विज्ञापन

'दादू गंदी फिल्में दिखाकर कहते हैं तुम ये सीखो', मासूम ने एस्ट्रोलॉजर मां को रोते हुए बताई दरिंदे दादा की करतूत

दादा के जिन हाथों को पोती सहारा बनना था, गिरने पर उसे संभालना और फिर दुलार कर उसे फिर खड़े होने के लिए तैयार करना था. ग्वालियर में वही दादा दरिंदा बन गया, 60 साल की उम्र में उसने 12 साल की पोती के साथ जो किया वह किसी को भी झकझोर देने वाला है. बेटी मां के पास जब गुजरात पहुंची तो दादा की काली करतूत सामने आ गई.

'दादू गंदी फिल्में दिखाकर कहते हैं तुम ये सीखो', मासूम ने एस्ट्रोलॉजर मां को रोते हुए बताई दरिंदे दादा की करतूत
सूरत से केस डायरी आने के बाद ग्वालियर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ग्वालियर में 60 साल के दादा ने रिश्तों को कलंकित कर दिया. वह चार महीने से अपनी 12 साल की पोती को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. बच्ची की मां और उसके पिता का तलाक हो चुका है, बेटी अपने दादा-दादी के साथ रहती है. उसकी मां गुजरात में रहती हैं. स्कूल की छुट्टियां होने पर बच्ची सूरत में अपनी मां के पास पहुंची तो उसने दादा की करतूत के बारे में बताया.

बच्ची ने कहा कि दादू मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाते हैं और कहते है कि तुम ये सब सीखो, बड़ी हो रही हो. वे मुझे गलत तरीके से छूते हैं. मासूम बच्ची की आपबीती सुन मां दंग रह गई. वह उसके साथ सूरत के एक थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. सूरत पुलिस ने केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाना पुलिस को भेजी है. ग्वालियर पुलिस ने रविवार को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है़, आरोपी दादा अभी फरार है. 

2023 में माता-पिता का हो चुका है तलाक 

जनकगंज थाना पुलिस के अनुसार, ग्वालियर की रहने वाली 37 वर्षीय शिकायतकर्ता सूरत शहर में एस्ट्रोलॉजर है. उसकी शादी 2012 में ग्वालियर के एक व्यापारी के साथ हुई थी. दो साल बाद बेटी पैदा हुई. लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते 20 अक्टूबर 2023 कोर्ट से दोनों का तलाक हो गया. बच्ची की कस्टडी पिता को मिली, इसके बाद से वह ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही है, पिता और दादा-दादी के साथ रहती है. 

ये भी पढ़ें- भाई का दोस्त बना दरिंदा, शादी का झांसा देकर नाबालिग को साथ रखकर किया दुष्कर्म; ग्वालियर में केस दर्ज

स्कूल की छुट्टी होने पर मां बेटी को अपने साथ सूरत ले गई 

स्कूल की छुट्टियां होने पर उसकी एस्ट्रोलॉजर मां ग्वालियर आई और बेटी को अपने साथ सूरत ले गई. जहां तीन दिन बाद 12 साल की बेटी ने रो- रोकर मां को जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई. 

पीड़ित बच्ची ने मां को बताई आपबीती 

नाबालिग ने अपनी मां को बताया- 'ग्वालियर में दादू पिछले करीब चार महीने से उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं. शराब पीने के बाद दादू मुझे नींद से जगाते हैं, वे मुझे जबरन अपने साथ सुलाते थे. अपनी गोद में बैठाते थे और गलत तरीके से छूते थे. वे अपने मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाते थे और कहते थे कि तुम ये सब सीखो, अब बड़ी हो रही हो. जब उसने विरोध किया तो दादा ने उसे बुरी डांटा और डराया. उन्होंने कहा- अगर यह बात घर में किसी को भी बताई, तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा. इस डर की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया'.

ये भी पढ़ें- 34 दिन में चार्जशीट, 8 दिन में ट्रायल पूरा, उम्रकैद की सजा... POCSO केस में दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता

आरोपी की तलाश कर रहे 

ग्वालियर ASP जयराज कुबेर ने बताया कि सूरत पुलिस से जीरो पर एफआईआर आई है. जिसे लेकर जनकगंज थाना में केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है, आरोपी फिलहाल फरार है, उसकी तलाश जारी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
POCSO Case MP, Gwalior Crime News, Gwalior Crime, MP Crime News, Minor Gir Raped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com