Disease Related To Sleep: नींद की कमी से शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. अच्छी नींद के बिना लंबे समय तक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. शरीर के बेहतर ढंग से काम करने के लिए कम से कम सात से आठ घंटे की अच्छी नींद लेने की चाहिए. पर्याप्त नींद न लेने से शरीर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से कमजोर हो जाता है. खराब क्वालिटी वाली नींद आपके दिल, किडनी और मानसिक स्वास्थ्य को भी खतरे में डाल सकती है. अच्छी रात की नींद, खाना और हवा जितनी ही जरूरी है, लेकिन ज्यादातर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है. भागदौड़ भरी लाइफ में हर कोई कड़ी मेहनत करने में व्यस्त है और बैलेंस लाइफस्टाइल बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन नींद किसी की प्राथमिकता में नहीं है.
नींद की कमी से होने वाली 5 स्वास्थ्य समस्याएं | 5 Health Problems Caused By Lack of Sleep
1. सर्दी या बुखार
जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर रिपेयर हो जाता है और हमारी इम्यूनिटी साइटोकिन्स नामक प्रोटीन छोड़ती है. कुछ ऐसे प्रोटीन हमारे शरीर में सूजन या संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. इसलिए, नींद की कमी साइटोकिन्स को कम कर सकती है जिससे हमारा इम्यून लेवल भी कम हो सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये 5 संकेत और बदलाव बताते हैं आप डिप्रेशन में जा रहे है, इन Depressed Signs को बिल्कुल न करें इग्नोर
2. दिल की बीमारी
कम सोने या खराब स्लीप साइकिल की वजह से दिल की बीमारियों का भी खतरा रहता है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि हमेशा पूरी और गुड क्वालिटी स्लीप को मेंटेन रखना चाहिए.
3. हाई ब्लड प्रेशर
खराब स्लीप रूटीन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. अगर आप पहले से ही हाई बीपी के रोगी हैं तो आपको और भी सतर्क रहने की जरूरत है.
4. स्ट्रोक
कई नींद की समस्याओं से स्ट्रोक का खतरा हो सकता है. एक शोध में सामने आया कि जो लोग प्रति रात 5 घंटे से कम सोते हैं, उनमें स्ट्रोक होने की संभावना उन लोगों की तुलना में तीन गुना अधिक हो सकती है, जो 7 घंटे सोते हैं.
5. डायबिटीज
अगर आप नियमित रूप से 7 घंटे से कम नींद लेते हैं, तो आपके डायबिटीज को मैनेज करना कठिन हो सकता है. डायबिटीज रोगियों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं