेदार सब्जियां शरीर को जरूरी विटामिन(Vitamin) और मिनरल(Mineral) देती हैं. ये पाचन को दुरुस्त रखती हैं और आंतों (Intestines) को मजबूत बनाती हैं.

अपनाएं ये हेल्दी आदतें

पेट को स्वस्थ रखने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. खाना धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाएं. ज्यादा तला-भुना और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं. अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. सही खानपान और अच्छी आदतों से आप आंतों की सूजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं. 

Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com