विज्ञापन

जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

जयपुर की नूरानी मस्जिद को अवैध निर्माण बताते हुए जेडीए ने बुलडोजर चलाने का फैसला किया है, इसके लिए 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत नूरानी मस्जिद, एक मजार, दो मंदिर और सत्संग भवन हटाने की तैयारी की जा रही है.

जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद
जयपुर की नूरानी मस्जिद आज गिराई जाएगी
जयपुर:

जयपुर की नूरानी मस्जिद पर आग बुलडोजर चला दिया जाएगा. इसके लिए प्रशासन ने 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. साथ ही इस पूरे इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है. ये मस्जिद 45 साल पहले 1981 में बनी है. तब से अब तक रोजाना यहां सैकड़ों लोग नमाज पढ़ने आते हैं. मालवीय नगर स्थित नूरानी मस्जिद को अवैध निर्माण बताकर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने नोटिस जारी किया था. बताया जा रहा है कि जहां ये मस्जिद है, वहां सड़क चौड़ी की जा रही है. मस्जिद पर बुलडोजर चलाए बिना ये संभव नहीं है. नूरानी मस्जिद के साथ-साथ एक मजार, दो छोटे मंदिर और एक सत्संग भवन को भी हटाने की तैयारी की गई है. 

1981 में बनी थी नूरानी मस्जिद

नूरानी मस्जिद को गिराने का नोटिस जब से जेडीए ने दिया है, तब से पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है. मस्जिद कमेटी का दावा है कि नोटिस शुक्रवार रात को दिया गया और उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिला. कमेटी के अनुसार, मस्जिद वर्ष 1981 में करीब 391 वर्ग गज भूमि पर बनाई गई थी और पिछले 45 सालों से यहां नियमित रूप से पांचों वक्त नमाज अदा की जा रही है, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं. ऐसे में पुलिस अलर्ट मोड में है, नूरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्‍शन से पहले पूरे इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. 

3000 सुरक्षाकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

प्रशासन ने नूरानी मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है. लगभग 3000 हजार सुरक्षाकर्मी पूरे इलाके में तैनात हैं, जो किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. वहीं, प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए पूरे इलाके का इंटरनेट डाउन कर दिया है. पिछले दिनों मुंबई के ब्रांदा में अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के दौरान बीएमसी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. इस दौरान कई पुलिसवाले घायल हो गए थे. ऐसी सिचुएशन जयपुर में नूरानी मस्जिद पर बुलडोजर चलाए जाने के दौरान न हो, इसलिए लिए जयपुर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. 

नूरानी मस्जिद से जुड़ी अहम बातें

  • नूरानी मस्जिद वर्ष 1981 में करीब 391 वर्ग गज भूमि पर बनाई गई थी.
  • मस्जिद कमिटी का कहना है कि प्रशासन ने 5 मई को नोटिस दिया कि 8 को बुलडोजर चलेगा.
  • कमेटी का कहना है कि जमीन उन्होंने जेडीए से स्वीकृत एक हाउसिंग सोसाइटी से खरीदी थी. 
  •  जेडीए अधिकारियों ने खो नागोरियन क्षेत्र में लगभग 1100 वर्ग गज वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने की बात कही.
  • जयपुर में आज 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, पूरे इलाके में 3000 पुलिस तैनात.

क्‍यों नूरानी मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर?

इस इलाके में जाम की समस्‍या लंबे समय से बनी हुई है, क्‍योंकि सड़क संकरी है. जेडीए के अनुसार, क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है. इसके लिए कुछ समय पहले अलग-अलग लोगों को 143 नोटिस जारी किए गए थे. इनमें से 134 मकानों पर 22 मई को बुलडोजर चला दिया गया. किसी भी धार्मिक स्थलों को उस समय नहीं हटाया गया. हालांकि, जेडीए ने साफ कर दिया था बाकी 9 संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा. अब सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत नूरानी मस्जिद के साथ एक मजार, दो छोटे मंदिर और एक सत्संग भवन को भी हटाने की तैयारी की गई है. 

ये भी पढ़ें :-हिंडन नदी के किनारे बसी 258 अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, गाजियाबाद DM रविंद्र कुमार ने दिए सख्त निर्देश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com